स्वच्छता को लेकर महापौर की नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक।


ऋषिकेश। सूरजमणी सिलस्वाल

ऋषिकेश क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर  ने स्वच्छता को लेकर नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बैठक आयोजित की।
गुरुवार को  आई एस बी टी स्थित निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में महापौर शंभू पासवान ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम में किसी भी कार्य के लिए आए लोगों के साथ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का संतोष जनक व्यवहार होना चाहिए। कहा  कि निगम को लोगों के माध्यम से प्राप्त समस्याओं का हर हाल में निश्चित रूप से निस्तारण होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि डेंगू के मध्य नजर प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को अपने कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी निभाते हुए जन जागरूकता के साथ-साथ कीटनाशक दवाओं एवं फॉगिंग आदि का छिड़काव समय पर करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161