असली नकली का दावा Archives - Public Live Today

न्यायालय पहुंची,असली नकली श्रीरामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी की जंग।
पब्लिक लाइव टुडे।ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

सुभाष बनखण्डी रामलीला कमेटी भ्रामक प्रचार,अभद्र भाषा एवं भड़काऊ भाषण से शहर का माहौल खराब कर रही है। विनोद पाल

धार्मिक आयोजन में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर शहर भर में हो रही खूब जग हंसाई।

ऋषिकेश में सुभाष बनखण्डी रामलीला कमेटी फर्जी तरीके अपनाकर भ्रामक प्रचार के साथ ही भड़काऊ भाषण एवं व्यक्तिगत आक्षेप लगाने के साथ ही अभद्र भाषा व आपसी वैमनस्य फैलाकर समाज का माहौल खराब कर रही है। सुभाष बनखंडी रामलीला कमेटी से जुड़े तथाकथित फर्जी पदाधिकारियों द्वारा कूट रचित दस्तावेज प्रयोग किए जा रहे हैं। जिससे समाज में बन रही असमंजस की स्थिति पर असली “श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी ऋषिकेश” के ही मूल एवं वास्तविक होने का दावा करते हुए उनके पदाधिकारियों ने “दूध का दूध व पानी का पानी” करने को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर दूसरे पक्ष पर कुकर्त्य करने के आरोप की झाड़ियां लगा दी। श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी के महामंत्री हरीश तिवाड़ी ने बताया कि

वर्तमान समय में ऋषिकेश शहर में रामलीला मंचन को लेकर भ्रम का माहौल बनाया जा रहा है जिससे सही व गलत का अनुमान करना शहर के निवासियों के लिए कठिन हो गया है। सुभाष बनखण्डी रामलीला कमेटी द्वारा ऋषिकेश में भ्रामक प्रचार, व्यक्तिगत आक्षेप, अभद्र भाषा,भड़काऊ भाषण के अलावा मुख्य रूप से समाज में नशा फैलाकर समाज का माहौल खराब किया जा रहा है। जिससे विवश होकर श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखण्डी ऋषिकेश को प्रेस कान्फ्रेन्स के माध्यम से वस्तु स्थिति को स्पष्ट करने आगे आने को विवश होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अस्थिरता रोकने, माहौल सुरक्षित रखने के साथ ही आम जन को वास्तविकता की जानकारी देने और गलत व्यक्तियों द्वारा अब तक किए गए कुकृत्य से समाज को अवगत कराया जाय। बताया कि वर्ष 2009 से 2025 तक श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखण्डी ऋषिकेश द्वारा लगातार रामलीला का मंचन व आयोजन किया जा रहा है। बताया कि वर्ष 2024 की रामलीला कराने के बाद तथाकथित सुभाष बनखंडी रामलीला कमेटी के लोगों ने धीरे-धीरे वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न करनी प्रारंभ की। इन लोगों द्वारा षडयंत्र कर पहले दिनांक 28.05.2025 को यू०सी०सी० कैम्प के आयोजन के नाम पर मौखिक सूचना प्रचारित की गई, लेकिन चालबाजी एवं सांठ गांठ से कैंप का आयोजन दिनांक 29.05.2025 को परिवर्तित कर दिया। तथा लगभग 10 से 11 के मध्य सुभाष बनखण्डी रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों व अन्य लोगो द्वारा रामलीला परिसर के मुख्य गेट व ताला, सी सी टी वी कैमरे तोड़कर रामलीला कमेटी का दानपात्र भी लूटकर लिया। वारदात से विवाद बढ़ने के चलते पुलिस ने दिनांक 30.05.2025 को दोनो पक्षों के करीब 13 लोगो पर 107, 116,

151 सी०आर०पी०सी० लगा दी गई। जिसके कारण दिनांक 02.06.2025 को कोतवाली ऋषिकेश में श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखण्डी के उपाध्यक्ष श्री बालीपाल ने कोतवाली ऋषिकेश में 02,06,2025 को एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें “बलपूर्वक ताला, कैमरे तोड़ेने व दानपात्र लूटने का शिकायती पत्र देने के आधार पर पुलिस ने 23 लोगो पर मुकदमा किया गया। जिसकी वर्तमान में उक्त चार्जशीट माननीय न्यायालय ए०सी० जे०एम० ऋषिकेश में दाखिल हो चुकी है,

महासचिव हरीश तिवाड़ी ने बताय की एक सूचना उपनिबन्धक चिट सोसाईटी देहरादून से प्राप्त होने पर खुलासा हुआ कि सुभाष बनखंडी रामलीला कमेटी द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नवीनीकरण कराया गया। हमारे द्वारा इसकी शिकायत सोसाईटी कार्यालय में दिनांक 16.06.2025 को इनके द्वारा कराये गये नवीनीकरण किए जाने को लेकर दर्ज कराई गई। बताया गया कि इनके द्वारा जो नवीनीकरण करवाया गया है वह कूटरचित दस्तावेजों पर आधारित है। जिसकी जांच आज भी जारी है। निर्णय के लिए अन्तिम अवसर देते हुये दिनांक 16.09.2025 की तिथि निर्धारित थी, लेकिन उपनिबन्धक आलोक शाह द्वारा आज तक उसकी अगली तिथि नही बताई गयी, उनके द्वारा बताया गया कि दो हफ्ते में निर्णय हो जायेगा।

यह भी बताया गया कि तथाकथित रामलीला कमेटी के खिलाफ एक बाद न्यायालय श्रीमान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋषिकेश के न्यायालय में 175/3 में अवैध व फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों का दाखिल किया गया था. जिसका वाद सं0 466/25 में माननीय न्यायालय ने दिनांक 16.09.2025 को आदेश जारी किया कि वर्णित तत्यों को भी विवेचना में शामिल कर प्रार्थी का पक्ष सुनते हुये कार्यवाही करे।

महामंत्री ने यह भी बताया कि अशोक मौर्य व मनमीत कुमार ने सोसाईटी देहरादून मे दिए शपथपत्र में बताया कि सुभाष बनखण्डी रामलीला कमेटी ने उनकी बिना अनुमति के हस्ताक्षर किये गये है। जो उनके फर्जी हस्ताक्षर है। फर्जीवाड़े की इंतहा की जानकारी देते हुए

हरीश तिवाड़ी ने बताया कि सुभाष बनखण्डी रामलीला कमेटी ने अपने नवीनीकरण को 2004 से लेकर 2025 तक जो दस्तावेज सोसाईटी आफिस देहरादून में पेश किये गये है, उसमें जिसको महामन्त्री दिखाकर 2004 से लेकर 2025 तक उनके हस्ताक्षर है, उनकी मृत्यु 2023 में ही हो चुकी है। एस०डी०एम० ऋषिकेश से दोनो रामलीला कमेटी ने रामलीला मंचन की अनुमति मांगी गयी थी, दोनो पक्षों को रामलीला मंचन की अनुमति नही दी गयी। बाबजूद  सुभाष बनखण्डी रामलीला कमेटी ने उपजिलाधिकारी / उपजिलामजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन कर रामलीला का मंचन किया गया। जिसमें पुलिस द्वारा उक्त कमेटी के 29 लोगो पर एफ०आई०आर० दर्ज की गयी है। वहीं एस०पी० देहात जया बलूनी ने श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को रामलीला मंचन न कर कानून का सम्मान करने को कहा गया। बाबजूद दूसरा पक्ष कानून की अवहेलना करने पर आमादा है। श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी के अध्यक्ष विनोद पाल व महामंत्री हरीश तिवाड़ी का कहना था कि न्याय की अंतिम उम्मीद माननीय न्यायालय पर टिकी है। इस अवसर राकेश पारछा,मनमीत कुमार उपाध्याय,राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

The post न्यायालय पहुंची,असली नकली श्रीरामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी की जंग। appeared first on Public Live Today.