अंतराष्ट्रीय Archives - Public Live Today

योग नगरी की प्रज्ञा जोशी विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप के लिए चयनित।
प्रज्ञा जोशी ने 22 सदस्यीय भारतीय दल

का हिस्सा बन बढ़ाया प्रदेश का मान।

पब्लिक लाईव टुडे। सुरजमणी सिलस्वाल

योग नगरी ऋषिकेश की होनहार खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी अब विश्व चैंपियनशिप में अपने हुनर का जलवा बिखेरेगी। गुमानीवाला ऋषिकेश स्थित उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी की निदेशक एवं मुख्य कोच प्रज्ञा अब नवंबर माह में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित होने जा रही “विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप-2025” भारत देश का प्रतिनिधित्व करेगी। इंटरनेशनल जुजित्सु फेडरेशन के तत्वावधान में थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में नवंबर 1-7 नवंबर तक “विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप-2025” का आयोजन होगा। जुजित्सु एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के निदेशक प्रशासन एवं एशियन कोच सतीश जोशी ने बताया कि बैंकॉक के हुवामार्क इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने जा रही “विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप-2025” में 22 खिलाड़ियों की चयनित भारतीय टीम भाग लेगी। प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद योग नगरी की खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी ने भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। वह पिछले 10 वर्षों से इस खेल की खिलाड़ी हैं एवं ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया द्वारा वियतनाम में आयोजित “पांचवें एशियन बीच गेम्स -2016” में भी जुजित्सु खेल में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने खेल कोटे से ही 9 वर्षों तक उत्तराखंड पुलिस विभाग में कार्य किया एवं पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक भी प्राप्त किया है। उन्होंने 2015 पुलिस विभाग से स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर महिलाओं के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वर्तमान में वह गुमानीवाला ऋषिकेश स्थित उत्तराखंड मार्शल आर्ट एकेडमी की निदेशक एवं मुख्य कोच के रूप में कार्य कर महिलाओं को मार्शल आर्ट का गहन प्रशिक्षण दे रही हैं। जुजित्सु इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी ने बताया कि विश्व जुजीत्सु चैंपियनशिप में प्रज्ञा +70 किलोग्राम भार वर्ग में सीनियर फाइटिंग एवं कांटेक्ट स्पर्धा में भारत देश की चुनौती पेश करेंगी। विश्व चैंपियनशिप हेतु भारतीय टीम में चयन होकर योग नगरी एवं प्रदेश का मान बढ़ाने पर प्रज्ञा को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य, पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, जूजित्सु इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय जोशी, हरीश कोठारी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, जिला

पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, डोईवाला पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पार्षद वीरेंद्र रमीला, यतेंद्र बिल्जवान, प्रवीण नौटियाल, संजीव सैनी, आशीष बिल्जवान, जीत पाल

सिंह सहित दर्जनों खिलाड़ियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं दी है।

The post योग नगरी की प्रज्ञा जोशी विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप के लिए चयनित। appeared first on Public Live Today.

समय से पूरा होगा ऋषिकेश सीवर प्रोजेक्ट। डा प्रेम चंद अग्रवाल
पब्लिक लाईव टुडे।ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

ऋषिकेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में एनवायरमेंट फेंडली अर्बन डेवलपमेंट प्रोग्राम इन गंगा बेसिन स्टेटस” के अंतर्गत प्रस्तावित कार्य समयबद्ध पूर्ण किए जाएंगे।

विधायक अग्रवाल ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके पूरा होने से स्थानीय जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष बल दिया तथा जनता को कम से कम असुविधा हो, इस पर ध्यान देने के निर्देश दिए।

पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के साथ बैठक में सीवर परियोजना निदेशक एस के वर्मा ने “एनवायरमेंट फेंडली अर्बन डेवलपमेंट प्रोग्राम इन गंगा बेसिन स्टेटस” के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों का विस्तृत नक्शा प्रस्तुत किया।

बैठक के दौरान विधायक ने पूरी योजना की बारीकियों को समझते हुए अधिकारियों से परियोजना की प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने विशेष रूप से दूसरे चरण में होने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।  उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहाँ सीवर कार्य पूर्ण हो चुका हैं वहाँ क्षतिग्रस्त सड़को का निर्माण गुणवता के साथ शीघ्र करवाया जाए ताकि जनता को कोई असुविधा न हो । परियोजना निदेशक ने बताया कि विभिन्न वार्डों में सीवर लाइन बिछाने, सीवेज ट्रीटमेंट एवं अन्य संबंधित कार्यों के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है, जिससे गंगा नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने में मदद मिलेगी।

विधायक अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गंगा स्वच्छता एवं शहरी विकास को लेकर संकल्पबद्ध है। इस योजना से न केवल ऋषिकेश क्षेत्र को फायदा होगा बल्कि गंगा की निर्मलता और अविरलता बनाए रखने में भी बड़ा योगदान मिलेगा।

इस अवसर पर नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में प्रस्तावित कार्यों की सूची, लागत तथा लक्ष्यों को भी साझा किया गया। परियोजना के अंतर्गत ऋषिकेश के ग्रामीण व शहर के अनेक वार्डों को शामिल किया गया है।

प्रस्तावित कार्य में शहरी क्षेत्र में 60.11 किमी सीवर लाइन बिछाई जाएगी जिसकी लागत लगभग ₹119.45करोड़ होगी और ग्रामीण क्षेत्र खदरी में 79.89 कि०मी० सीवर लाईन बिछाई जाएगी जिसकी लगाता 138.13 करोड़ होगी।

विधायक श्री अग्रवाल ने आशा व्यक्त की कि अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समन्वय से यह परियोजना समय पर पूर्ण होगी और क्षेत्र की जनता को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएगी।

बैठक में परियोजना निदेशक एस के वर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

The post समय से पूरा होगा ऋषिकेश सीवर प्रोजेक्ट। डा प्रेम चंद अग्रवाल appeared first on Public Live Today.

बजरंग सेतु का अधिकांश कार्य सम्पन्न, जल्द आवागमन होगा शुरू। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
पब्लिक लाइव टुडे।ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया।

गऊ घाट एंव आस्था पथ के निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा।

ऋषिकेश। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकेश तपोवन के निर्माणाधीन बजरंग सेतु का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ उन्होंने लक्ष्मणझूला पुल के निकट जनसुविधाओं के दृष्टिगत बन रहे 132.30 मीटर स्पान के वैकल्पिक बजरंग सेतु के निर्माण का स्थलीय बारीकी से निरीक्षण किया।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर के तपोवन क्षेत्र में सन 1929 में निर्मित लक्ष्मणझूला पुल के निकट जनसुविधाओं के दृष्टिगत 68 करोड़ 86 लाख 20 हजार की लागत से बन रहे 132.30 मीटर स्पान के वैकल्पिक बजरंग सेतु के निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इसमें काफी कार्य पूर्ण हो चुका है। सेतु की पेन्टिग का कार्य प्रगति पर है और शीघ्र ही यह पुल बनकर लोगों व पर्यटकों के आवागमन हेतु तैयार हो जाएगा। जिससे स्थानीय लोगों एवं तीर्थयात्रियों को आवागमन में इसका लाभ प्राप्त होगा।

लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने इस दौरान मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत SASCI 2024-25 मद के अन्तर्गत 1219.93 लाख की लागत से बनने वाले नरेन्द्रनगर विकास खण्ड के तपोवन क्षेत्र में लक्ष्मणझूला के डाउन स्ट्रीम में सच्चाधाम घाट (गऊ घाट) एंव आस्था पथ के निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 100 मीटर लम्बाई एंव 18 मीटर चौडाई में घाट का निर्माण किया जाना है तथा घाट से लगे आस्था पथ को 300 मीटर लम्बाई एंव 7 मीटर चौडाई में बनाया जाना है। श्रद्वालुओं हेतु चेन्जरूम का निर्माण भी किया जाना है। घाट पर आवागमन हेतु अप्रोच मार्ग एंव अन्य विकास कार्य किये जाने है। घाट एंव आस्था पथ पर बेन्च एंव रेंलिग का कार्य किये जाने का प्राविधान है। घाट एंव आस्था पथ पर विद्युत की समुचित ब्यवस्था हेतु लाईट आदि के कार्य किये जाने है। लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह इस कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करें। इस अवसर पर तपोवन नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट, रमेश पुंडीर, जयंत शर्मा, भीम सिंह चौहान, अशोक कंडवाल, गोपाल सिंह, दिनेश भट्ट, विनोद उनियाल, वीरेंद्र गुसाई, विजय बिष्ट, नरेंद्र भंडारी आदि उपस्थित थे।

The post बजरंग सेतु का अधिकांश कार्य सम्पन्न, जल्द आवागमन होगा शुरू। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज appeared first on Public Live Today.

28 सितंबर को ऋषिकेश में होगा भारत योग ओलंपिक समर्थन एवं आयोजन समिट।
पब्लिक लाईव टुडे।ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

योग और भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर ले जाने के उद्देश्य से योगभारतम फाउंडेशन द्वारा भारत योग ओलंपिक समर्थन एवं आयोजन समिट का भव्य आयोजन रविवार 28 सितम्बर को किया जाएगा। योगभारतम फाउंडेशन से जुड़े योग एशोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समिट सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हरिद्वार रॉड स्तिथ दुर्गा मंदिर परिसर हॉल मालवीय नगर ऋषिकेश पर आयोजित होगा। डॉ नेगी ने बताया कि इस महत्त्वपूर्ण समिट में योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने, भारत योग ओलंपिक मिशन को सशक्त बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वास्थ्य एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने पर विचार-विमर्श होगा।

फाउंडेशन ने सभी बोर्ड सदस्य, योग साधक और आम नागरिकों से इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर भारत की योग परंपरा को सशक्त बनाने की अपील की है

The post 28 सितंबर को ऋषिकेश में होगा भारत योग ओलंपिक समर्थन एवं आयोजन समिट। appeared first on Public Live Today.

एशियन गेम्स के लिए चयनित होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने तीर्थनगरी की साक्षी चौहान को दी बधाई।
पब्लिक न्यूज टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने तीर्थनगरी की साक्षी चौहान को बैंककॉक में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के लिये चयनित होने पर बधाई दी है। इस दौरान साक्षी चौहान को पुष्क गुच्छ व अंग वस्त्र भेंट करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।

गुज्जर बस्ती अमित ग्राम गली संख्या 10 निवासी साक्षी चौहान को सम्मानित कार्यक्रम आयोजित किया गया। डा. अग्रवाल ने कहा कि साक्षी चौहान को राज्य सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार 2025 से नवाजा है, यह तीर्थनगरी के लिये सौभाग्य की बात है। कहा कि साक्षी ने हाल ही में ग्वालियर में नेशनल बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता में दो गेल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखलाया है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि साक्षी से निश्चित रूप से अन्य बालिकाएं प्रेरणा लेंगी और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि साक्षी तीर्थनगरी की बिटिया है, साक्षी ने कड़ी मेहनत के बल पर मुकाम हासिल कर यह संदेश दिया है कि प्रतिभा आपके अंदर हो तो मंजिल को जीता जा सकता है।

इस अवसर पर साक्षी के पिता विनोद सिंह चौहान, माता सुनैना देवी, भाई संदीप, पूर्व पार्षद विपिन पंत, आशा बीबी, बचन सिंह, बचन सिंह फुलासी, विजें सिंह रावत आदि स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

The post एशियन गेम्स के लिए चयनित होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने  तीर्थनगरी की साक्षी चौहान को  दी बधाई। appeared first on Public Live Today.

मनुष्य के हर दुःख हर लेंगे, आध्यात्मिक गुरु मास्टरजी।
में तुम्हारा जीवन खुशियों से भर दूंगा। आध्यात्मिक गुरु मास्टर जी।

मनुष्य के जीवन में किसी भी तरह का दुःख, कष्ट समाप्त करने की विद्या के ज्ञाता आध्यात्मिक गुरु मास्टर विनोद जी का  सौ प्रतिशत गारंटी के साथ दावा है कि उनकी वाणी / प्रवचन को एक बार सुनने मात्र से व्यक्ति के जीवन के हर संकट, कष्ट हमेशा हमेशा के लिए समाप्त हो जाएंगे।

पब्लिक न्यूज टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

योग नगरी ऋषिकेश में एक आध्यात्मिक संत का दावा है कि उसके सोलह वर्ष की तपस्या, अनुसंधान से हासिल आत्मबोध से उपलब्ध ज्ञान से आम जन के दुःख व कष्टों को समाप्त कर जीवन खुशहाल बना देगा। उनकी वाणी को सुनने से जीवन की समस्याओं , कष्टों से दुखी व्यक्ति का जीवन खुशियों से भर जाएगा।   जीवन के दुखों को खुशियों में बदलने का गारंटी शुदा दावा करने वाले मुंबई से योग एवं आध्यामिक नगरी ऋषिकेश के जनार्दन आश्रम पहुंचे आध्यात्मिक गुरु मास्टर विनोद जी ने प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों के जीवन को खुशियों से भर देने का दावा करते हुए यह बाते मीडिया के समक्ष कही। उन्होंने बताया कि उनके आत्मबोध वाणी  से अब तक लाखों लोगों का जीवन खुशियों से भर गया है। उन्होंने अब तक विश्वभर के देशों में अपनी वाणी से लोगों के जीवन में खुशहाली लाई है। 250  से अधिक प्लेटफार्म के माध्यम से अपने आत्मबोध वाणी  से लोगों को खुशहाल कर चुके है।पत्रकारों से रूबरू होते हुए आध्यात्मिक गुरु मास्टर जी ने  बताया कि उन्होंने देश की  सेना के साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों को अपनी सेवाएं दी है। बताया कि उनका उद्देश्य   आध्यात्मिक अनुभव एवं अनुसंधान  से प्राप्त आत्मबोध ज्ञान वाणी  से  ल आमजन को  निःशुल्क लाभान्वित कर  जीवन में खुशहाली,हैप्पीनेस से ओतप्रोत करना है बताया कि  उनका लक्ष्य 800 करोड़ लोगों के जीवन में खुशहाली, प्रसन्नता लाकर आमूलचूल परिवर्तन करना है। कहना था कि उनकी आत्मबोध वाणी को सुनने से उनके जीवन का दर्द उन्हें दुखी नहीं करेगा। क्योंकि उनकी वाणी से हर दर्द में प्रभु के दर्शन होने लगेंगे। कहा कि सत्य में विश्वास करना भक्ति की राह का पहला कदम होता है। यही जीवन की मंजिल है। विश्वास से अनुभव और अनुभव से प्रेम उत्पन्न होता है। प्रेम से श्रद्धा और भक्ति का जन्म होता है जो भगवान से मिलाकर जीवन को सफल बना देता है। मास्टर ने आत्मबोध के ज्ञान (वाणी) से विश्व के 800 करोड़ लोगो को हैप्पीनेस गारंटी देने का दावा किया। बता दें कि 2007 में आत्मबोध (ज्ञानोदय) प्राप्त करने के बाद से गुरु मास्टर जी जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने “मिशन 800 करोड़” के तहत ऋषिकेश को अपनी आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बनाकर इसे दुनियाभर के लोगों तक पहुँचाने का प्रयास किया। उनका दावा है कि 30 दिनों तक उनकी वाणी सुनने से प्रत्येक व्यक्ति को आत्म बोध का ज्ञान प्राप्त होगा। जिससे किसी भी वर्ग या आयु का व्यक्ति ज़ीवन में कभी भी दुखी नहीं होगा। वह किसी भी परिस्थिति में ख़ुश रहकर अपने जीवन को साकार बनाएगा। विशेषकर जो युवा मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद, अनिन्द्र, आत्मघाती विचार और नशे की लत जैसे परेशानियों से जूझ रहे हैं। वह युवा उनकी वाणी के माध्यम से अपने जीवन में बदलाव ला सकते हैं।

आध्यात्मिक गुरु मास्टर जी कहा कि उन्हें 17 साल पहले जीवन में गीता का ज्ञान हुआ। जिसके बाद उन्होंने अपनी वाणी से 16 साल तक दुनिया के लाखों लोगों को आत्मबोध का ज्ञान कराया। जिससे लोगों का जीवन खुशहाली से भर गया। इससे प्रेरित होकर उन्होंने 2023 में दुनिया के 800 करोड लोगों में हैप्पीनेस गारंटी देने का लक्ष्य रखा। उन्होंने देश-विदेश में सर्वधर्म कार्यक्रम के माध्यम से लाखों लोगों को हैप्पीनेस की गारंटी दी। उनका लक्ष्य दुनिया के अंतिम छोर तक लोगो को अपनी वाणी से खुशहाली कि गारंटी देना हैं।

बताया  कि उनकी “रोज़ की एक वाणी रखे दुखों से दूर।” प्रेरणादायक ‘वाणी’ उनके YouTube चैनल ‘MAAsterG’ पर पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध हैं। इस अवसर पर श्रुति तनेजा,आश्रम के विभिन्न संत, व अनुयासी भी उपस्थित थे।

The post मनुष्य के हर दुःख हर लेंगे, आध्यात्मिक गुरु मास्टरजी। appeared first on Public Live Today.

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा संभव। डॉ विनय रुहेला।
ऋषिकेश। सूरजमणी सिलस्वाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रदेश आपदा प्रबंधन मंत्री उत्तराखंड डॉ विनय रुहेला ने बताया कि राज्य के आपदाग्रस्त विभिन्न जनपदों का प्रधानमंत्री हवाई सर्वेक्षण करेंगे। बताया कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने उत्तराखंड आपदा राहत के लिए भेजी गई पांच करोड़ की सहायता सामग्री से भरे 18 ट्रकों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत व सहायता उपलब्ध कराने में राज्य सरकार पूरी सक्रिय है।

इस अवसर पर भाजपा कार्यालय ऋषिकेश में आयोजित प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष राज्य प्रबंधन उत्तराखंड डॉ विनय रुहेला ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आई आपदाओं और उनके प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार कई जनपदों में भारी वर्षा और प्राकृतिक आपदाओं के कारण जन-धन और संपत्ति की क्षति हुई है।

राज्य प्रबंधन उपाध्यक्ष डॉ रुहेला ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में पूरी तरह सक्रिय है। प्रभावित इलाकों में भोजन, चिकित्सा और अस्थायी आश्रय जैसी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सभी सरकारी महकमे और विभागों को अलर्ट किया गया है ताकि हर आपात स्थिति का समय पर सामना किया जा सके। बताया कि आगामी कार्य योजना और प्रदेश स्तर पर किए जाने वाले महत्वपूर्ण निर्णय विचाराधीन हैं। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखण्ड आपदा प्रभावित क्षेत्रों का आज हवाई सर्वेक्षण कर सकते है। जिससे भविष्य में आपदा प्रबंधन और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। कहां कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं I बताया कि आपदा प्रभावित परिवारों को पांच लाख की राहत राशि प्रदान की जा रही है। बताया कि उत्तराखण्ड ने पांच सौ करोड़ की प्रस्तावना की मांग केंद्र सरकार से की है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने

कहा कि प्रदेश की जनता की सुरक्षा और राहत कार्य सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत प्रतीक कालिया मनोज ध्यानी, जिला उपाध्यक्ष ऊषा कोठारी, मीडिया प्रभारी मनीष छेत्री, वंदना स्वामी, दीपक धमीजा, बृजेश शर्मा, कपिल गुप्ता कविता शाह दिनेश सती संदीप गुप्ता दीपक बिष्ट जयंत शर्मा इंद्र कुमार गोडवानी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

The post प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा संभव। डॉ विनय रुहेला। appeared first on Public Live Today.

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर श्रमजीवी यूनियन ने किया शिक्षकों को सम्मानित।
ऋषिकेश। सूरजमणी सिलस्वाल

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं।

बृहस्पतिवार को पूर्णानंद घाट पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र चमोली, राजेश शर्मा, यूनियन के अध्यक्ष राजीव खत्री, महामंत्री अमित कंडियाल व गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने किया। शिक्षकों के सम्मान में विशेष गंगा आरती की गई।

यूनियन के अध्यक्ष राजीव खत्री ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। शिक्षक न केवल ज्ञान का संचार करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, आलोचनात्मक चिंतन और अच्छे आदर्शों का विकास कर उन्हें ज़िम्मेदार नागरिक बनाते हैं, जिससे समाज और राष्ट्र का भविष्य सुधरता है।

शिक्षक व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में भूमिका निभाते हैं और समुदाय के निर्माण में योगदान करते हैं। सम्मारोह में शिक्षक रंजन अंथवाल, नरेंद्र खुराना, विनोद भट्ट, शिक्षिका हेमा चमोली व अंजलि को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष अरविंदर सिंह ने किया। कार्यक्रम में यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आलोक पंवार, राव राशिद, दिनेश सुरियाल, सूरजमणि सिल्सवाल, डाॅ. ज्योति शर्मा, आचार्य सोनिया राज, पूनम रावत, अंजना उनियाल, गायत्री देवी, वंदना नेगी, पुष्पा शर्मा आदि मौजूद रहे।

The post शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर श्रमजीवी यूनियन ने किया शिक्षकों को सम्मानित। appeared first on Public Live Today.