ऋषिकेश देहरादून Archives - Public Live Today

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने पौधारोपण कर रक्तदान किया।
पब्लिक न्यूज टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने  हरिद्वार सांसद के साथ वृक्षारोपण और रक्तदान किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सेवा पखवाड़ा के अवसर पर “सिंह सभा गुरुद्वारा”  रेलवे रोड में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने रक्तदान कर जीवनरक्षक कार्य में भाग लिया और समाज में सेवा भावना के संदेश के साथ पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता किया।

मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  कहा रक्तदान  मानव जीवन रक्षा का सबसे बड़ा दान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा भाव से मनाना उनके आदर्श का सच्चा सम्मान है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश नेतृत्व का नया आयाम दिया है। उन्होंने हमेशा जनहित और विकास व देश रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री मोदी की सोच और दृष्टि से देश में सकारात्मक बदलाव आया है और उनका जन्मदिवस सेवा और समर्पण के कार्यों में मनाना प्रेरणा देता है।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि रक्तदान और पौधारोपण जीवनदायी कार्य हैं और संगठन को मजबूत बनाते हैं।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सेवा पखवाड़ा आमजन को जोड़ने और समाजहित कार्यों में भाग लेने का उत्तम अवसर है।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर पूरे जिले में सेवा कार्य किए जा रहे हैं, जो संगठन की ताकत और समर्पण का प्रतीक हैं। कार्यक्रम में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रतीक कालिया, पूर्व मेयर अनिता ममगाई, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, दीवान सिंह रावत, पुष्पा ध्यानी, विनय कंडवाल, राहुल अग्रवाल, गणेश रावत, मनोज ध्यानी, देवदत्त शर्मा, सुरेंद्र सिंह, सुमन, निखिल बर्थवाल, कविता शाह, विकास तेवतीया, इंद्र कुमार गोदवानी आदि मौजूद थे।

The post प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने पौधारोपण कर रक्तदान किया। appeared first on Public Live Today.

आपदा पीड़ितों को शीघ्र मिले राहत, मुआवजा। तटबंध निर्माण गुणवत्ता की भी हो जांच। जयेंद्र रमोला।
पब्लिक न्यूज टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

मंगलवार सुबह आई दैवीय आपदा से ऋषिकेश विधानसभा के कई इलाकों में बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में सुबह सुबह पहुँचकर मौके पर से उपजिलाधिकारी  को हालात से अवगत कराकर जल्द से जल्द आपदा प्रभावितों को राहत मुहैया कराने को कहा ।

लगाटर हो रही बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ के पानी के आबादी में घुसने की सूचना से रमोला  बाढ़  पीड़ितों से मिलने पहुंचे। बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में कई जगह हालात बहुत ख़राब थे परन्तु सरकार की विकास की योजनाओं की पोल वह तटबंध खोल रहे हैं जो करोड़ों रूपयों की लागत से बने पर गुणवत्ता की कमी के कारण जमींदोज हो गए। चकजोगी वाला के तोनीवाला में  घरों मे एवं खेतों में  पानी घुसने से फसल बर्बाद हो गई।  गोहरी माफ़ी गांव के रस्ते बाढ़ के पानी में डूबने से गांव  टापू में बदल गया हालाँकि यह पानी कम हुआ तो लोगों ने आवागमन शुरू किया पर सोचनीय विषय है कि पानी रोकने के लिए लगातार करोड़ों रूपये काम गौहरी माफ़ी में हुए तो फिर भी यह पानी कैसे अंदर आ गया यह सब कार्य की गुणवत्ता की कमी के कारण हुआ है। हमने तो पूर्व में भी इन कामों की शिकायत की थी।

छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला ने बताया बरसात ने कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है और छिद्दरवाला की चारों ग्रामसभा में सबसे अधिक नुक़सान चकजोगी वाला ग्राम सभा को हुआ और अब सरकार को समय पर पहुंचकर पीड़ितों के नुक़सान का जायजा लेकर उनको मुआवजा देना चाहिए। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, ज्येष्ठ प्रमुख धनबीर बेंदवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि राणा, जितेन्द्र त्यागी, पंचायत सदस्य कुंवर गुसाँई, रोशन व्यास, मनवर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे ।

The post आपदा पीड़ितों को शीघ्र मिले राहत, मुआवजा। तटबंध निर्माण गुणवत्ता की भी हो जांच। जयेंद्र रमोला। appeared first on Public Live Today.