

ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे
नगर निगम ऋषिकेश में शहर की प्रमुख विकास योजनाओं को लेकर महापौर शम्भू पासवान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में तीन बड़ी परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि ₹115 करोड़ की लागत से त्रिवेणी घाट का नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण, ₹33 करोड़ की लागत से आस्था पथ का सौंदर्यीकरण तथा ₹33.43 करोड़ की लागत से चंद्रभागा नदी पर नए पुल का निर्माण प्रस्तावित है।
इस मौके पर महापौर शंभू पासवान ने कहा कि यह तीनों परियोजनाएं ऋषिकेश के विकास और पर्यटन को नई गति देंगी। तीर्थयात्रियों और स्थानीय नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य उच्च गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं। निर्माण के दौरान जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी हो। बैठक में नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल, अधिशासी अभियंता अनिल नेगी, एसके सिंह, हरीश बिष्ट, दीपक, एस.के. सिंघल, हरिदर्शन रावत, आशीष भट्ट सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

