उत्तराखंड Archives - Public Live Today

योग नगरी की प्रज्ञा जोशी विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप के लिए चयनित।
प्रज्ञा जोशी ने 22 सदस्यीय भारतीय दल

का हिस्सा बन बढ़ाया प्रदेश का मान।

पब्लिक लाईव टुडे। सुरजमणी सिलस्वाल

योग नगरी ऋषिकेश की होनहार खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी अब विश्व चैंपियनशिप में अपने हुनर का जलवा बिखेरेगी। गुमानीवाला ऋषिकेश स्थित उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी की निदेशक एवं मुख्य कोच प्रज्ञा अब नवंबर माह में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित होने जा रही “विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप-2025” भारत देश का प्रतिनिधित्व करेगी। इंटरनेशनल जुजित्सु फेडरेशन के तत्वावधान में थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में नवंबर 1-7 नवंबर तक “विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप-2025” का आयोजन होगा। जुजित्सु एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के निदेशक प्रशासन एवं एशियन कोच सतीश जोशी ने बताया कि बैंकॉक के हुवामार्क इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने जा रही “विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप-2025” में 22 खिलाड़ियों की चयनित भारतीय टीम भाग लेगी। प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद योग नगरी की खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी ने भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। वह पिछले 10 वर्षों से इस खेल की खिलाड़ी हैं एवं ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया द्वारा वियतनाम में आयोजित “पांचवें एशियन बीच गेम्स -2016” में भी जुजित्सु खेल में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने खेल कोटे से ही 9 वर्षों तक उत्तराखंड पुलिस विभाग में कार्य किया एवं पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक भी प्राप्त किया है। उन्होंने 2015 पुलिस विभाग से स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर महिलाओं के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वर्तमान में वह गुमानीवाला ऋषिकेश स्थित उत्तराखंड मार्शल आर्ट एकेडमी की निदेशक एवं मुख्य कोच के रूप में कार्य कर महिलाओं को मार्शल आर्ट का गहन प्रशिक्षण दे रही हैं। जुजित्सु इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी ने बताया कि विश्व जुजीत्सु चैंपियनशिप में प्रज्ञा +70 किलोग्राम भार वर्ग में सीनियर फाइटिंग एवं कांटेक्ट स्पर्धा में भारत देश की चुनौती पेश करेंगी। विश्व चैंपियनशिप हेतु भारतीय टीम में चयन होकर योग नगरी एवं प्रदेश का मान बढ़ाने पर प्रज्ञा को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य, पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, जूजित्सु इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय जोशी, हरीश कोठारी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, जिला

पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, डोईवाला पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पार्षद वीरेंद्र रमीला, यतेंद्र बिल्जवान, प्रवीण नौटियाल, संजीव सैनी, आशीष बिल्जवान, जीत पाल

सिंह सहित दर्जनों खिलाड़ियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं दी है।

The post योग नगरी की प्रज्ञा जोशी विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप के लिए चयनित। appeared first on Public Live Today.

ऋषिकेश क्षेत्र से आवारा पशुओं से हटाने का अभियान शुरू।
पब्लिक लाईव टुडे।ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

ऋषिकेश के आवरा पशुओं से मुक्त करने का अभियान प्रारंभ।

पहले दिन 178 आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला पहुँचाया।

ऋषिकेश क्षेत्र को आवारा पशुओं से मुक्त करने को लेकर नगर निगम महापौर शंभु पासवान एवं राज्य मंत्री सुरेन्द्र मोगा ने  हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन 178 पशुओं को रेस्क्यू किया गए। बता दे कि सडकों पर आवारा घूम रहे पशुओं से आम जनता से के साथ साथ स्थानीय प्रशासन त्रस्त है। सड़को ,चौराहों पर खड़े आवारा पशु लोगों के लिए सिर दर्द बने हुए थे।   भीड़भाड़ भरी सड़को पर  झुंड में घूमते आवारा पशु का  धमाचौकड़ी मचा देने से आसपास अफरा तफरी मच जाती है। इनके आपसी संघर्ष की चपेट में आने से लोग गंभीर रूप से चोटिल हो जाते है। कई बार तो इनका संघर्ष भीषण हिंसक रूप धारण कर लेता है। जिसने कई लोगों का जीवन संकट में पड़ जाता है। इन आवरा पशुओं (निराश्रित गौवंश) के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से छुटकारा दिलाने के लिए आज नगर निगम ऋषिकेश की ओर से शहर के मुख्‍य मार्गों में एवं सीमा से लगे हुए क्षेत्रों में आवारा घूम रहे निराश्रित गौवंश को सड़क से पकड़कर गौशाला पहुँचाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया गया जिसमें निगम की टीम द्वारा 10 से 15 बडे वाहनों को किराये पर लेकर लगभग 178 निराश्रित गौवंश को वाहनों में भरकर हरिद्वार स्थित गैडी खाता में कृष्‍णायन गौशाला पहुँचाया गया । ज्ञात हो कि तीन दिन पहले ही नगर निगम में दोनों नेताओं ने प्रेस वार्ता कर शहर को आवारा पशुओं /निराश्रित गौवंश से निजात दिलाने का वादा करते हुए अगले दो से तीन महिनों में शहर एवं शहर से लगे हुए सभी मुख्‍य मार्गों से लगभग 600 निराश्रित गौवंश को सरकार द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त गौशालाओं में शिफ्ट करने की रणनीति से अवगत कराया था। जिस पर तत्‍काल अमल करते आज हुए कार्यवाही को हरी झंडी दिखाई गयी । अभियान के बारे में जानकारी देते हुए श्री शम्‍भू पासवान ने कहा कि ऋषिकेश नगर के लिए आवारा पशु बडी समस्या बने हुए हैं, जिसे अभियान चलाकर आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजा जा रहा है बताया कि जल्‍द ही ऋषिकेश नगर के लिए एक बडी गौशाला का निर्माण किया जायेगा सुरेन्‍द्र मोघा राज्‍य मंत्री ने आश्‍वस्‍त किया कि ऋषिकेश शहर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं के जमावड़े से उत्पन समस्या को नियंत्रित हेतु पशुओं को पकड़कर गौवंश संरक्षण अभियान पर पशु कल्‍याण आयोग नगर निगम सहयोग प्रदान कर रहा है। नगर आयुक्‍त गोपाल राम बिनवाल ने मौके पर निरीक्षण कर पशुओं के रेस्क्यू पर सन्‍तोष जताया।

उधर ग्रामीण क्षेत्र खदरी खड़कमाफ से आवारा पशुओं को पकड़ने की मुहिम शुरू हुई।

ग्राम पंचायत खदरी खड़क माफ में बुधवार देर शाम ग्रामीणों ने गांव और आसपास के क्षेत्रों से निराश्रित पशुओं को पकड़कर गौशाला तक पहुँचाने के लिए विशेष मुहिम शुरू की।

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लालमणि रतूड़ी ने बताया कि राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा के सहयोग से गांव और शहर की गलियों में घूम रहे आवारा पशुओं को एकत्रित कर हरिद्वार गौशाला भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि आवारा पशु खेतों की फसलों और राहगीरों के लिए लंबे समय से समस्या बने हुए थे। पशुओं को गौशाला में ले जाने से गांव को राहत मिलेगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों से मिलकर इस कार्य को सफल बनाने की अपील की।

अभियान में कनिष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि विनोद चौहान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शांति प्रसाद थपलियाल, स्थानीय ग्रामीण पवन सिंह लिंगवाल, बिपिन रावत, बबलू चौहान, अशोक राणा, नवीन नेगी, विनोद भट्ट समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

The post ऋषिकेश क्षेत्र से आवारा पशुओं से हटाने का अभियान शुरू। appeared first on Public Live Today.

ऋषिकेश में महिला आत्मरक्षा कार्यशाला का उद्घाटन।
पब्लिक लाइव टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

राष्ट्रीय महिला आयोग के “नवरात्रि – नवशक्ति नवसंकल्प”  अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड महिला आयोग ने आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ऋषिकेश में आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) विषय पर कार्यशाला की अध्यक्षता  राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कण्डवाल ने की।

कुसुम कण्डवाल ने छात्राओं से संवाद करते हुए वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षा एवं सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य का भविष्य तभी सशक्त होगा जब हमारी बेटियाँ आत्मविश्वासी, जागरूक और सुरक्षित होंगी। सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ लेकर वे न केवल अपनी सुरक्षा कर सकती हैं बल्कि समाज को भी जागरूक कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कार्यशाला में छात्राओं को आपातकालीन एवं संदिग्ध परिस्थितियों में आत्मरक्षा के गुण सिखाए जा रहे है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से हमें बेटियों को शारीरिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित करना है।

अध्यक्ष कण्डवाल ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी हैं, क्योंकि यह उन्हें आत्मविश्वास और सुरक्षा दोनों प्रदान करती हैं।

इस अवसर पर पुलिस उपनिरीक्षक आरती कलूड़ा ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन के लिए 181, 1090, एमरजेंसी में 112, चाइल्ड हैल्पलाइन 1098, गौरा शक्ति ऐप तथा साइबर सखी योजना की उपयोगिता के बारे में भी छात्राओं को बताया। उन्होंने बेटियों से आग्रह किया कि वे इन सेवाओं और योजनाओं का उपयोग कर अपनी तथा अन्य बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

साथ ही पुलिस उपनिरीक्षक साहिल वशिष्ठ ने छात्राओं को पुलिस सहायता की प्रक्रिया और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के महत्व के बारे में जागरूक किया।

कराटे प्रशिक्षण आस्था और उनकी टीम द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें छात्राओं ने आत्मरक्षा की कई उपयोगी तकनीकों को सीखकर उनका प्रदर्शन भी किया।

कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि छात्राएँ न केवल स्वयं को सुरक्षित रखेंगी बल्कि समाज की अन्य बेटियों और महिलाओं को भी सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करेंगी। इस दौरान प्रधानाचार्या रचना अग्रवाल सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएँ कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।

The post ऋषिकेश में महिला आत्मरक्षा कार्यशाला का उद्घाटन। appeared first on Public Live Today.

प्रेमनगर में बोरे में युवती का शव मिलने से हड़कंप
पब्लिक न्यूज टुडे। देहरादून

सूरजमणी सिलस्वाल

देहरादून के चाय बगान में पुलिस ने एक युवती का शव कट्टे  में बरामद होने से हड़कंप मच गया। जिससे क्षेत्र दहशत फैल गई। युवती के मुंह से खून निकल रहा था। जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मामला प्रेमनगर इलाका के आदर्श विहार के चाय बगान का है। रविवार देर रात्रि को प्लास्टिक के कट्टे में एक युवती का शव मिला है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की नजर एक कट्टे पर पड़ी जिस पर कुछ संदिग्ध दिखाई दे रहा था। सूचना के आधार पर  मौके पर पहुंची पुलिस ने कट्टा खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए। कट्टे के अन्दर एक युवती का शव था। जिसके मूहँ से खून बह रहा था। उसने लाल रंग का टॉप पहना हुआ था। बाकी शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा कि युवती की मौत कैसे हुई है। पुलिस सीसीटीवी फूटेज खंगालने में लगी हुई है। पुलिस की मानें तो जल्द ही खुलाशा कर लिया जायेगा. आस पास के लोगों से भी पुलिस फोटो दिखाकर पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस भी हत्या मान रही है।

The post प्रेमनगर में बोरे में युवती का शव मिलने से हड़कंप appeared first on Public Live Today.

“तेरी ध्याणी छा बुलोणी” गढ़वाली भजन का लोकार्पण।
पब्लिक न्यूज टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

देव नगरी ऋषिकेश  स्थित गढ़वाल महासभा के उर्वशी काम्प्लेक्स के  कार्यालय में शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर गढ़वाली म्यूजिक की प्रस्तुति माँ भगवती राजराजेश्वरी पर आधारित “तेरी ध्याणी छा बुलोणी”  भजन  का लोकार्पण  महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजे नेगी एवं मान चंफुवा देवता उपासक मंतोष भिगवान ने संयुक्त रूप से किया। लोक गायक अमन खरोला एवं लोक गायिका देवकी विष्ट की मधुर आवाज से सजे भजन गीत की महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजे नेगी एवं मान चंफुवा देवता उपासक मंतोष भिगवान ने खूब प्रशंसा की। उन्होंने  गीत गायक अमन खरोला एवं देवता उपासक मंतोष भिगवान को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। भजन गीत के लेखक लोकगायक अमन खरोला ने बताया कि इससे पूर्व उनके मां सुरकंडा देवी, माँ भद्रकाली देवी, देवलसारी महादेव, माँ चन्द्रबदनी देवी, मान चम्फुवा देवता, ओणेश्वर महादेव के गुणगान पर आधारित भजन एवं जागर गीतों को श्रोताओं द्वारा खूब पसंद किया जा चुका है। भजन गीत की शूटिंग टिहरी गढ़वाल के गजा के समीप जलेड़ सिद्धपीठ माँ राजराजेश्वरी मन्दिर में हुई है। भजन गीत का म्यूजिक नीरज उनियाल, एडिटिंग एवं डिजाइनिंग जय कुडीयाल एवं कैमरामैन की भूमिका राहुल कठैत ने निभाई है। इस मौके पर शुभम नौटियाल, आयुष ममगई, मनोज नेगी, अलका विष्ट उपस्थित थे।

The post “तेरी ध्याणी छा बुलोणी”  गढ़वाली भजन  का लोकार्पण। appeared first on Public Live Today.

एम्स ऋषिकेश में सीनियर डॉक्टर ने आत्महत्या की।
पब्लिक न्यूज टुडे।ऋषिकेश

एम्स ऋषिकेश के सीनियर डॉक्टर ने अपने कमरे में सुसाइट कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि आज एम्स अस्पताल के सुरक्षा कर्मी द्वारा 3:30 बजे चौकी एम्स को सूचना दी कि एम्स हॉस्टल 85 फ्लोर नंबर 3 में रूम नंबर -85308 में डॉक्टर जगपति बाबू निवासी आंध्र प्रदेश उम्र 30 वर्ष जो पिछले 3 साल से एम्स अस्पताल में ग्रंथियां डिपार्टमेंट में नियुक्त थे जो आज अपनी ड्यूटी पर नहीं गए और नहीं फोन उठा रहे है। उनके साथ में नियुक्त अन्य डॉ मांन्सा कंन्था, डॉ किसान्थ, डॉ सन्दीप ने इसकी सूचना अपने सीनियर एच. ओ. डी. डॉ कल्यानी को दी। जिन्होंने वार्डन आशीष को कमरा चैक करने को बोला साथ ही सभी डॉक्टरों ने भी जाकर देखा तो डॉ जगपति बाबू का कमरा अन्दर से बन्द था आवाज देने पर जब कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोडकर अन्दर देखा गया तो डॉ जगपति अपने बिस्तर पर मृत पड़ा था। जिसने अपने बांये हाथ पर ग्लूकोस चढ़ा रखा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें मृतक ने जीवन से निराश होकर जाने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मृतक द्वारा आत्महत्या करना पाया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

The post एम्स ऋषिकेश में सीनियर डॉक्टर ने आत्महत्या की। appeared first on Public Live Today.

गंगा में नहाते वक्त मां बेटा नदी के बहाव में बहे।
पब्लिक न्यूज टुडे। ऋषिकेश

ऋषिकेश नाव घाट में नहाते समय मां बेटा नदी के तेज बाहव की चपेट में आ गए।  बहते समय बेटा  एक पत्थर पर रुक गया और वहां पर से सुरक्षित बाहर निकल गया वहीं उसकी माँ नदी में बह गई। जिसकी खोजबीन के लिए पुलिस व एसडीआरएफ का संयुक्त रेस्क्यू आपरेशन जारी है।

एसडीआरएफ ढालवाला के प्रभारी निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने  जानकारी देते हुए बताया कि थाना लक्ष्मणझूला से सूचना मिली कि मध्य रात्रि को नाव घाट पर नहाते समय मां-बेटा नदी में बह गए हैं। जिसमें बेटा आगे बह कर पत्थर पर रुक गया और नदी से बाहर आ गया। जबकि उसकी माँ नदीमें बह गई है।

सूचना पर एसडीआरएफ ढालवाला की टीम मौके पर पर पहुंची और पशुलोक बैराज, भीमगोड़ा बैराज तक सर्च अभियान जारी किया। फिलहाल उसकी बेटे की माँ का कुछ पता नहीं चल पाया है। तथा का सर्चिंग अभियान जारी है।

बेटे का नाम:- यश श्रीधर पुत्र महेश श्रीधर उम्र 26 वर्ष।

लापता मां का नाम:-

बिना श्रीधर पत्नी महेश श्रीधर उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी जी 2 स्वस्तिक अपार्टमेंट गोविंदपुरी सिटी सेंटर ग्वालियर।

The post गंगा में नहाते वक्त मां बेटा नदी के बहाव में बहे। appeared first on Public Live Today.

स्वच्छता को लेकर महापौर की नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक।
ऋषिकेश। सूरजमणी सिलस्वाल

ऋषिकेश क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर  ने स्वच्छता को लेकर नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बैठक आयोजित की।

गुरुवार को  आई एस बी टी स्थित निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में महापौर शंभू पासवान ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम में किसी भी कार्य के लिए आए लोगों के साथ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का संतोष जनक व्यवहार होना चाहिए। कहा  कि निगम को लोगों के माध्यम से प्राप्त समस्याओं का हर हाल में निश्चित रूप से निस्तारण होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि डेंगू के मध्य नजर प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को अपने कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी निभाते हुए जन जागरूकता के साथ-साथ कीटनाशक दवाओं एवं फॉगिंग आदि का छिड़काव समय पर करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

The post स्वच्छता को लेकर महापौर की नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक। appeared first on Public Live Today.

लॉयन दीपावली मेला ऋषिकेश में 4 अक्टूबर को आयोजित होगा।
ऋषिकेश। सूरजमणी सिलस्वाल

प्रतिवर्ष की भांति लॉयन दीपावली मेला ऋषिकेश में 4 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। मेले में प्रतियोगिता, ऑटो एक्सपो के साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिता लायंस क्लब के दीपावली मेला का आकर्षण होंगे।

यह जानकारी रेलवे रोड में लायंस क्लब अध्यक्ष पंकज चंदानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दी।

लायंस क्लब ऋषिकेश ने रेलवे रोड में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आगामी लायंस मेले के आयोजन की जानकारी दी।

क्लब अध्यक्ष लायन पंकज चंदानी ने बताया कि इस वर्ष लायंस क्लब के मेले का मुख्य आकर्षण सौंदर्य प्रतियोगिता, ऑटो एक्सपो के साथ ही सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होगी।

मेला चेयर मैन लायन सुशील छाबड़ा,अभिनव गोयल व लैविश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष का मेला आयोजन ऋषिकेश शहर की सांस्कृतिक धरोहरबको नई बुलंदी पर ले जायेगा। बताया कि मेले को आकर्षक बनाने के लिए

दर्शकों के मनोरंजन का भरपूर ख्याल रखा जाएगा। मेले में दर्शकों को खरीदारी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और मनोरंजन का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता में मिस ऋषिकेश 2025

ऑडिशन : 07 सितम्बर 2025,ग्रैंड फिनाले 4 अक्टूबर 2025 को

आयोजिय किए जाएंगे। आयोजकों ने कहा कि

युवा प्रतिभाओं के आत्मविश्वास और सौंदर्य का मंच प्रदान करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं ऑटो एक्सपो 2025 में नए तथा

आधुनिक वाहनों और नई तकनीक का प्रदर्शन भी किया जाएगा। ताकि खरीददार अपनी आवश्यकता व जरूरत के अनुसार दोपहिया एवं चार पहिया वाहन की खरीद कर सके।

इस वर्ष का आयोजन शहर की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा।

इस अवसर पर अंकुर अग्रवाल, सागर ग्रोवर,धीरज माखीजा, राहि कापड़िया, अतुल जैन सहित क्लब के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

The post लॉयन दीपावली मेला ऋषिकेश में 4 अक्टूबर को आयोजित होगा। appeared first on Public Live Today.