अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता Archives - Public Live Today

योग नगरी की प्रज्ञा जोशी विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप के लिए चयनित।
प्रज्ञा जोशी ने 22 सदस्यीय भारतीय दल

का हिस्सा बन बढ़ाया प्रदेश का मान।

पब्लिक लाईव टुडे। सुरजमणी सिलस्वाल

योग नगरी ऋषिकेश की होनहार खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी अब विश्व चैंपियनशिप में अपने हुनर का जलवा बिखेरेगी। गुमानीवाला ऋषिकेश स्थित उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी की निदेशक एवं मुख्य कोच प्रज्ञा अब नवंबर माह में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित होने जा रही “विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप-2025” भारत देश का प्रतिनिधित्व करेगी। इंटरनेशनल जुजित्सु फेडरेशन के तत्वावधान में थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में नवंबर 1-7 नवंबर तक “विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप-2025” का आयोजन होगा। जुजित्सु एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के निदेशक प्रशासन एवं एशियन कोच सतीश जोशी ने बताया कि बैंकॉक के हुवामार्क इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने जा रही “विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप-2025” में 22 खिलाड़ियों की चयनित भारतीय टीम भाग लेगी। प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद योग नगरी की खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी ने भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। वह पिछले 10 वर्षों से इस खेल की खिलाड़ी हैं एवं ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया द्वारा वियतनाम में आयोजित “पांचवें एशियन बीच गेम्स -2016” में भी जुजित्सु खेल में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने खेल कोटे से ही 9 वर्षों तक उत्तराखंड पुलिस विभाग में कार्य किया एवं पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक भी प्राप्त किया है। उन्होंने 2015 पुलिस विभाग से स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर महिलाओं के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वर्तमान में वह गुमानीवाला ऋषिकेश स्थित उत्तराखंड मार्शल आर्ट एकेडमी की निदेशक एवं मुख्य कोच के रूप में कार्य कर महिलाओं को मार्शल आर्ट का गहन प्रशिक्षण दे रही हैं। जुजित्सु इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी ने बताया कि विश्व जुजीत्सु चैंपियनशिप में प्रज्ञा +70 किलोग्राम भार वर्ग में सीनियर फाइटिंग एवं कांटेक्ट स्पर्धा में भारत देश की चुनौती पेश करेंगी। विश्व चैंपियनशिप हेतु भारतीय टीम में चयन होकर योग नगरी एवं प्रदेश का मान बढ़ाने पर प्रज्ञा को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य, पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, जूजित्सु इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय जोशी, हरीश कोठारी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, जिला

पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, डोईवाला पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पार्षद वीरेंद्र रमीला, यतेंद्र बिल्जवान, प्रवीण नौटियाल, संजीव सैनी, आशीष बिल्जवान, जीत पाल

सिंह सहित दर्जनों खिलाड़ियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं दी है।

The post योग नगरी की प्रज्ञा जोशी विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप के लिए चयनित। appeared first on Public Live Today.