पब्लिक न्यूज टुडे। ऋषिकेश
सूरजमणी सिलस्वाल
देव नगरी ऋषिकेश स्थित गढ़वाल महासभा के उर्वशी काम्प्लेक्स के कार्यालय में शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर गढ़वाली म्यूजिक की प्रस्तुति माँ भगवती राजराजेश्वरी पर आधारित “तेरी ध्याणी छा बुलोणी” भजन का लोकार्पण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजे नेगी एवं मान चंफुवा देवता उपासक मंतोष भिगवान ने संयुक्त रूप से किया। लोक गायक अमन खरोला एवं लोक गायिका देवकी विष्ट की मधुर आवाज से सजे भजन गीत की महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजे नेगी एवं मान चंफुवा देवता उपासक मंतोष भिगवान ने खूब प्रशंसा की। उन्होंने गीत गायक अमन खरोला एवं देवता उपासक मंतोष भिगवान को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। भजन गीत के लेखक लोकगायक अमन खरोला ने बताया कि इससे पूर्व उनके मां सुरकंडा देवी, माँ भद्रकाली देवी, देवलसारी महादेव, माँ चन्द्रबदनी देवी, मान चम्फुवा देवता, ओणेश्वर महादेव के गुणगान पर आधारित भजन एवं जागर गीतों को श्रोताओं द्वारा खूब पसंद किया जा चुका है। भजन गीत की शूटिंग टिहरी गढ़वाल के गजा के समीप जलेड़ सिद्धपीठ माँ राजराजेश्वरी मन्दिर में हुई है। भजन गीत का म्यूजिक नीरज उनियाल, एडिटिंग एवं डिजाइनिंग जय कुडीयाल एवं कैमरामैन की भूमिका राहुल कठैत ने निभाई है। इस मौके पर शुभम नौटियाल, आयुष ममगई, मनोज नेगी, अलका विष्ट उपस्थित थे।

