Public Live Today

आंतरिक परिवर्तन से विश्व शांति। नौवें महायोग कुंभ की थीम
ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

आंतरिकं परिवर्तन से विश्व शांति की थीम के लक्ष्य को लेकर योग एवं आध्यात्मिक नगरी

ऋषिकेश में पिरामिड स्पिरिचुअल सोसाइटीज मूवमेंट (PSSM) और पीएमसी हिंदी के संयुक्त तत्वावधान में नौवें ‘महा योग ध्यान कुंभ’ का श्री स्वामीनारायण आश्रम मुनि की रेती में भव्य शुभारंभ हुआ।

23 से 27 अक्टूबर तक आयोजित इस पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में देश के  विभिन्न राज्यों और 18 देशों से हजारों की संख्या में ध्यान साधक भाग ले रहे हैं। नौवे योग महाकुंभ  को पर्यटन मंत्रालय के इनक्रेडिबल इंडिया अभियान और आयुष मंत्रालय का सहयोग प्राप्त है।

उद्घाटन सत्र में ब्रह्मर्षि पितामह सुभाष पत्री का रिकॉर्डेड संदेश प्रसारित किया गया। उन्होंने बुद्ध, कृष्ण, ईसा मसीह और गुरु नानक की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए आत्मबोध और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते कहा कि ध्यान के लिए सांसारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ ध्यान किया जा सकता है। इसके लिए  परिवार या नौकरी छोड़ने की आवश्यकता नहीं है। स्वाध्याय, पिरामिड निर्माण और आनापानसति ध्यान के नियमित अभ्यास से व्यक्ति अपनी आध्यात्मिक यात्रा आगे बढ़ा सकता है।

पद्मश्री डी. आर. कार्तिकेयन पूर्व निदेशक CBI ने बुद्ध से एस. एन. गोयनका तक विपश्यना की परंपरा का उल्लेख किया। उन्होंने ध्यान, संगीत और पिरामिड ऊर्जा के साथ साधना पर प्रकाश डाला और ध्यान तथा पौध-आधारित आहार की भूमिका पर बल दिया।

परमार्थ निकेतन की अंतरराष्ट्रीय निदेशक साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि मां गंगा के तट पर बैठना व्यक्ति को सहज रूप से शांति और ध्यान की अनुभूति करा सकता है। ध्यान का अर्थ केवल आंखें बंद करके बैठना नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षण में सजगता और जागरूकता बनाए रखना है।

स्वामी सुनील भगत ने  बताया कि वर्ष 2013-14 में ब्रह्मर्षि सुभाष पत्री के ऋषिकेश आगमन के बाद 2017 में दिवंगत डॉ. एल. एन. शास्त्री के साथ इस आयोजन की शुरुआत हुई।

आचार्य गंगाराम ने ‘ध्यानं निर्विषयं मनः’ के सिद्धांत को समझाते हुए मन को बाहरी विषयों से हटाकर अंतर्मुखी बनाने पर जोर दिया।

स्वर्णमाला पत्री के सान्निध्य में हजारों साधकों ने सामूहिक आनापानसति ध्यान का अभ्यास किया। साधकों ने आंखें बंद करके स्वाभाविक श्वास के आने-जाने पर ध्यान केंद्रित किया।

पी. वी. रामराजू ने ध्यान की विभिन्न अवस्थाओं के बारे में बताया। उन्होंने ध्यान, स्वाध्याय, सत्संग और ध्यान के प्रसार को आध्यात्मिक प्रगति के महत्वपूर्ण चरण बताते हुए प्रतीकात्मक उदाहरण दिया – ध्यान की गति 60, ध्यान + अध्ययन की 160, सत्संग की 300 और ध्यान के प्रसार की 500 किमी प्रति घंटे।

पहले दिन दूसरे सत्र में ध्यान विज्ञान, व्यावहारिक साधना और अनुभव साझा करने के कार्यक्रम हुए। जिसमें बच्चों के लिए सामाजिक-भावनात्मक विकास, एकाग्रता और ध्यान पर कार्यशाला। 12 से 25-30 वर्ष के युवाओं के लिए ध्यान को दैनिक जीवन में अपनाने, पढ़ाई में एकाग्रता और मानसिक संतुलन पर कार्यक्रम।

महा योग ध्यान कुंभ के दौरान 23 से 27 अक्टूबर तक 108 घंटे का अखंड ध्यान संचालित किया जा रहा है। इसके लिए छह-छह घंटे की पालियों में चौबीसों घंटे ध्यान साधना की व्यवस्था है। आश्रम परिसर में ‘ऊर्जा मेला’ भी लगाया गया है, जहां आध्यात्मिक पुस्तकों, ध्यान साहित्य और पिरामिड से संबंधित उपकरणों की प्रदर्शनी है। गंगा रिसॉर्ट स्थित जीएमवीएन परिसर में पंजीकृत साधकों के लिए अन्नप्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।

पांच दिवसीय आयोजन का उद्देश्य ध्यान को जनसामान्य तक पहुंचाना, बच्चों-युवाओं में मानसिक सजगता विकसित करना तथा आंतरिक परिवर्तन के माध्यम से समाज में शांति, करुणा और सद्भाव को प्रोत्साहित करना है।

The post आंतरिक परिवर्तन से विश्व शांति। नौवें महायोग कुंभ की थीम appeared first on Public Live Today.

बंदरों व आवारा पशुओं के खिलाफ ठोस कार्यवाही करें अधिकारी। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद
ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला एवं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज के साथ बैठक कर शहर की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों से अग्रवाल ने शहर की सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर निराश्रित पशुओं के घूमने की समस्या पर चिंता जताते  हुए कहा कि निराश्रित पशुओं के कारण आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने  ग्रामीण क्षेत्र सहित नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बंदरों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए कार्यवाही हेतू कहा।  उन्होंने शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज से आवासीय क्षेत्रों में चिन्हीकरण के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित विषय पर आवश्यक जानकारी और स्थिति स्पष्ट करने को कहा।

बैठक में नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने अवगत कराया कि निराश्रित पशुओं की समस्या के समाधान के लिए रायवाला में जल्द ही गौशाला का निर्माण करवाया जा रहा है। गौशाला बनने से शहर में निराश्रित पशुओं के विचरण की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि जनहित से जुड़े विषयों पर गंभीरता से कार्य करते हुए नागरिकों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए।

The post बंदरों व आवारा पशुओं के खिलाफ ठोस कार्यवाही करें अधिकारी। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद appeared first on Public Live Today.

योगनगरी में सजेगा पांच दिवसीय महायोग ध्यान कुंभ।
ऋषिकेश। पब्लिक लाईव टुडे

योगनगरी ऋषिकेश में  गंगा के पावन तट पर 23 से 27 अक्टूबर तक महा योग ध्यान कुंभ का आयोजन किया जाएगा। मुनि की रेती स्थित योग महोत्सव घाट पर आयोजित होने वाले इस पांच दिवसीय महोत्सव में सामूहिक ध्यान, आध्यात्मिक सत्संग, संगीत, योग और सेवा गतिविधियों के माध्यम से आंतरिक शांति एवं विश्व शांति का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों को इस वर्ष महोत्सव में 150 से अधिक शहरों और 18 से अधिक देशों से 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

आयोजन को लेकर बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजकों ने महोत्सव की रूपरेखा, प्रमुख कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। महायोग ध्यान कुंभ का आयोजन पिरामिड स्पिरिचुअल सोसाइटीज मूवमेंट (पीएसएसएम) की पहल पर पीएमसी सोसाइटी द्वारा पीएमसी हिंदी के सहयोग से किया जा रहा है। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘आंतरिक रूपांतरण एवं विश्व शांति’ रखी गई है।

महोत्सव में सामूहिक आनापानसती यानी श्वास-जागरूकता ध्यान प्रमुख आकर्षण रहेगा। गंगा तट पर लाइव वाद्य संगीत और पिरामिड ऊर्जा की अवधारणा के साथ आयोजित ध्यान सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को मानसिक शांति, आत्म-जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन सुबह पांच से आठ बजे तक संगीतमय ध्यान सत्र आयोजित होंगे, जबकि शाम छह से साढ़े छह बजे तक गंगा आरती होगी। इसके अलावा आध्यात्मिक गुरुओं, ध्यान शिक्षकों, वैज्ञानिकों और जागरूक विचारकों के साथ ज्ञान संवाद आयोजित किए जाएंगे। भारतीय शास्त्रीय संगीत, कबीर भजन, अभंग और ध्वनि चिकित्सा से जुड़े कार्यक्रम भी महोत्सव का हिस्सा होंगे।

महोत्सव में योग, प्राणायाम, आयुर्वेद और श्वास-क्रिया पर आधारित स्वास्थ्य कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। बच्चों के लिए ‘जाग्रत किड्स’ और युवाओं के लिए ‘स्वानुभव यूथ सेशंस’ के माध्यम से विशेष गतिविधियां संचालित होंगी। आयोजन के दौरान 108 घंटे का अखंड ध्यान भी प्रमुख आकर्षण रहेगा।

महोत्सव के अंतिम दिन 27 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक गंगा आरती और संत सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को ध्यान, आध्यात्मिक ज्ञान और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से आंतरिक परिवर्तन के लिए प्रेरित करना है।

महायोग ध्यान कुंभ में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। आयोजन सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खुला रहेगा। ध्यान साधक, युवा, परिवार और वरिष्ठ नागरिक इसमें निःशुल्क भाग ले सकेंगे।

सेवा गतिविधियों के तहत पीएमसी सोसाइटी और पीएमसी हिंदी की ओर से पांचों दिन अन्नप्रसादम सेवा संचालित की जाएगी। इसके अंतर्गत 1.5 लाख से अधिक निःशुल्क सात्विक भोजन परोसने की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने इसे महोत्सव की प्रमुख सेवा पहलों में शामिल बताया।

महायोग ध्यान कुंभ की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी। इसके बाद से यह महोत्सव प्रतिवर्ष शरद पूर्णिमा के अवसर पर ऋषिकेश में आयोजित किया जाता रहा है। यह आयोजन देश-विदेश के ध्यान साधकों, आध्यात्मिक गुरुओं और जागरूक समुदायों को एक साझा मंच प्रदान करता है।

इस वर्ष भी बड़ी संख्या में देशी-विदेशी प्रतिभागियों के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों का कहना है कि महोत्सव का मूल संदेश यह है कि व्यक्ति के भीतर होने वाला सकारात्मक परिवर्तन समाज और विश्व में भी सकारात्मक बदलाव का आधार बन सकता है। सामूहिक ध्यान, आध्यात्मिक संवाद और सेवा के माध्यम से शांति एवं सद्भाव की भावना को बढ़ावा देना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

कार्यक्रम में स्वामीनारायण आश्रम, ऋषिकेश के संस्थापक सुनील भगतजी, पीएमसी सोसाइटी की अध्यक्ष एवं मुख्य आयोजक वसंता शास्त्री, पीएमसी हिंदी की क्रिएटिव हेड एवं सीओओ अमूल्या शास्त्री, नई परियोजनाओं के उपाध्यक्ष मनोज ददलानी, एमवाईडीके अन्नप्रसादम सेवा प्रमुख निखिल खुरानिया तथा पीएमसी हिंदी के ब्रांड एंबेसडर भूपिंदर सिंह रावत मौजूद रहे। उन्होंने आयोजन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

आयोजन संबंधी जानकारी: महा योग ध्यान कुंभ 9.0 का आयोजन 23 से 27 अक्टूबर 2026 तक मुनि की रेती स्थित योग महोत्सव घाट पर होगा।

The post योगनगरी में सजेगा पांच दिवसीय महायोग  ध्यान कुंभ। appeared first on Public Live Today.

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता हेतु जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन।
हरिद्वार।पब्लिक लाईव टुडे

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता एवं कचरा पृथककरण हेतु जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित।

मुरादाबाद मंडल द्वारा विशेष अभियान 6.0 में रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने हेतु चलाया अभियान

रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल वातावरण के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के साथ रेल जन संवाद आयोजित कर यात्रियों को चार प्रकार के डस्टबिन के उपयोग तथा कचरे के उचित पृथक्करण के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

यात्रियों को कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही डालने, गीले व सूखे सहित विभिन्न प्रकार के कचरे का उचित पृथक्करण सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक किया गया । स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, इधर-उधर कचरा न फैलाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई।

मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से यात्रियों की सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप दिया जा सके।

The post हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता हेतु जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन। appeared first on Public Live Today.

बीमारी की स्टेज के हिसाब से हो, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी का इलाज।
ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

मस्कुलर डिस्ट्रॉफी आनुवंशिक बीमारियों का एक समूह है जो धीरे-धीरे मांसपेशियों को कमज़ोर कर देता है। कुछ प्रकार दिल और फेफड़ों को भी प्रभावित करते हैं। नई जीन और RNA थेरेपी इन बीमारियों के मूल कारणों को ठीक करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन हाल ही में हुए एक रिव्यू में कहा गया है कि इलाज हर मरीज़ की स्थिति और बीमारी की स्टेज के हिसाब से होना चाहिए।

अरबिंद कुमार, सिद्धार्थ कुडियाल और अन्य लोगों द्वारा किए गए इस रिव्यू में डुचेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (DMD), लिम्ब-गर्डल मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, फेसियोस्कैपुलोह्यूमरल मस्कुलर डिस्ट्रॉफी और मायोटोनिक डिस्ट्रॉफी की जांच की गई है। इसमें कहा गया है कि इन बीमारियों के कुछ लक्षण एक जैसे हो सकते हैं, लेकिन इनके जैविक कारण अलग-अलग होते हैं। उदाहरण के लिए, किसी गायब प्रोटीन को बदलने के लिए बनाया गया इलाज, टॉक्सिक RNA या असामान्य जीन गतिविधि के कारण होने वाली बीमारी में काम नहीं कर सकता है।

DMD ने बीमारी को टारगेट करने वाले इलाज के विकास में अहम भूमिका निभाई है। कुछ थेरेपी का मकसद कोशिकाओं को डिस्ट्रोफिन का छोटा लेकिन काम करने वाला रूप बनाने में मदद करना है; यह प्रोटीन DMD वाले लोगों में गायब होता है या बहुत कम मात्रा में होता है। दूसरे तरीकों में प्रोटीन के छोटे वर्शन के लिए निर्देश देने के लिए जीन ट्रांसफर का इस्तेमाल किया जाता है। रिव्यू में बताया गया है कि ऐसे इलाज कुछ जगहों पर उपलब्ध हैं, लेकिन बीमारी की स्टेज, इम्यून रिएक्शन और थेरेपी अलग-अलग मांसपेशियों तक कितनी अच्छी तरह पहुँचती है, इसके आधार पर इनके फायदे सीमित हो सकते हैं।

लेखक इस बात पर ज़ोर देते हैं कि जैविक गतिविधि का मतलब रोज़मर्रा की ज़िंदगी में सार्थक सुधार नहीं है। यह दिखाना कि इलाज अपने टारगेट तक पहुँचता है, अपने आप में यह साबित नहीं करता कि यह चलने-फिरने की क्षमता को बनाए रखता है, दिल या सांस लेने की क्षमता की रक्षा करता है, या जीवन की गुणवत्ता में सुधार करता है। शोधकर्ताओं को ऐसे भरोसेमंद तरीकों की ज़रूरत है जो आणविक बदलावों को उन नतीजों से जोड़ सकें जिन्हें मरीज़ महसूस कर सकें।

नई दवाओं के अलावा देखभाल भी बहुत ज़रूरी है। न्यूरोमस्कुलर, रिहैबिलिटेशन, रेस्पिरेटरी और कार्डियक स्पेशलिस्ट की मदद से नियमित जांच और इलाज से जटिलताओं को संभालने और शरीर के कामकाज में मदद मिल सकती है। सांस लेने और दिल की सेहत की निगरानी करना, चलने-फिरने की क्षमता बनाए रखना और हड्डियों की सेहत का ध्यान रखना – ये सभी लंबे समय तक चलने वाली देखभाल का हिस्सा हैं। मरीज़ को जीन-टारगेटेड इलाज मिलने पर भी ये उपाय महत्वपूर्ण बने रहते हैं।

रिव्यू में अलग-अलग स्टेज पर अलग-अलग लक्ष्यों का सुझाव दिया गया है। जब मांसपेशियों के ऊतक (मसल टिश्यू) अभी भी काफी हद तक स्वस्थ होते हैं, तो इलाज का मकसद बीमारी के बढ़ने की रफ़्तार को धीमा करना हो सकता है। जैसे-जैसे कमजोरी बढ़ती है, शरीर के कामकाज को स्थिर रखना और दिल व फेफड़ों की सुरक्षा करना ज़्यादा ज़रूरी प्राथमिकताएं बन सकती हैं। बीमारी के गंभीर चरण में, जब मांसपेशियों की जगह फैट और स्कार टिश्यू ले लेते हैं, तो देखभाल का ध्यान लक्षणों को संभालने, मरीज़ की सक्रियता बनाए रखने और आगे की जटिलताओं को रोकने पर हो सकता है।

इलाज का तरीका बीमारी की पहचान (डायग्नोसिस) के आधार पर भी अलग-अलग होता है। ‘फेसियोस्कैपुलोह्यूमरल मस्कुलर डिस्ट्रॉफी’ के कुछ प्रकारों के लिए, रिसर्चर असामान्य जीन गतिविधि को रोकने के तरीकों पर काम कर रहे हैं। ‘मायोटोनिक डिस्ट्रॉफी’ में, मकसद हानिकारक RNA को कम करना या दूसरे जीनों पर इसके असर को ठीक करना हो सकता है। ये तरीके अभी विकसित हो रहे हैं, और यह रिव्यू इन्हें पक्के इलाज के तौर पर पेश नहीं करता है।

इलाज तक पहुँच एक और बड़ी चुनौती है। लेखक कुछ इलाज के ज़्यादा खर्च, स्पेशलिस्ट सेंटरों की ज़रूरत और उन मरीज़ों तक पहुँचने में मुश्किल की ओर इशारा करते हैं जिनकी जेनेटिक टेस्टिंग नहीं हुई है या जिन्हें नियमित रूप से स्पेशलिस्ट की देखभाल नहीं मिल पाती है। वे बेहतर बायोमार्कर, लंबे समय तक निगरानी और इलाज पहुँचाने के लिए ज़्यादा समान सिस्टम की मांग करते हैं।

रिव्यू का निष्कर्ष यह है कि कोई एक थेरेपी हर तरह की मस्कुलर डिस्ट्रॉफी या हर चरण के लिए सही नहीं होगी। प्रगति इस बात पर निर्भर करेगी कि मज़बूत मल्टी-डिसिप्लिनरी देखभाल को बीमारी के खास मैकेनिज्म के अनुकूल इलाज के साथ जोड़ा जाए, और साथ ही सफलता का आकलन मरीज़ों की सेहत और रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर पड़ने वाले लंबे समय के फायदों के आधार पर किया जाए।

The post बीमारी की स्टेज के हिसाब से हो, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी का इलाज। appeared first on Public Live Today.

जीवन के सच्चे सुख और संतोष के लिए परमात्मा का ज्ञान आवश्यक है। महात्मा इंद्रजीत शर्मा।
ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

उत्तराखंड  पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित कुंजापुरी मेला नरेंद्र नगर में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के सानिध्य में विशाल सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली से पहुंचे संत निरंकारी मिशन के ज्ञान प्रचारक महात्मा इंद्रजीत शर्मा ने श्रद्धालुओं को आध्यात्म, सत्संग की महत्ता और परमात्मा की पहचान का संदेश दिया।

महात्मा इंद्रजीत शर्मा ने  कहा कि मनुष्य की इच्छाएं कभी समाप्त नहीं होती,वह जीवनभर माया, मोह और तृष्णा के पीछे भागता रहता है। कहा कि केवल शरीर की आयु समाप्त होने से मनुष्य की इच्छाएं और वासनाएं समाप्त नहीं होतीं। वास्तविक शांति तभी मिलती है, जब मनुष्य परमात्मा की पहचान कर उससे अपना नाता जोड़ता है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य बड़े-बड़े भवनों, हवेलियों और संपत्तियों के निर्माण में अपना जीवन लगा देता है, लेकिन इन भौतिक उपलब्धियों से स्थायी सुख प्राप्त नहीं होता। जीवन में सच्चा सुख और संतोष प्राप्त करने के लिए परमात्मा का ज्ञान आवश्यक है।

महात्मा ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस सहित अनेक महापुरुषों ने आध्यात्मिक ज्ञान और गुरु की महत्ता पर बल दिया है। गुरुl मनुष्य के अज्ञान का पर्दा हटाकर उसे परमात्मा की पहचान करवाता है।

कहा कि सत्संग से मनुष्य में विवेक जागृत होता है और उसे जीवन के सही उद्देश्य का बोध होता है। परमात्मा एक है और संपूर्ण सृष्टि उसी की रचना है। इसलिए मनुष्य को जाति, धर्म और बाहरी भेदभाव से ऊपर उठकर सभी के प्रति प्रेम, सम्मान और सद्भाव की भावना रखनी चाहिए।

उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अच्छे संस्कार अपनाने, अपने माता-पिता का सम्मान करने और आदर्श जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। भगवान बुद्ध के जीवन का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि निरंतर सत्संग करने से मनुष्य के मन में उठने वाले अनेक प्रश्नों का समाधान मिल सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सत्संग का लाभ उठाया। महात्मा ने सभी को परमात्मा से जुड़कर प्रेम, विनम्रता, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

The post जीवन के सच्चे सुख और संतोष के लिए परमात्मा का ज्ञान आवश्यक है। महात्मा इंद्रजीत शर्मा। appeared first on Public Live Today.

देहरादून, ऋषिकेश रेल स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जन-जागरूकता आयोजन।
देहरादून।पब्लिक लाईव टुडे

देहरादून,ऋषिकेश रेलवे स्टेशन में  रेलवे, मुरादाबाद मंडल ने दून विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ ‘रेल युवा संवाद’ का आयोजन कर विद्यार्थियों से रेलवे की यात्री सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर रखने के लिए बहुमूल्य सुझाव प्राप्त किए। इस दौरान युवाओं को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2026 के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया और स्टेशन पर स्थापित चार प्रकार के डस्टबिन के सही उपयोग तथा कचरे के उसके प्रकार के अनुसार पृथक्करण के लिए प्रोत्साहित किया।

योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर आयोजित ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम से रेल यात्रियों को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के मुख्य उद्देश्यों से अवगत कराया गया। इस अभियान के तहत यात्रियों को गीले, सूखे, सैनिटरी एवं अन्य कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने के सही तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही, परिसर में कचरा न फैलाने और रेलवे को स्वच्छ व पर्यावरण-अनुकूल बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई।

मुरादाबाद मंडल इन जागरूकता अभियानों के माध्यम से युवाओं एवं रेल यात्रियों को स्वच्छता की मुहिम से जोड़ने और स्वच्छ रेल परिसर की अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयासरत है। मंडल प्रशासन द्वारा यात्रियों एवं युवाओं से प्राप्त सुझावों को प्राथमिकता देते हुए यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार करने तथा स्वच्छ, सुंदर और सुखद रेल यात्रा का वातावरण निर्मित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

The post देहरादून, ऋषिकेश  रेल स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जन-जागरूकता  आयोजन। appeared first on Public Live Today.

राहुल गांधी के अनर्गल बयानों से ऋषिकेश भाजपाइयों में उबाल। विरोध प्रदर्शन कर जताया आक्रोश
ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

राहुल गांधी के राष्ट्रीय  सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल  के संबंध में की गई अनर्गल बयानों के विरोध में जिला कार्यालय, ऋषिकेश में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल जी के नेतृत्व में एकत्रित भाजपाइयों ने राहुलगांधी व कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने  कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है।  कहा कि  अजित डोभाल ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित किया है और उन पर इस प्रकार के आक्षेप देश के सुरक्षा तंत्र का मनोबल गिराने वाले हैं। कांग्रेस नेतृत्व को इसके लिए सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए।

जिला महामंत्री श्री प्रतीक कालिया ने  कहा कि देश की सुरक्षा में लगे व्यक्तियों का अपमान किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस प्रकार की बयानबाजी का हर स्तर पर विरोध करेंगे। कहा कि राहुल गांधी को अपने बयान को तत्काल वापस लेना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, नगर निगम ऋषिकेश की पूर्व महापौर अनीता ममगाईं, रविंद्र राणा, ज्योति सजवान , मनोज ध्यानी, सुरेंद्र सुमन, टुटेजा, राजपाल ठाकुर, दीपक धमीजा , दिनेश सती , नितिन सक्सेना, राजेश दिवाकर, राधेश्याम जाटव, सोनू पांडे, जीतेंद्र पाल, आशु अरोड़ा, सौरभ अग्रवाल, पूर्णिमा तायल, मोनिका गर्ग, दुर्गा जिंदल, विनोद डिमरी , अनिरुद्ध शर्मा, जगावर सिंह, कौशल बिजलवान, मयंक शर्मा, प्रतीक पाल, शिवम शाह, चंद्रेश्वर यादव आदि  उपस्थित थे।

The post राहुल गांधी के अनर्गल बयानों से ऋषिकेश भाजपाइयों में उबाल। विरोध प्रदर्शन कर जताया आक्रोश appeared first on Public Live Today.

व्यापारियों के हितों की सदैव रक्षा की जाएगी। प्रतीक कालिया
ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारियों की समस्या को लेकर महामंत्री  प्रतीक कालिया के नेतृत्व में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण  के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज से मुलाकात की।

व्यापारियों को दिए नोटिस पर सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आश्वस्त किया कि विभाग व्यापारियों से किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री  प्रतीक कालिया ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए वे सदैव खड़े हैं।  कहा कि व्यापारी समाज क्षेत्र की आर्थिक रीढ़ है और उनकी किसी भी समस्या को लेकर संगठन हर स्तर पर आवाज उठाएगा। प्रशासन के साथ संवाद के माध्यम से हर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

इस अवसर पर हेमंत सुनेजा, रमेश अरोडा , संजय, गुरविंदर समेत अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

The post व्यापारियों के हितों की सदैव रक्षा की जाएगी। प्रतीक कालिया appeared first on Public Live Today.

सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा तथा सतत विकास में भारतीय मानकों की भूमिका महत्वपूर्ण। हेमंत आड़े, निदेशक भारतीय मानक ब्यूरो।
देहरादून।पब्लिक लाईव टुडे

भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून द्वारा विश्व मानक दिवस 2026 समारोह का आयोजन।

– सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा तथा सतत विकास में भारतीय मानकों की भूमिका पर विशेष जोर

– कार्यक्रम में उद्योग जगत, औद्योगिक संगठनों, ज्वेलरी क्षेत्र तथा बीआईएस के लाइसेंसधारकों सहित 200 से अधिक प्रतिभागियों ने की सहभागिता

बुधवार को भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा विश्व मानक दिवस 2026 के अवसर पर होटल रीजेंटा, मोहबेवाला, देहरादून में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “सतत विकास लक्ष्य–7: सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा” पर केंद्रित कार्यक्रम में उद्योग जगत, औद्योगिक संगठनों, ज्वेलरी क्षेत्र तथा BIS के लाइसेंसधारकों सहित 200 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल मुख्य अतिथि एव सुश्री रुचि मोहन रयाल, अपर सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।    अनूपम द्विवेदी, संयुक्त निदेशक, उद्योग विभाग सहित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA), इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, PHDCCI तथा UIWA के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहित करने, ऊर्जा दक्षता बढ़ाने तथा नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के उपयोग को बढ़ावा देने में भारतीय मानकों की भूमिका के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस अवसर पर Exide, Microtek, Novateur तथा Mochiko के विशेषज्ञों ने स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा से संबंधित विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतियाँ दीं। प्रस्तुतियों में ऊर्जा से संबंधित आधुनिक तकनीकों, ऊर्जा दक्षता तथा सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में गुणवत्ता और मानकीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान उद्योग संगठनों, ज्वेलरी एसोसिएशन, प्रमुख BIS लाइसेंसधारकों तथा BIS मेंटरों को गुणवत्ता पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण, मानकों के प्रचार-प्रसार और गुणवत्ता संस्कृति को प्रोत्साहित करने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य उद्योगों और हितधारकों को गुणवत्ता, उपभोक्ता सुरक्षा तथा मानकों के अनुपालन के प्रति और अधिक प्रेरित करना था।

हेमंत आड़े, निदेशक एवं प्रमुख, BIS देहरादून शाखा कार्यालय ने भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा अनुपालन प्रक्रियाओं को सरल बनाने, उद्योगों के लिए ईज ऑफ कम्पलाएंस को बढ़ावा देने तथा हॉलमार्किंग व्यवस्था में किए जा रहे नवीनतम सुधारों और अन्य महत्वपूर्ण पहलों की जानकारी दी। उन्होंने भारतीय मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन, BIS प्रमाणन एवं हॉलमार्किंग के माध्यम से उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा तथा उद्योगों में गुणवत्ता के उच्च स्तर को सुनिश्चित करने के लिए ब्यूरो द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने, ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने और पर्यावरण के अनुकूल प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए गुणवत्ता मानकों का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। उद्योगों, सरकारी विभागों, मानक विशेषज्ञों और उपभोक्ताओं के सामूहिक प्रयासों से ही सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है।

विश्व मानक दिवस 2026 का यह आयोजन गुणवत्ता, नवाचार, ऊर्जा दक्षता और सतत विकास के प्रति BIS की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है तथा उद्योग जगत एवं अन्य हितधारकों के साथ सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

The post सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा तथा सतत विकास में भारतीय मानकों की भूमिका महत्वपूर्ण। हेमंत आड़े, निदेशक भारतीय मानक ब्यूरो। appeared first on Public Live Today.