ऋषिकेश के शिक्षक ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर डाक से रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।


 

ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन पर वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी व उनकी पत्नी किरन सोनी ने  देववृक्ष रुद्राक्ष का पौधा उपहार में डाक से भेजकर उनके  स्वस्थ, निरोगी, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना के साथ जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित की है।
वृक्षमित्र डॉ सोनी ने कहा वे जन्मदिन अथवा शादी की सालगिरह,नवदंपति को शगुन के अवसर पर उपहार स्वरूप पौधा देता भेंट करते है। इस अभियान व परंपरा के तहत प्रधानमंत्री मोदी को देववृक्ष रुद्राक्ष का पौधा जन्मदिन पर उपहार स्वरूप भेजा है। डॉ सोनी ने बताया कि सुअवसर पर पौधा उपहार में भेंट करने की परंपरा उनके द्वारा ही प्रारंभ की गई है। इस क्षेत्र में उन्हें कार्य करते हुए 35 वर्ष हो गए हैं। बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों के दुर्गम व अति दुर्गम क्षेत्रों में रहते हुए उन्होंने 28 वर्षों की सेवा के दौरान अध्यापन के साथ पर्यावरण संरक्षण की अलख जलाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया है। उनकी किरन सोनी ने जन जन से अपील करते हुए कहा प्रकृति ने धरातल के उद्देश्यों की पूर्ति करने के लिए हमें मनुष्य जीवन दिया है। मनुष्य अपने भोगवादी प्रवृत्ति के कारण प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने लगा है जिस कारण पर्यावरणीय असंतुलन हो रहा। कहा कि वे सपत्नीक दोनों ने हरे वस्त्र धारण कर जीवन का उद्देश्य पौधा उपहार में भेंट करने और पौधारोपण का संकल्प लिया है। इस अभियान व परंपरा के तहत प्रधानमंत्री को पौधा उपहार में भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं व मंगल कामनाएं प्रेषित की है। आपको बता दें कि डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी वर्तमान में पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161