राष्ट्रीय Archives - Public Live Today

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर ऋषिकेश में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन।

पब्लिक न्यूज लाइव ऋषिकेश। सूरजमणी सिलस्वाल

“लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण के साथ एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन

– कार्यशाला में पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में केंद्र सरकार की आर्थिक विकास और पर्यावरण विरासत पर केंद्रित योजनाओं पर हुई चर्चा

– रेल विकास निगम के मुख्य भू-वैज्ञानिक विजय डंगवाल ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के दौरान पर्यावरणीय दृष्टि का रखा गया विशेष ख्याल

– उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ऋषिकेश के एचओडी (बिज़नेस) श्री रोहित बडोला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को पीएम स्वनिधि व रोज़गार से जुडी अन्य योजनाओं के माध्यम से ऋण देकर आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है

मंगलवार को पत्र सूचना कार्यालय, देहरादून, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ऋषिकेश के रेल विकास निगम सभागार में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऋषिकेश मेयर श्री शम्भू पासवान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने “लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” विषय पर केंद्रित 5 पुस्तिकाओं का अनावरण भी किया। करते हुए बीते 12 वर्षों में भारत सरकार के आर्थिक विकास और पर्यावरण विरासत जैसे विषय पर केंद्रित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दिशा निर्देशों में जनकल्याणकारी योजनाएं लखपति दीदी, पीएम स्वनिधि, आयुष्मान, आवास, किसान योजना प्रदेश के सुगम-दुर्गम इलाके की जनता तक सीधे पहुंच रही हैं। वहीं उत्तराखंड के लिए मुख्य रूप से ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश/कर्णप्रयाग रेल लाईन आदि विकास कार्य आज राज्य के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं।

वहीं रेल विकास निगम ऋषिकेश/कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट के डीजीएम ओमप्रकाश मालगुडी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड को दी गई सौगात रेल परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना विकास के रूप में एक मील का पत्थर साबित होने जा रही है। उन्होंने बताया कि ये रेल प्रोजेक्ट आज अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि रेल प्रोजेक्ट के लिए आबादी और पर्यावरण को बिना प्रभावित किये तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक 16 सुरंगों का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। जो पांच जिलों से होकर जा रही है। वहीं रेल सुरंगों से प्रभावित होने वाले गांवों को प्राथमिकता के आधार पर सहायता पहुंचाई गई है।

वहीं रेल विकास निगम के मुख्य भू-वैज्ञानिक विजय डंगवाल ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए बताया कि हिमालय के अंदर बड़ी विविधता है, उसको ध्यान में रखकर ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट का एलाइनमेंट तैयार किया गया है। वहीं पर्यावरणीय दृष्टि से भी प्रोजेक्ट को तैयार किया गया है। जिसके लिए डिजिटल मैप भी बनाया गया है। वहीं उन्होंने महत्वपूर्ण रूप से जानकारी दी कि रेल प्रोजेक्ट के दौरान सुरंगों से निकलने वाले पानी को अमृत सरोवर प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे पर्यावरणीय दृष्टि जल संरक्षण भी किया जा सके।

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ऋषिकेश के एचओडी रोहित बडोला ने आर्थिक विकास, पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना, के माध्यम से आमजन के सशक्तिकरण के जानकारी देते हुए कहा कि आज पूरे देश में आम व्यक्ति आर्थिक रूप से सक्षम हो रहा है। जिसमें स्ट्रीट वेंडर महत्वपूर्ण रूप से अग्रणी है। जिसके लिए सरकारी योजनाओं के चलते हर व्यक्ति तक आर्थिक योजना पहुंचाई जा रही है। बताया कि आज पीएम स्वनिधि के माध्यम से ऋण देने का कार्य किया जा रहा है। हर व्यक्ति को डिजिटल बैंकिंग के द्वारा जोड़ा गया है। वहीं अर्बन क्षेत्रों में 7 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 35 प्रतिशत सब्सिडी दी गई है।

पत्र सूचना कार्यालय, देहरादून के मीडिया एवं संचार अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय मीडिया कर्मियों और राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों में काम कर रहे संवाददाताओं के साथ एक मजबूत समन्वय स्थापित करना है। ताकि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की सही, सटीक और प्रामाणिक जानकारी समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच सके। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा अनुभवी पत्रकारों ने प्रतिभाग कर विकासात्मक पत्रकारिता की भूमिका को रेखांकित करते हुए अपने विचार साझा किए।

The post  appeared first on Public Live Today.

ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात।
पब्लिक लाईव टुडे। सूरजमणी सिलस्वाल

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ संख्या 90 पर कार्यकर्ताओं के साथ सुना एवं देखा।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के जन-जन को प्रेरित करने वाला संवाद है, जो राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को सशक्त बनाता है। प्रधानमंत्री  के विचार समाज के प्रत्येक वर्ग को दिशा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों को आत्मसात करते हुए संकल्प लिया कि वे समाज की सेवा और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर योगदान देते रहेंगे।

इस मौके पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, महामंत्री पुनीता भंडारी, पिंकी धस्माना, मुन्नी देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The post ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात। appeared first on Public Live Today.

योग नगरी की प्रज्ञा जोशी विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप के लिए चयनित।
प्रज्ञा जोशी ने 22 सदस्यीय भारतीय दल

का हिस्सा बन बढ़ाया प्रदेश का मान।

पब्लिक लाईव टुडे। सुरजमणी सिलस्वाल

योग नगरी ऋषिकेश की होनहार खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी अब विश्व चैंपियनशिप में अपने हुनर का जलवा बिखेरेगी। गुमानीवाला ऋषिकेश स्थित उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी की निदेशक एवं मुख्य कोच प्रज्ञा अब नवंबर माह में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित होने जा रही “विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप-2025” भारत देश का प्रतिनिधित्व करेगी। इंटरनेशनल जुजित्सु फेडरेशन के तत्वावधान में थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में नवंबर 1-7 नवंबर तक “विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप-2025” का आयोजन होगा। जुजित्सु एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के निदेशक प्रशासन एवं एशियन कोच सतीश जोशी ने बताया कि बैंकॉक के हुवामार्क इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने जा रही “विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप-2025” में 22 खिलाड़ियों की चयनित भारतीय टीम भाग लेगी। प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद योग नगरी की खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी ने भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। वह पिछले 10 वर्षों से इस खेल की खिलाड़ी हैं एवं ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया द्वारा वियतनाम में आयोजित “पांचवें एशियन बीच गेम्स -2016” में भी जुजित्सु खेल में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने खेल कोटे से ही 9 वर्षों तक उत्तराखंड पुलिस विभाग में कार्य किया एवं पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक भी प्राप्त किया है। उन्होंने 2015 पुलिस विभाग से स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर महिलाओं के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वर्तमान में वह गुमानीवाला ऋषिकेश स्थित उत्तराखंड मार्शल आर्ट एकेडमी की निदेशक एवं मुख्य कोच के रूप में कार्य कर महिलाओं को मार्शल आर्ट का गहन प्रशिक्षण दे रही हैं। जुजित्सु इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी ने बताया कि विश्व जुजीत्सु चैंपियनशिप में प्रज्ञा +70 किलोग्राम भार वर्ग में सीनियर फाइटिंग एवं कांटेक्ट स्पर्धा में भारत देश की चुनौती पेश करेंगी। विश्व चैंपियनशिप हेतु भारतीय टीम में चयन होकर योग नगरी एवं प्रदेश का मान बढ़ाने पर प्रज्ञा को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य, पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, जूजित्सु इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय जोशी, हरीश कोठारी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, जिला

पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, डोईवाला पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पार्षद वीरेंद्र रमीला, यतेंद्र बिल्जवान, प्रवीण नौटियाल, संजीव सैनी, आशीष बिल्जवान, जीत पाल

सिंह सहित दर्जनों खिलाड़ियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं दी है।

The post योग नगरी की प्रज्ञा जोशी विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप के लिए चयनित। appeared first on Public Live Today.

“पांडवाज” के सितारों से सजेगी गढ़ महोत्सव की संध्या।
गढ़ महोत्सव में “पांडवाज” के सितारे बिखेरेंगे सांस्कृतिक कला का रंग।

पब्लिक लाईव टुडे। सूरजमणी सिलस्वाल

“ईगास बग्वाल” गढ़ सेवा संस्थान ऋषिकेश 30 अक्टूबर को मनाया उत्तराखंड का लोक पर्व ईगास बग्वाल, 11 वें गढ़ रक्षक महोत्सव में संस्थान करेगा 11 बुनकरों, शिल्पकारों व सामाजिक सेवकों को सम्मानित।

पांडवाज की टीम मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। भेलू भी खेला जाएगा, 34 प्रकार के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। 5 हजार कूपन निःशुल्क वितरित किए गए है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गढ़ सेवा संस्थान ऋषिकेश 30 अक्टूबर को गुमानीवाला स्थित शहीद स्मारक अमितग्राम में उत्तराखण्डी सांस्कृतिक लोकपर्व ईगास की पूर्व संध्या पर 11वां गढ़ रक्षक महोत्सव का आयोजन करेगा। इस अवसर पर जहां संस्थान द्वारा भैलू नृत्य, मंडाण, सांस्कृतिक प्रस्तुति, उत्तराखण्डी व्यसनों व पांडव नृत्य का आयोजन करेगा वहीं उत्तराखंड के 11 बुनकरों, शिल्पकारों व सामाजिक सेवकों को सम्मानित किया जाएगा।

‌‌‌रविवार को ऋषिकेश में पत्रकारों को जानकारी देते हुए गढ़ सेवा संस्थान ऋषिकेश के अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 30 अक्टूबर को सांय चार बजे मुख्य अतिथि ऋषिकेश विधायक व पूर्व कैबिनेट डॉ प्रेम चंद अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री मंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल करेंगे। इस अवसर पर जहां भैलू नृत्य, मंडाण, सांस्कृतिक प्रस्तुति, उत्तराखण्डी व्यसनों व पांडव नृत्य का आयोजन करेगा वहीं उत्तराखंड के 11 बुनकरों, शिल्पकारों व सामाजिक सेवकों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें विष्णु प्रसाद सेमवाल बुनकर एवं समाजसेवी भिगुन टिहरी, महिमानंद तिवारी कास्ट शिल्प मूर्तिकार बड़कोट उत्तरकाशी, श्रीमती गंगा राणा हथकरघा बुनकर खटीमा, अमित कुमार लौहा शिल्प लोहाघाट चंपावत, कुमारी अर्पण पनेरु चित्रकला नागनाथ चंपावत, बबीता कोहली ऐपण जाखनी पिथौरागढ़, अनिल टम्टा बुड काफ्ट हुडेती पिथौरागढ़, राधा देवी हैंडलूम डीडीहाट पिथौरागढ़, जय श्री कुंवर गोदांबरी हैंडलूम देहरादून, गार्गी स्वयं सहायता समूह निर्मला उनियाल पहाड़ी उत्पाद अमित ग्राम व गायत्री स्वयं सहायता समूह शशि पहाड़ी मिठाई शामिल है। उन्होंने बताया कि इस ईगास पर्व को मनाने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू कराना। कहा कि हमारे इस लोक पर्व ईगास को केवल पहाडों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है पर मैदानी क्षेत्रों में इसको नहीं मनाया जाता था। जिससे हमारे बच्चों को इस ईगास पर्व की जानकारी नहीं थी‌, कहा कि जब से ऋषिकेश में गढ़ सेवा संस्थान ऋषिकेश ने इस लोकपर्व ईगास की शुरुआत की तब से अन्य स्थानों पर भी इसका बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया जा रहा है। कहा कि संस्थान का यह 11 वां आयोजन हैं। 34 प्रकार के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। जिसमें बच्चों को 5 हजार कूपन निःशुल्क वितरित किए गए है। कहा इस आयोजन का पूरा खर्चा संस्थान व्यय करता है। कहा कि इस आयोजन में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का उन्हें पूरा सहयोग प्राप्त होता है। इस अवसर पर संस्थान के कोषाध्यक्ष अरुण बडोनी, सचिव गोपाल सती, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह रावत, निदेशक देवेंद्र सिंह नेगी, मनोज ध्यानी, ताजेंद्र सिंह नेगी, दिनेश सिंह पायल, सुमित पंवार, भगवती प्रसाद रतूड़ी व विजय सिंह रावत मौजूद थे।

The post “पांडवाज” के सितारों से सजेगी गढ़ महोत्सव की संध्या। appeared first on Public Live Today.

बजरंग सेतु का अधिकांश कार्य सम्पन्न, जल्द आवागमन होगा शुरू। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
पब्लिक लाइव टुडे।ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया।

गऊ घाट एंव आस्था पथ के निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा।

ऋषिकेश। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकेश तपोवन के निर्माणाधीन बजरंग सेतु का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ उन्होंने लक्ष्मणझूला पुल के निकट जनसुविधाओं के दृष्टिगत बन रहे 132.30 मीटर स्पान के वैकल्पिक बजरंग सेतु के निर्माण का स्थलीय बारीकी से निरीक्षण किया।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर के तपोवन क्षेत्र में सन 1929 में निर्मित लक्ष्मणझूला पुल के निकट जनसुविधाओं के दृष्टिगत 68 करोड़ 86 लाख 20 हजार की लागत से बन रहे 132.30 मीटर स्पान के वैकल्पिक बजरंग सेतु के निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इसमें काफी कार्य पूर्ण हो चुका है। सेतु की पेन्टिग का कार्य प्रगति पर है और शीघ्र ही यह पुल बनकर लोगों व पर्यटकों के आवागमन हेतु तैयार हो जाएगा। जिससे स्थानीय लोगों एवं तीर्थयात्रियों को आवागमन में इसका लाभ प्राप्त होगा।

लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने इस दौरान मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत SASCI 2024-25 मद के अन्तर्गत 1219.93 लाख की लागत से बनने वाले नरेन्द्रनगर विकास खण्ड के तपोवन क्षेत्र में लक्ष्मणझूला के डाउन स्ट्रीम में सच्चाधाम घाट (गऊ घाट) एंव आस्था पथ के निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 100 मीटर लम्बाई एंव 18 मीटर चौडाई में घाट का निर्माण किया जाना है तथा घाट से लगे आस्था पथ को 300 मीटर लम्बाई एंव 7 मीटर चौडाई में बनाया जाना है। श्रद्वालुओं हेतु चेन्जरूम का निर्माण भी किया जाना है। घाट पर आवागमन हेतु अप्रोच मार्ग एंव अन्य विकास कार्य किये जाने है। घाट एंव आस्था पथ पर बेन्च एंव रेंलिग का कार्य किये जाने का प्राविधान है। घाट एंव आस्था पथ पर विद्युत की समुचित ब्यवस्था हेतु लाईट आदि के कार्य किये जाने है। लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह इस कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करें। इस अवसर पर तपोवन नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट, रमेश पुंडीर, जयंत शर्मा, भीम सिंह चौहान, अशोक कंडवाल, गोपाल सिंह, दिनेश भट्ट, विनोद उनियाल, वीरेंद्र गुसाई, विजय बिष्ट, नरेंद्र भंडारी आदि उपस्थित थे।

The post बजरंग सेतु का अधिकांश कार्य सम्पन्न, जल्द आवागमन होगा शुरू। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज appeared first on Public Live Today.

ऋषिकेश क्षेत्र से आवारा पशुओं से हटाने का अभियान शुरू।
पब्लिक लाईव टुडे।ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

ऋषिकेश के आवरा पशुओं से मुक्त करने का अभियान प्रारंभ।

पहले दिन 178 आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला पहुँचाया।

ऋषिकेश क्षेत्र को आवारा पशुओं से मुक्त करने को लेकर नगर निगम महापौर शंभु पासवान एवं राज्य मंत्री सुरेन्द्र मोगा ने  हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन 178 पशुओं को रेस्क्यू किया गए। बता दे कि सडकों पर आवारा घूम रहे पशुओं से आम जनता से के साथ साथ स्थानीय प्रशासन त्रस्त है। सड़को ,चौराहों पर खड़े आवारा पशु लोगों के लिए सिर दर्द बने हुए थे।   भीड़भाड़ भरी सड़को पर  झुंड में घूमते आवारा पशु का  धमाचौकड़ी मचा देने से आसपास अफरा तफरी मच जाती है। इनके आपसी संघर्ष की चपेट में आने से लोग गंभीर रूप से चोटिल हो जाते है। कई बार तो इनका संघर्ष भीषण हिंसक रूप धारण कर लेता है। जिसने कई लोगों का जीवन संकट में पड़ जाता है। इन आवरा पशुओं (निराश्रित गौवंश) के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से छुटकारा दिलाने के लिए आज नगर निगम ऋषिकेश की ओर से शहर के मुख्‍य मार्गों में एवं सीमा से लगे हुए क्षेत्रों में आवारा घूम रहे निराश्रित गौवंश को सड़क से पकड़कर गौशाला पहुँचाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया गया जिसमें निगम की टीम द्वारा 10 से 15 बडे वाहनों को किराये पर लेकर लगभग 178 निराश्रित गौवंश को वाहनों में भरकर हरिद्वार स्थित गैडी खाता में कृष्‍णायन गौशाला पहुँचाया गया । ज्ञात हो कि तीन दिन पहले ही नगर निगम में दोनों नेताओं ने प्रेस वार्ता कर शहर को आवारा पशुओं /निराश्रित गौवंश से निजात दिलाने का वादा करते हुए अगले दो से तीन महिनों में शहर एवं शहर से लगे हुए सभी मुख्‍य मार्गों से लगभग 600 निराश्रित गौवंश को सरकार द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त गौशालाओं में शिफ्ट करने की रणनीति से अवगत कराया था। जिस पर तत्‍काल अमल करते आज हुए कार्यवाही को हरी झंडी दिखाई गयी । अभियान के बारे में जानकारी देते हुए श्री शम्‍भू पासवान ने कहा कि ऋषिकेश नगर के लिए आवारा पशु बडी समस्या बने हुए हैं, जिसे अभियान चलाकर आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजा जा रहा है बताया कि जल्‍द ही ऋषिकेश नगर के लिए एक बडी गौशाला का निर्माण किया जायेगा सुरेन्‍द्र मोघा राज्‍य मंत्री ने आश्‍वस्‍त किया कि ऋषिकेश शहर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं के जमावड़े से उत्पन समस्या को नियंत्रित हेतु पशुओं को पकड़कर गौवंश संरक्षण अभियान पर पशु कल्‍याण आयोग नगर निगम सहयोग प्रदान कर रहा है। नगर आयुक्‍त गोपाल राम बिनवाल ने मौके पर निरीक्षण कर पशुओं के रेस्क्यू पर सन्‍तोष जताया।

उधर ग्रामीण क्षेत्र खदरी खड़कमाफ से आवारा पशुओं को पकड़ने की मुहिम शुरू हुई।

ग्राम पंचायत खदरी खड़क माफ में बुधवार देर शाम ग्रामीणों ने गांव और आसपास के क्षेत्रों से निराश्रित पशुओं को पकड़कर गौशाला तक पहुँचाने के लिए विशेष मुहिम शुरू की।

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लालमणि रतूड़ी ने बताया कि राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा के सहयोग से गांव और शहर की गलियों में घूम रहे आवारा पशुओं को एकत्रित कर हरिद्वार गौशाला भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि आवारा पशु खेतों की फसलों और राहगीरों के लिए लंबे समय से समस्या बने हुए थे। पशुओं को गौशाला में ले जाने से गांव को राहत मिलेगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों से मिलकर इस कार्य को सफल बनाने की अपील की।

अभियान में कनिष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि विनोद चौहान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शांति प्रसाद थपलियाल, स्थानीय ग्रामीण पवन सिंह लिंगवाल, बिपिन रावत, बबलू चौहान, अशोक राणा, नवीन नेगी, विनोद भट्ट समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

The post ऋषिकेश क्षेत्र से आवारा पशुओं से हटाने का अभियान शुरू। appeared first on Public Live Today.

ऋषिकेश में महिला आत्मरक्षा कार्यशाला का उद्घाटन।
पब्लिक लाइव टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

राष्ट्रीय महिला आयोग के “नवरात्रि – नवशक्ति नवसंकल्प”  अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड महिला आयोग ने आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ऋषिकेश में आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) विषय पर कार्यशाला की अध्यक्षता  राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कण्डवाल ने की।

कुसुम कण्डवाल ने छात्राओं से संवाद करते हुए वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षा एवं सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य का भविष्य तभी सशक्त होगा जब हमारी बेटियाँ आत्मविश्वासी, जागरूक और सुरक्षित होंगी। सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ लेकर वे न केवल अपनी सुरक्षा कर सकती हैं बल्कि समाज को भी जागरूक कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कार्यशाला में छात्राओं को आपातकालीन एवं संदिग्ध परिस्थितियों में आत्मरक्षा के गुण सिखाए जा रहे है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से हमें बेटियों को शारीरिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित करना है।

अध्यक्ष कण्डवाल ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी हैं, क्योंकि यह उन्हें आत्मविश्वास और सुरक्षा दोनों प्रदान करती हैं।

इस अवसर पर पुलिस उपनिरीक्षक आरती कलूड़ा ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन के लिए 181, 1090, एमरजेंसी में 112, चाइल्ड हैल्पलाइन 1098, गौरा शक्ति ऐप तथा साइबर सखी योजना की उपयोगिता के बारे में भी छात्राओं को बताया। उन्होंने बेटियों से आग्रह किया कि वे इन सेवाओं और योजनाओं का उपयोग कर अपनी तथा अन्य बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

साथ ही पुलिस उपनिरीक्षक साहिल वशिष्ठ ने छात्राओं को पुलिस सहायता की प्रक्रिया और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के महत्व के बारे में जागरूक किया।

कराटे प्रशिक्षण आस्था और उनकी टीम द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें छात्राओं ने आत्मरक्षा की कई उपयोगी तकनीकों को सीखकर उनका प्रदर्शन भी किया।

कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि छात्राएँ न केवल स्वयं को सुरक्षित रखेंगी बल्कि समाज की अन्य बेटियों और महिलाओं को भी सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करेंगी। इस दौरान प्रधानाचार्या रचना अग्रवाल सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएँ कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।

The post ऋषिकेश में महिला आत्मरक्षा कार्यशाला का उद्घाटन। appeared first on Public Live Today.

पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीद प्रियवत पैंयूली को श्रद्धांजलि दी।
पब्लिक लाइव टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

शरहद पर देश व देश वासियों की सुरक्षा  के लिए अपनी जान की बाजी लगाकर अपना सर्वश्रेष्ठ बलिदान देने वाले असम राइफल के हवलदार श्यामपुर भट्टोंवाला निवासी  प्रियव्रत को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने  पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल शहीद प्रियवत पैंयूली के निवास पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि शहीद हमारे गौरव है, जीवनपर्यंत शहीद को भुलाया नहीं जा सकता है। डा. अगवाल ने शहीद परिवार को दुःख की घड़ी ढांढस बंधाया और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि ग्रामसभा भट्टोंवाला निवासी असम राइफल्स के जवान प्रियवत पैंयूली शहीद हो गए थे। बीते रोज उनका पार्थिव शरीर उनके भट्टोवाला निवास स्थल लाया गया।

The post पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीद प्रियवत पैंयूली को श्रद्धांजलि दी। appeared first on Public Live Today.

मनुष्य के हर दुःख हर लेंगे, आध्यात्मिक गुरु मास्टरजी।
में तुम्हारा जीवन खुशियों से भर दूंगा। आध्यात्मिक गुरु मास्टर जी।

मनुष्य के जीवन में किसी भी तरह का दुःख, कष्ट समाप्त करने की विद्या के ज्ञाता आध्यात्मिक गुरु मास्टर विनोद जी का  सौ प्रतिशत गारंटी के साथ दावा है कि उनकी वाणी / प्रवचन को एक बार सुनने मात्र से व्यक्ति के जीवन के हर संकट, कष्ट हमेशा हमेशा के लिए समाप्त हो जाएंगे।

पब्लिक न्यूज टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

योग नगरी ऋषिकेश में एक आध्यात्मिक संत का दावा है कि उसके सोलह वर्ष की तपस्या, अनुसंधान से हासिल आत्मबोध से उपलब्ध ज्ञान से आम जन के दुःख व कष्टों को समाप्त कर जीवन खुशहाल बना देगा। उनकी वाणी को सुनने से जीवन की समस्याओं , कष्टों से दुखी व्यक्ति का जीवन खुशियों से भर जाएगा।   जीवन के दुखों को खुशियों में बदलने का गारंटी शुदा दावा करने वाले मुंबई से योग एवं आध्यामिक नगरी ऋषिकेश के जनार्दन आश्रम पहुंचे आध्यात्मिक गुरु मास्टर विनोद जी ने प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों के जीवन को खुशियों से भर देने का दावा करते हुए यह बाते मीडिया के समक्ष कही। उन्होंने बताया कि उनके आत्मबोध वाणी  से अब तक लाखों लोगों का जीवन खुशियों से भर गया है। उन्होंने अब तक विश्वभर के देशों में अपनी वाणी से लोगों के जीवन में खुशहाली लाई है। 250  से अधिक प्लेटफार्म के माध्यम से अपने आत्मबोध वाणी  से लोगों को खुशहाल कर चुके है।पत्रकारों से रूबरू होते हुए आध्यात्मिक गुरु मास्टर जी ने  बताया कि उन्होंने देश की  सेना के साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों को अपनी सेवाएं दी है। बताया कि उनका उद्देश्य   आध्यात्मिक अनुभव एवं अनुसंधान  से प्राप्त आत्मबोध ज्ञान वाणी  से  ल आमजन को  निःशुल्क लाभान्वित कर  जीवन में खुशहाली,हैप्पीनेस से ओतप्रोत करना है बताया कि  उनका लक्ष्य 800 करोड़ लोगों के जीवन में खुशहाली, प्रसन्नता लाकर आमूलचूल परिवर्तन करना है। कहना था कि उनकी आत्मबोध वाणी को सुनने से उनके जीवन का दर्द उन्हें दुखी नहीं करेगा। क्योंकि उनकी वाणी से हर दर्द में प्रभु के दर्शन होने लगेंगे। कहा कि सत्य में विश्वास करना भक्ति की राह का पहला कदम होता है। यही जीवन की मंजिल है। विश्वास से अनुभव और अनुभव से प्रेम उत्पन्न होता है। प्रेम से श्रद्धा और भक्ति का जन्म होता है जो भगवान से मिलाकर जीवन को सफल बना देता है। मास्टर ने आत्मबोध के ज्ञान (वाणी) से विश्व के 800 करोड़ लोगो को हैप्पीनेस गारंटी देने का दावा किया। बता दें कि 2007 में आत्मबोध (ज्ञानोदय) प्राप्त करने के बाद से गुरु मास्टर जी जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने “मिशन 800 करोड़” के तहत ऋषिकेश को अपनी आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बनाकर इसे दुनियाभर के लोगों तक पहुँचाने का प्रयास किया। उनका दावा है कि 30 दिनों तक उनकी वाणी सुनने से प्रत्येक व्यक्ति को आत्म बोध का ज्ञान प्राप्त होगा। जिससे किसी भी वर्ग या आयु का व्यक्ति ज़ीवन में कभी भी दुखी नहीं होगा। वह किसी भी परिस्थिति में ख़ुश रहकर अपने जीवन को साकार बनाएगा। विशेषकर जो युवा मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद, अनिन्द्र, आत्मघाती विचार और नशे की लत जैसे परेशानियों से जूझ रहे हैं। वह युवा उनकी वाणी के माध्यम से अपने जीवन में बदलाव ला सकते हैं।

आध्यात्मिक गुरु मास्टर जी कहा कि उन्हें 17 साल पहले जीवन में गीता का ज्ञान हुआ। जिसके बाद उन्होंने अपनी वाणी से 16 साल तक दुनिया के लाखों लोगों को आत्मबोध का ज्ञान कराया। जिससे लोगों का जीवन खुशहाली से भर गया। इससे प्रेरित होकर उन्होंने 2023 में दुनिया के 800 करोड लोगों में हैप्पीनेस गारंटी देने का लक्ष्य रखा। उन्होंने देश-विदेश में सर्वधर्म कार्यक्रम के माध्यम से लाखों लोगों को हैप्पीनेस की गारंटी दी। उनका लक्ष्य दुनिया के अंतिम छोर तक लोगो को अपनी वाणी से खुशहाली कि गारंटी देना हैं।

बताया  कि उनकी “रोज़ की एक वाणी रखे दुखों से दूर।” प्रेरणादायक ‘वाणी’ उनके YouTube चैनल ‘MAAsterG’ पर पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध हैं। इस अवसर पर श्रुति तनेजा,आश्रम के विभिन्न संत, व अनुयासी भी उपस्थित थे।

The post मनुष्य के हर दुःख हर लेंगे, आध्यात्मिक गुरु मास्टरजी। appeared first on Public Live Today.

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा संभव। डॉ विनय रुहेला।
ऋषिकेश। सूरजमणी सिलस्वाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रदेश आपदा प्रबंधन मंत्री उत्तराखंड डॉ विनय रुहेला ने बताया कि राज्य के आपदाग्रस्त विभिन्न जनपदों का प्रधानमंत्री हवाई सर्वेक्षण करेंगे। बताया कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने उत्तराखंड आपदा राहत के लिए भेजी गई पांच करोड़ की सहायता सामग्री से भरे 18 ट्रकों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत व सहायता उपलब्ध कराने में राज्य सरकार पूरी सक्रिय है।

इस अवसर पर भाजपा कार्यालय ऋषिकेश में आयोजित प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष राज्य प्रबंधन उत्तराखंड डॉ विनय रुहेला ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आई आपदाओं और उनके प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार कई जनपदों में भारी वर्षा और प्राकृतिक आपदाओं के कारण जन-धन और संपत्ति की क्षति हुई है।

राज्य प्रबंधन उपाध्यक्ष डॉ रुहेला ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में पूरी तरह सक्रिय है। प्रभावित इलाकों में भोजन, चिकित्सा और अस्थायी आश्रय जैसी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सभी सरकारी महकमे और विभागों को अलर्ट किया गया है ताकि हर आपात स्थिति का समय पर सामना किया जा सके। बताया कि आगामी कार्य योजना और प्रदेश स्तर पर किए जाने वाले महत्वपूर्ण निर्णय विचाराधीन हैं। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखण्ड आपदा प्रभावित क्षेत्रों का आज हवाई सर्वेक्षण कर सकते है। जिससे भविष्य में आपदा प्रबंधन और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। कहां कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं I बताया कि आपदा प्रभावित परिवारों को पांच लाख की राहत राशि प्रदान की जा रही है। बताया कि उत्तराखण्ड ने पांच सौ करोड़ की प्रस्तावना की मांग केंद्र सरकार से की है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने

कहा कि प्रदेश की जनता की सुरक्षा और राहत कार्य सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत प्रतीक कालिया मनोज ध्यानी, जिला उपाध्यक्ष ऊषा कोठारी, मीडिया प्रभारी मनीष छेत्री, वंदना स्वामी, दीपक धमीजा, बृजेश शर्मा, कपिल गुप्ता कविता शाह दिनेश सती संदीप गुप्ता दीपक बिष्ट जयंत शर्मा इंद्र कुमार गोडवानी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

The post प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा संभव। डॉ विनय रुहेला। appeared first on Public Live Today.