ऋषिकेश श्रीदेव सुमन राजकीय महाविद्यालय संघ चुनाव:- मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी प्रत्याशियों की अंतिम सूची के अनुसार अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर है 10 प्रत्याशियों चुनाव मैदान में डटे है। मुख्य मुकाबला एनएसयूआई और एबीवीपी के प्रत्याशियों में होगी सीधी टक्कर के रूप में देखने को मिलेगा।
छात्रसंघ चुनाव 2025-26 के लिए श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा ऋषिकेश परिसर के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीके गुप्ता ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रकाशित कर दी है। मंगलवार को दस प्रत्याशियों ने अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर अपने समर्थकों के मिलकर अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। जो कि जांच में सभी सही पाए गए। जिसमें अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की मानसी सती व एबीवीपी के मंयक भट्ट, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के आयुष तडियाल व एबीवीपी की रंजना, कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की आशा व एनएसयूआई की प्रतिभा मंडल व विवि प्रतिनिधि के लिए एनएसयूआई नित्यानंद रॉय व एबीवीपी के रोहित राय की बीच सीधी टक्कर होगी। जबकि सचिव व सह सचिव पद पर एक- एक नामांकन पत्र दाखिल होने से सचिव पद पर एनएसयूआई के अभिषेक कुमार त्रिशुलिया व सह सचिव पद पर वंदेमातरम की तानिया को निर्विरोध घोषित किया गया है। जिसकी केवल औपचारिक घोषणा होना बाकी है।