कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय पर्यवेक्षक ने एक एक कार्यकर्ता की नब्ज टटोली।

ऋषिकेश। सूरजमणी सिलस्वाल

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत जिला एवं ब्लॉक स्तर पर राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक्सरसाइज शुरू कर दी है। इसीक्रम में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव बीएम संदीप (प्रवेक्षक), कांग्रेस संगठन सृजन के लिए जिला देहरादून उत्तराखंड के 15 दिनों के प्रवास पर हैं। ताकि संगठन की मजबूती के लिए तमाम एक्सरसाइज पूरी हो सके और जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी को ईमानदार, कर्मठ, जो सदैव पार्टी के साथ व पार्टी की नीति रीति के तहत अनुशासन में रह कर कार्य किया हो, ऐसे कार्यकर्ताओं का नाम राष्ट्रीय नेतृत्व को सबकी राय सुमारी से भेजा जाएगा।
बीएम संदीप ने यह भी कहा कि देश में जो हालात हैं उससे हर वर्ग परेशान है और आज बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचारी और अपराध पूरे देश में चरम पर है और बीजेपी के लोग वोट चोरी कर सत्ता में आ रहे हैं। इसलिए “वोट चोर गद्दी छोड़” का नारा अब आम लोगों का नारा बन चुका है इनकी पोल खुल चुकी है। इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह मियां ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम में जिला, नगर, ब्लॉक व फ्रंटल संगठन अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों ने उत्साह-जोश के साथ प्रतिभाग किया। कहा कि मेरा नगर अध्यक्ष पद का कार्यकाल तीन वर्ष का पूर्ण हो चुका है इसलिए अब किसी नए कार्यकर्ता को मौका मिलना चाहिए। संगठन हित में बदलाव से नया जोश और नई सोच मिलती है इसलिए बदलाव हमेशा संगठन हित में जरूरी होता है यह मेरा मानना है। इस मौके पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत, विधानसभा प्रत्याशी जयेंद्र रमोला, प्रदेश सचिव भगवती प्रसाद सेमवाल, विजय सारस्वत, राजपाल खरोला, पूर्व ब्लाक प्रमुख केएस राणा आदि ने अपने अपने विचार रखें। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, महंत विनय सारस्वत, महिला जिलाध्यक्ष अंशु त्यागी, मदन मोहन शर्मा, दीपक जाटव, महेश सूद, प्यारे लाल जुगराज, वैशाख पयल, पार्षद दल के नेता देवेंद्र प्रजापति, भगवान पंवार, सरोजिनी थपलियाल, अभिनव मलिक, मनीष जाटव, ऋषि सिंघल, राधा रमोला, मधु जोशी, श्रीमती कमलेश शर्मा, सुनीता बंसल, पुष्पा मिश्रा, कमला प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह, महेंद्र भट्ट, रूकम पोखरियाल, सोहनलाल रतूड़ी, विवेक तिवारी, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, सुमित चौहान, संतोष कुकरेती, गंभीर गुलियाल आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!
पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161