ऋषिकेश Archives - Public Live Today

योग नगरी की प्रज्ञा जोशी विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप के लिए चयनित।
प्रज्ञा जोशी ने 22 सदस्यीय भारतीय दल

का हिस्सा बन बढ़ाया प्रदेश का मान।

पब्लिक लाईव टुडे। सुरजमणी सिलस्वाल

योग नगरी ऋषिकेश की होनहार खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी अब विश्व चैंपियनशिप में अपने हुनर का जलवा बिखेरेगी। गुमानीवाला ऋषिकेश स्थित उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी की निदेशक एवं मुख्य कोच प्रज्ञा अब नवंबर माह में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित होने जा रही “विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप-2025” भारत देश का प्रतिनिधित्व करेगी। इंटरनेशनल जुजित्सु फेडरेशन के तत्वावधान में थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में नवंबर 1-7 नवंबर तक “विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप-2025” का आयोजन होगा। जुजित्सु एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के निदेशक प्रशासन एवं एशियन कोच सतीश जोशी ने बताया कि बैंकॉक के हुवामार्क इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने जा रही “विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप-2025” में 22 खिलाड़ियों की चयनित भारतीय टीम भाग लेगी। प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद योग नगरी की खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी ने भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। वह पिछले 10 वर्षों से इस खेल की खिलाड़ी हैं एवं ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया द्वारा वियतनाम में आयोजित “पांचवें एशियन बीच गेम्स -2016” में भी जुजित्सु खेल में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने खेल कोटे से ही 9 वर्षों तक उत्तराखंड पुलिस विभाग में कार्य किया एवं पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक भी प्राप्त किया है। उन्होंने 2015 पुलिस विभाग से स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर महिलाओं के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वर्तमान में वह गुमानीवाला ऋषिकेश स्थित उत्तराखंड मार्शल आर्ट एकेडमी की निदेशक एवं मुख्य कोच के रूप में कार्य कर महिलाओं को मार्शल आर्ट का गहन प्रशिक्षण दे रही हैं। जुजित्सु इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी ने बताया कि विश्व जुजीत्सु चैंपियनशिप में प्रज्ञा +70 किलोग्राम भार वर्ग में सीनियर फाइटिंग एवं कांटेक्ट स्पर्धा में भारत देश की चुनौती पेश करेंगी। विश्व चैंपियनशिप हेतु भारतीय टीम में चयन होकर योग नगरी एवं प्रदेश का मान बढ़ाने पर प्रज्ञा को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य, पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, जूजित्सु इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय जोशी, हरीश कोठारी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, जिला

पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, डोईवाला पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पार्षद वीरेंद्र रमीला, यतेंद्र बिल्जवान, प्रवीण नौटियाल, संजीव सैनी, आशीष बिल्जवान, जीत पाल

सिंह सहित दर्जनों खिलाड़ियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं दी है।

The post योग नगरी की प्रज्ञा जोशी विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप के लिए चयनित। appeared first on Public Live Today.

बजरंग सेतु का अधिकांश कार्य सम्पन्न, जल्द आवागमन होगा शुरू। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
पब्लिक लाइव टुडे।ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया।

गऊ घाट एंव आस्था पथ के निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा।

ऋषिकेश। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकेश तपोवन के निर्माणाधीन बजरंग सेतु का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ उन्होंने लक्ष्मणझूला पुल के निकट जनसुविधाओं के दृष्टिगत बन रहे 132.30 मीटर स्पान के वैकल्पिक बजरंग सेतु के निर्माण का स्थलीय बारीकी से निरीक्षण किया।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर के तपोवन क्षेत्र में सन 1929 में निर्मित लक्ष्मणझूला पुल के निकट जनसुविधाओं के दृष्टिगत 68 करोड़ 86 लाख 20 हजार की लागत से बन रहे 132.30 मीटर स्पान के वैकल्पिक बजरंग सेतु के निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इसमें काफी कार्य पूर्ण हो चुका है। सेतु की पेन्टिग का कार्य प्रगति पर है और शीघ्र ही यह पुल बनकर लोगों व पर्यटकों के आवागमन हेतु तैयार हो जाएगा। जिससे स्थानीय लोगों एवं तीर्थयात्रियों को आवागमन में इसका लाभ प्राप्त होगा।

लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने इस दौरान मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत SASCI 2024-25 मद के अन्तर्गत 1219.93 लाख की लागत से बनने वाले नरेन्द्रनगर विकास खण्ड के तपोवन क्षेत्र में लक्ष्मणझूला के डाउन स्ट्रीम में सच्चाधाम घाट (गऊ घाट) एंव आस्था पथ के निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 100 मीटर लम्बाई एंव 18 मीटर चौडाई में घाट का निर्माण किया जाना है तथा घाट से लगे आस्था पथ को 300 मीटर लम्बाई एंव 7 मीटर चौडाई में बनाया जाना है। श्रद्वालुओं हेतु चेन्जरूम का निर्माण भी किया जाना है। घाट पर आवागमन हेतु अप्रोच मार्ग एंव अन्य विकास कार्य किये जाने है। घाट एंव आस्था पथ पर बेन्च एंव रेंलिग का कार्य किये जाने का प्राविधान है। घाट एंव आस्था पथ पर विद्युत की समुचित ब्यवस्था हेतु लाईट आदि के कार्य किये जाने है। लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह इस कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करें। इस अवसर पर तपोवन नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट, रमेश पुंडीर, जयंत शर्मा, भीम सिंह चौहान, अशोक कंडवाल, गोपाल सिंह, दिनेश भट्ट, विनोद उनियाल, वीरेंद्र गुसाई, विजय बिष्ट, नरेंद्र भंडारी आदि उपस्थित थे।

The post बजरंग सेतु का अधिकांश कार्य सम्पन्न, जल्द आवागमन होगा शुरू। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज appeared first on Public Live Today.

28 सितंबर को ऋषिकेश में होगा भारत योग ओलंपिक समर्थन एवं आयोजन समिट।
पब्लिक लाईव टुडे।ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

योग और भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर ले जाने के उद्देश्य से योगभारतम फाउंडेशन द्वारा भारत योग ओलंपिक समर्थन एवं आयोजन समिट का भव्य आयोजन रविवार 28 सितम्बर को किया जाएगा। योगभारतम फाउंडेशन से जुड़े योग एशोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समिट सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हरिद्वार रॉड स्तिथ दुर्गा मंदिर परिसर हॉल मालवीय नगर ऋषिकेश पर आयोजित होगा। डॉ नेगी ने बताया कि इस महत्त्वपूर्ण समिट में योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने, भारत योग ओलंपिक मिशन को सशक्त बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वास्थ्य एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने पर विचार-विमर्श होगा।

फाउंडेशन ने सभी बोर्ड सदस्य, योग साधक और आम नागरिकों से इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर भारत की योग परंपरा को सशक्त बनाने की अपील की है

The post 28 सितंबर को ऋषिकेश में होगा भारत योग ओलंपिक समर्थन एवं आयोजन समिट। appeared first on Public Live Today.

ऋषिकेश सफाई के प्रति जागरूक, नगर निगम के 40 वार्डों में चलाया सफाई अभियान।
पब्लिक लाईव टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी ऋषिकेश शहर की सफाई के प्रति प्रतिबद्ध है।  समर्पण के साथ स्वच्छता के प्रति निगम के सभी 40 वार्डों में जागरूक जनता के सहयोग से सफाई अभियान को संपन्न किया।

भारत सरकार के निर्देशानुसार  भारत वर्ष  में आयोजित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर निगम ऋषिकेश ने सभी 40 वार्डों ने स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

आज एक दिन, एक घंटा, एक साथ थीम पर नगर निगम ने त्रिवेणी घाट परिसर के साथ ही सभी 40 वार्डों में वृहद श्रमदान व स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में महापौर शंभू पासवान सहित सभी पार्षदों, शहर की विभिन्न संस्थाओं, संगठन, एनजीओ, त्रिवेणी सेना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकर्ता, नगर निगम ऋषिकेश के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों ने बढ़चढ़ कर इस सफाई अभियान में भाग लिया व पांच टन से अधिक प्लास्टिक व अन्य सूखा कूड़ा एकत्रित कर नगर निगम के कूड़ा निस्तारण प्लांट भेजा। इस अवसर पर महापौर ने सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम व शहर को स्वच्छ रखने की अपील की। तथा सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कहा कि नगर निगम ऋषिकेश द्वारा इसी तरह समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

The post ऋषिकेश सफाई के प्रति  जागरूक, नगर निगम के 40 वार्डों में चलाया सफाई अभियान। appeared first on Public Live Today.

न्यायालय पहुंची,असली नकली श्रीरामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी की जंग।
पब्लिक लाइव टुडे।ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

सुभाष बनखण्डी रामलीला कमेटी भ्रामक प्रचार,अभद्र भाषा एवं भड़काऊ भाषण से शहर का माहौल खराब कर रही है। विनोद पाल

धार्मिक आयोजन में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर शहर भर में हो रही खूब जग हंसाई।

ऋषिकेश में सुभाष बनखण्डी रामलीला कमेटी फर्जी तरीके अपनाकर भ्रामक प्रचार के साथ ही भड़काऊ भाषण एवं व्यक्तिगत आक्षेप लगाने के साथ ही अभद्र भाषा व आपसी वैमनस्य फैलाकर समाज का माहौल खराब कर रही है। सुभाष बनखंडी रामलीला कमेटी से जुड़े तथाकथित फर्जी पदाधिकारियों द्वारा कूट रचित दस्तावेज प्रयोग किए जा रहे हैं। जिससे समाज में बन रही असमंजस की स्थिति पर असली “श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी ऋषिकेश” के ही मूल एवं वास्तविक होने का दावा करते हुए उनके पदाधिकारियों ने “दूध का दूध व पानी का पानी” करने को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर दूसरे पक्ष पर कुकर्त्य करने के आरोप की झाड़ियां लगा दी। श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी के महामंत्री हरीश तिवाड़ी ने बताया कि

वर्तमान समय में ऋषिकेश शहर में रामलीला मंचन को लेकर भ्रम का माहौल बनाया जा रहा है जिससे सही व गलत का अनुमान करना शहर के निवासियों के लिए कठिन हो गया है। सुभाष बनखण्डी रामलीला कमेटी द्वारा ऋषिकेश में भ्रामक प्रचार, व्यक्तिगत आक्षेप, अभद्र भाषा,भड़काऊ भाषण के अलावा मुख्य रूप से समाज में नशा फैलाकर समाज का माहौल खराब किया जा रहा है। जिससे विवश होकर श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखण्डी ऋषिकेश को प्रेस कान्फ्रेन्स के माध्यम से वस्तु स्थिति को स्पष्ट करने आगे आने को विवश होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अस्थिरता रोकने, माहौल सुरक्षित रखने के साथ ही आम जन को वास्तविकता की जानकारी देने और गलत व्यक्तियों द्वारा अब तक किए गए कुकृत्य से समाज को अवगत कराया जाय। बताया कि वर्ष 2009 से 2025 तक श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखण्डी ऋषिकेश द्वारा लगातार रामलीला का मंचन व आयोजन किया जा रहा है। बताया कि वर्ष 2024 की रामलीला कराने के बाद तथाकथित सुभाष बनखंडी रामलीला कमेटी के लोगों ने धीरे-धीरे वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न करनी प्रारंभ की। इन लोगों द्वारा षडयंत्र कर पहले दिनांक 28.05.2025 को यू०सी०सी० कैम्प के आयोजन के नाम पर मौखिक सूचना प्रचारित की गई, लेकिन चालबाजी एवं सांठ गांठ से कैंप का आयोजन दिनांक 29.05.2025 को परिवर्तित कर दिया। तथा लगभग 10 से 11 के मध्य सुभाष बनखण्डी रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों व अन्य लोगो द्वारा रामलीला परिसर के मुख्य गेट व ताला, सी सी टी वी कैमरे तोड़कर रामलीला कमेटी का दानपात्र भी लूटकर लिया। वारदात से विवाद बढ़ने के चलते पुलिस ने दिनांक 30.05.2025 को दोनो पक्षों के करीब 13 लोगो पर 107, 116,

151 सी०आर०पी०सी० लगा दी गई। जिसके कारण दिनांक 02.06.2025 को कोतवाली ऋषिकेश में श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखण्डी के उपाध्यक्ष श्री बालीपाल ने कोतवाली ऋषिकेश में 02,06,2025 को एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें “बलपूर्वक ताला, कैमरे तोड़ेने व दानपात्र लूटने का शिकायती पत्र देने के आधार पर पुलिस ने 23 लोगो पर मुकदमा किया गया। जिसकी वर्तमान में उक्त चार्जशीट माननीय न्यायालय ए०सी० जे०एम० ऋषिकेश में दाखिल हो चुकी है,

महासचिव हरीश तिवाड़ी ने बताय की एक सूचना उपनिबन्धक चिट सोसाईटी देहरादून से प्राप्त होने पर खुलासा हुआ कि सुभाष बनखंडी रामलीला कमेटी द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नवीनीकरण कराया गया। हमारे द्वारा इसकी शिकायत सोसाईटी कार्यालय में दिनांक 16.06.2025 को इनके द्वारा कराये गये नवीनीकरण किए जाने को लेकर दर्ज कराई गई। बताया गया कि इनके द्वारा जो नवीनीकरण करवाया गया है वह कूटरचित दस्तावेजों पर आधारित है। जिसकी जांच आज भी जारी है। निर्णय के लिए अन्तिम अवसर देते हुये दिनांक 16.09.2025 की तिथि निर्धारित थी, लेकिन उपनिबन्धक आलोक शाह द्वारा आज तक उसकी अगली तिथि नही बताई गयी, उनके द्वारा बताया गया कि दो हफ्ते में निर्णय हो जायेगा।

यह भी बताया गया कि तथाकथित रामलीला कमेटी के खिलाफ एक बाद न्यायालय श्रीमान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋषिकेश के न्यायालय में 175/3 में अवैध व फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों का दाखिल किया गया था. जिसका वाद सं0 466/25 में माननीय न्यायालय ने दिनांक 16.09.2025 को आदेश जारी किया कि वर्णित तत्यों को भी विवेचना में शामिल कर प्रार्थी का पक्ष सुनते हुये कार्यवाही करे।

महामंत्री ने यह भी बताया कि अशोक मौर्य व मनमीत कुमार ने सोसाईटी देहरादून मे दिए शपथपत्र में बताया कि सुभाष बनखण्डी रामलीला कमेटी ने उनकी बिना अनुमति के हस्ताक्षर किये गये है। जो उनके फर्जी हस्ताक्षर है। फर्जीवाड़े की इंतहा की जानकारी देते हुए

हरीश तिवाड़ी ने बताया कि सुभाष बनखण्डी रामलीला कमेटी ने अपने नवीनीकरण को 2004 से लेकर 2025 तक जो दस्तावेज सोसाईटी आफिस देहरादून में पेश किये गये है, उसमें जिसको महामन्त्री दिखाकर 2004 से लेकर 2025 तक उनके हस्ताक्षर है, उनकी मृत्यु 2023 में ही हो चुकी है। एस०डी०एम० ऋषिकेश से दोनो रामलीला कमेटी ने रामलीला मंचन की अनुमति मांगी गयी थी, दोनो पक्षों को रामलीला मंचन की अनुमति नही दी गयी। बाबजूद  सुभाष बनखण्डी रामलीला कमेटी ने उपजिलाधिकारी / उपजिलामजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन कर रामलीला का मंचन किया गया। जिसमें पुलिस द्वारा उक्त कमेटी के 29 लोगो पर एफ०आई०आर० दर्ज की गयी है। वहीं एस०पी० देहात जया बलूनी ने श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को रामलीला मंचन न कर कानून का सम्मान करने को कहा गया। बाबजूद दूसरा पक्ष कानून की अवहेलना करने पर आमादा है। श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी के अध्यक्ष विनोद पाल व महामंत्री हरीश तिवाड़ी का कहना था कि न्याय की अंतिम उम्मीद माननीय न्यायालय पर टिकी है। इस अवसर राकेश पारछा,मनमीत कुमार उपाध्याय,राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

The post न्यायालय पहुंची,असली नकली श्रीरामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी की जंग। appeared first on Public Live Today.

महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर है 10 प्रत्याशियों चुनाव मैदान में।
पब्लिक लाइव टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

ऋषिकेश श्रीदेव सुमन राजकीय महाविद्यालय  संघ चुनाव:- मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी  प्रत्याशियों की अंतिम सूची के अनुसार अध्यक्ष  सहित विभिन्न पदों पर है 10 प्रत्याशियों चुनाव मैदान में डटे है। मुख्य मुकाबला एनएसयूआई और एबीवीपी के प्रत्याशियों में होगी सीधी टक्कर के रूप में देखने को मिलेगा।

छात्रसंघ चुनाव 2025-26 के लिए श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा ऋषिकेश परिसर के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीके गुप्ता ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रकाशित कर दी है। मंगलवार को दस प्रत्याशियों ने अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर अपने समर्थकों के मिलकर अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। जो कि जांच में सभी सही पाए गए।

जिसमें अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की मानसी सती व एबीवीपी के मंयक भट्ट, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के आयुष तडियाल व एबीवीपी की रंजना, कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की आशा व एनएसयूआई की प्रतिभा मंडल व विवि प्रतिनिधि के लिए एनएसयूआई नित्यानंद रॉय व एबीवीपी के रोहित राय की बीच सीधी टक्कर होगी। जबकि सचिव व सह सचिव पद पर एक- एक नामांकन पत्र दाखिल होने से

सचिव पद पर एनएसयूआई के अभिषेक कुमार त्रिशुलिया व सह सचिव पद पर वंदेमातरम की तानिया को निर्विरोध घोषित किया गया है। जिसकी केवल औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

The post महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर है 10 प्रत्याशियों चुनाव मैदान में। appeared first on Public Live Today.

राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य छात्र छात्राओं में सेवा, सहयोग, नेतृत्व, सौहार्द संकल्प समरसता आदि गुण विकास करना है। यमुना प्रसाद त्रिपाठी
पब्लिक लाइव टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में

राष्ट्रीय सेवा योजना  का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने स्वयं सेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्वेश्य छात्र छात्राओं में सेवा, सहयोग, नेतृत्व, सौहार्द संकल्प समरसता आदि गुणों का विकास करना है। जहां यह व्यक्तित्व निर्माण में योगदान देती है वहीं सरकारी नौकरियों एवं प्रशिक्षणों में अतिरिक्त अंक की व्यवस्था दी जाती है।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना जय कृत सिंह रावत ने इस अवसर पर स्वयं सेवियों को स्थापना दिवस पर महत्व के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्वज, बेज, और लक्ष्य गीत का के साथ अनेक उपयोगी जानकारियां दी हैं। इस अवसर पर स्वयं सेवियों द्वारा लक्ष्य गीत और गढ़वाली, हिंदी गीतों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर धनंजय सिंह रांगड़, डॉ सुनील थपलियाल आदि मौजूद थे।

The post राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य छात्र छात्राओं में सेवा, सहयोग, नेतृत्व, सौहार्द संकल्प समरसता आदि गुण विकास करना है। यमुना प्रसाद त्रिपाठी appeared first on Public Live Today.

3 माह में आवारा पशुओं से मुक्त होगा ऋषिकेश ।
पब्लिक लाइव टुडे।ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह भटक रहे आवारा पशु लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए है।

आए दिन राह चलते लोग व दुपहिया वाहन चालक आवारा पशुओं से टकराकर गंभीर रूप से चोटिल हो रहे है।

आवारा पशुओं के आपसी संघर्ष कई लोगों की जिंदगियां लील चुके है।

प्रशासन से कई बार पीड़ित लोग इन आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग कर चुके है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

ऐसे में राज्य पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेन्द्र मोघा की पहल एक आशा की किरण बनाकर उभरी है।

ऋषिकेश क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत का प्रयाय  बने आवारा पशुओं से जल्द मुक्ति मिलने वाली है। उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सुरेंद मोगा 26 सितंबर को सत्यनारायण मंदिर से 10 वाहनों के साथ विशेष अभियान चलाकर आवारा पशुओं को रेस्क्यू कर पंजीकृत गोसदन ले जाने की शुरुआत करेंगे।

ऋषिकेश क्षेत्र में  आवारा घूमते गोवंश से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां  चंद कदमों  के फासले पर आवारा पशुओं का झुंड खड़ा दिखाई देता है। जो आवागमन में राहगीरों व दुपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का सबब बना रहता है। सड़कों पर आवारा पशुओं के घूमने से आए दिन दुर्घटनाएं होने से राहगीरों के साथ ही वाहन चालक  गंभीर रूप से चोटिल हो जाते  है। गोवंश के आपसी संघर्ष  कई  लोगों  की जंदगिया लील  चुके हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के खेतों की फसलों को आवारा गोवंश चपटकर नुकसान पहुंचा रहे है। ऐसे निराश्रित गोवंश से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेन्द्र मोघा ने सड़क पर आवारा भटक रहे गोवंश को संरक्षित करने की राज्य सरकार की राजनीति की जानकारी दी। बताया कि तीन से चार माह के भीतर सड़कों पर निराश्रित भटक रहे लगभग एक हजार गौवशों का गौसदनों में संरक्षण किया जाएगा।

ऋषिकेश शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में आवारा भटक रहे लगभग एक हजार निराश्रित गौवशों को तीन से चार माह के भीतर गोसदनों में संरक्षित किया जाएगा। उत्तराखण्ड पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मोगा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 16890 गोसदन पंजीकृत है।

मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तराखण्ड पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मोगा ने कहा कि सड़कों पर आवारा घूम रहे गौवंशौ के संरक्षण को लेकर प्रदेश की धामी सरकार तत्पर है। कहा कि प्रदेश में 16890 गौवंश पंजीकृत है। जिसमें ऋषिकेश शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र है 8 सौ से एक हजार निराश्रित घूम रही है। जनको तीन माह के अंदर संरक्षित किया जाएगा। कहा प्रदेश में 75 पंजीकृत गौसदन निजी भूमि पर संचालित हो रहे है। जिसमें 11 गौसदन नगरनिगम और नगरपालिका की भूमि पर संचालित हैं। बताया कि प्रदेश में 16890 गौवंश पंजीकृत है। जिनके लिए सरकार प्रतिदिन 80 रुपए आर्थिक सहायता देती है। कहा कि इन गौसदनों में इन निराश्रित गौवंशौ को पशुचिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत टैग लगाकर पंजीकृत गौ सदनों में भेजा जाएगा। ताकि टैग़ लगे गोवंश को गौसदन वाले फिर से सड़कों पर न छोड़ सकें। कहा कि इन गौसदनों के लिए सरकार ने 21,44,73,48000 का बजट अवमुक्त कर दिया है। कहा कि दो-तीन दिनों के भीतर इस अभियान की शुरुआत कर दी जाएगी। कहा कि रायवाला में 40 बीघा में बनी गौसदन हमें जल्द मिलने वाली है। जिसका लाभ यहां की निराश्रित गौवंशौ को मिलेगा। गुमानीवाला में स्थित कांजी हाउस का मामला अभी कार्ट में विचाराधीन है इसलिए उस कांजी हाउस में हम गौवंशौ को शिफ्ट नहीं कर सकते हैं।

बताया कि 26 सितंबर को 10 वाहनों के साथ सत्यनारायण मंदिर में अभियान प्रारंभ होगा।

इस अवसर पर मनोज ध्यानी, नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल नगर पार्षद राजेश कोठियाल,वीरेंद्र रमोला आदि उपस्थित थे।

The post 3 माह में आवारा पशुओं से मुक्त होगा ऋषिकेश । appeared first on Public Live Today.

एस यू आई से मानसी सती अध्यक्ष, आयुष तड़ियाल उपाध्यक्ष तथा नित्यानंद रॉय विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रत्याशी घोषित।
पब्लिक न्यूज टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

एनएसयूआई ने आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। संगठन ने मानसी सती को अध्यक्ष, आयुष तड़ियाल को उपाध्यक्ष तथा नित्यानंद रॉय को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद का प्रत्याशी घोषित किया है।  बैठक में व्यापक चर्चा और विचार-विमर्श के बाद लिया गया।

एनएसयूआई पदाधिकारियों का कहना है कि छात्रहितों की आवाज़ को मजबूती से उठाने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में ठोस पहल करने के लिए यह पैनल सबसे उपयुक्त है। संगठन का विश्वास है कि यह युवा नेतृत्व छात्र-छात्राओं की समस्याओं को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समाधान की दिशा में ले जाएगा। कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ़ चुनाव जीतना नहीं बल्कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा करना और एक पारदर्शी, जवाबदेह छात्रसंघ का निर्माण करना है। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी संगठनों ने हमेशा छात्रों की समस्याओं की अनदेखी की है और उन्हें गुमराह करने का काम किया है। वहीं, एनएसयूआई का यह पैनल छात्रों की वास्तविक समस्याओं को केंद्र में रखकर काम करेगा। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने कहा कि वह बड़ी संख्या में मतदान कर मानसी सती, आयुष तड़ियाल और नित्यानंद रॉय को विजयी बनाएंगे। ताकि छात्रहितों की सच्ची लड़ाई लड़ी जा सके।

इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, संजय गुप्ता (चुनाव संयोजक) दीप शर्मा, विवेक तिवारी (चुनाव सह–संयोजक) शैलेन्द्र बिष्ट, राकेश अग्रवाल, ललित सक्सेना, देवेन्द्र प्रजापति, अभिनव मालिक, सौरभ वर्मा, साक्षी तिवारी अजय धीमान, दीपक वर्मा सौरभ वर्मा, शिव सिंह, श्याम शर्मा आदि मौजूद थे

The post एस यू आई से मानसी सती अध्यक्ष, आयुष तड़ियाल उपाध्यक्ष तथा नित्यानंद रॉय विश्वविद्यालय प्रतिनिधि  प्रत्याशी घोषित। appeared first on Public Live Today.

पब्लिक न्यूज टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने धराली आपदा की चपेट में आकर लापता हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उत्तरकाशी डीएम से वार्ता कर मुआवजे की राशि शीघ्र देने के लिए कहा।

डॉ अग्रवाल ने छिद्दरवाला निवासी श्रीमती उषा के पति दीपक राणा सहित 05 लोगों के धराली में आई आपदा में लापता होने पर परिजनों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि आपदा पर परिजनों का बिछड़ जाना बहुत कष्टकारी है। कहा कि लापता लोग सदैव हमारी यादों में स्मरणीय रहेंगे।

इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने डीएम उत्तरकाशी से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने को कहा। जिस पर डीएम ने बताया कि प्रक्रिया गतिमान है।

इस अवसर पर जोगीवाला माफी प्रधान शैलेन्द्र रांगड़, पूर्व पार्षद विपिन पंत आदि उपस्थित रहे।

वहीं, जोगीवाला माफी में सड़क दुर्घटना में चोटिल कुमारी शिवानी का स्वास्थ्य हाल जाना और ईश्वर से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

The post  appeared first on Public Live Today.