पब्लिक न्यूज टुडे। ऋषिकेश
सूरजमणी सिलस्वाल
श्रीदेव सुमन राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश के छात्रसंघ चुनाव में अभाविप उम्मीदवारों के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने उम्मीदवारों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए जीत की अग्रिम बधाई दी है।
सोमवार को पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल, महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मेयर शंभू पासवान ने संयुक्त रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवारों के चुनावी कार्यालय का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर डा. अग्रवाल ने कहा कि छात्र हितों के लिये विद्यार्थी परिषद सदैव अपनी भूमिका निभाता है। कहा कि विद्यार्थी परिषद में ज्ञान, चरित्र और एकता जैसी राष्ट्रवादी सोच को ध्यान में रखते हुए छात्र हितों के लिये संघर्ष किया जाता है। अध्यक्ष पद के उम्मीदरवार मयंक भट्ट और विश्व विद्यालय प्रतिनिधि रोहित राम को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए छात्र हितों के लिए सदैव तत्पर रहने को कहा।
इस अवसर सुरेन्द्र मोंगा, मनोज ध्यानी, भास्कर बिजल्वाण, राम गोपाल रतूड़ी, दिनेश पैंयूली, कपिल गुप्ता, ताजेंद्र सिंह नेगी, कौशल बिजल्वाण, अनिरूद्ध शर्मा, नितिन सक्सेना, विवेक शर्मा, अभिषेक भट्ट आदि उपस्थित रहे।

