कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया।


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

श्यामपुर में के कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश व जिला  कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के स्वागत  का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ. केएस राणा ने की। समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल एवं पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सारस्वत, प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला, प्रदेश सचिव एडवोकेट राकेश सिंह एवं सोहन लाल रतूड़ी का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए पार्टी वो संस्थानिक हित में कार्य करने का आह्वाहन  किया। 

ये हुए सम्मानित — नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष सचवीर भंडारी, सरदार गुरविंदर सिंह गुर्री, जिला महासचिव श्रीमती कमलेश शर्मा, गजेंद्र विक्रम शाही, सूरज भट्ट, जिला प्रवक्ता रजनीकांत रंजन, ओबीसी ऋषिकेश नगर पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर  सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि कांग्रेस का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर एकजुटता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच सक्रिय रहना और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाना ही कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाएगा।

जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल व भगवती सेमवाल ने कहा कि संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की नीतियों को प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचाने के लिए सभी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. के. एस. राणा व सतीश रावत ने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय और सामंजस्य के साथ कार्य करते हुए जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश सचिव ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी श्यामपुर ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

इसके साथ ही महानगर अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ चौधरी सुमित चौहान ने भी अपनी ओबीसी की कार्यकारिणी की घोषणा की तथा मंच पर बुलाकर अपने पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर महंत विनय सारस्वत, विनोद चौहान, शीशपाल बिष्ट, रजनीकांत रंजन, सुरेश साहनी, अमिताभ प्रसाद, अभिनव सिंह मलिक, दीपेंद्र सिंह रौथान, कमल सिंह राणा, धर्मेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह पवार, रविंद्र दत्त उनियाल, राम सिंह, धर्मेंद्र गुलियाल, सुंदर सिंह सजवाण, ऋषि कुमार सिंघल, राजेंद्र गैरोला, मनीष व्यास, राजेश सजवाण, मीना थापा, रजनी, शकुंतला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161