सरस्वती शिशु मंदिर बौराड़ी में 12 और 13 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिरों की टिहरी जिले की जनपदीय खेल-कूद एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन का स्मरण करते हुए छात्र के रूप में विद्या भारती के क्रिया-कलापों, संचालित कार्यक्रमों और संस्कारों की सराहना की। सह प्रांत सेवा प्रमुख राकेश बडोनी व जानतीय नगर संघचालक सतीश धपलियाल ने कहा कि विद्या भारती द्वारा दी जा रही शिक्षा व्यक्ति निर्माण का कार्य करती है। इस अवसर पर जिला निरीक्षक राकेश बहुगुणा ने विद्या भारती के परिचय एवं क्रमिक विकास पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिताओं में 100, 200, 400 मीटर दौड़, कूद, खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक, कुश्ती तथा बौद्धिक प्रतियोगिताओं में सांस्कृतिक प्रश्न मंच, वैदिक गणित, विज्ञान प्रश्न मंच, गीत, भाषण, कला, मूर्तिकला और पी.पी.टी. द्वारा पत्र वाचन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 9 संकुलों के 230 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विजेता विद्यालय:-बौद्धिक प्रतियोगिताओं में:- सांस्कृतिक (सामान्य ज्ञान) प्रश्नों में बौराड़ी, विज्ञान एवं अंत्याक्षरी प्रश्नोत्तरी में नागणी और मूर्ति कला में जड़धारगांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खेल-कूद में:- खो-खो में चंबा, कबड्डी में अरवान व बालक-बालिका वर्ग में लंबगांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के व्यवस्थापक अनुसूया प्रसाद नौटियाल ने सभी सहयोगियों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर शीशराम, रण सिंह, कमलेश्वर, पिचपन सिंह, अनंतराम पेटवाल, चिरंजी, देवानंद, अनिल, अनिल नौटियाल, पुरन रावत, शांति स्वरूप, अनिल, महावीर सिंह, मकान लाल, राकेश पचौरी, धनवीर, शीशपाल, दीपक, आनंद सिंह, जसवीर, हरिकृष्ण आदि मौजूद थे।