पब्लिक न्यूज टुडे। देहरादून
सूरजमणी सिलस्वाल
देहरादून के चाय बगान में पुलिस ने एक युवती का शव कट्टे में बरामद होने से हड़कंप मच गया। जिससे क्षेत्र दहशत फैल गई। युवती के मुंह से खून निकल रहा था। जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मामला प्रेमनगर इलाका के आदर्श विहार के चाय बगान का है। रविवार देर रात्रि को प्लास्टिक के कट्टे में एक युवती का शव मिला है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की नजर एक कट्टे पर पड़ी जिस पर कुछ संदिग्ध दिखाई दे रहा था। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कट्टा खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए। कट्टे के अन्दर एक युवती का शव था। जिसके मूहँ से खून बह रहा था। उसने लाल रंग का टॉप पहना हुआ था। बाकी शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पायेगा कि युवती की मौत कैसे हुई है। पुलिस सीसीटीवी फूटेज खंगालने में लगी हुई है। पुलिस की मानें तो जल्द ही खुलाशा कर लिया जायेगा. आस पास के लोगों से भी पुलिस फोटो दिखाकर पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस भी हत्या मान रही है।

