राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य छात्र छात्राओं में सेवा, सहयोग, नेतृत्व, सौहार्द संकल्प समरसता आदि गुण विकास करना है। यमुना प्रसाद त्रिपाठी


पब्लिक लाइव टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में
राष्ट्रीय सेवा योजना  का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने स्वयं सेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्वेश्य छात्र छात्राओं में सेवा, सहयोग, नेतृत्व, सौहार्द संकल्प समरसता आदि गुणों का विकास करना है। जहां यह व्यक्तित्व निर्माण में योगदान देती है वहीं सरकारी नौकरियों एवं प्रशिक्षणों में अतिरिक्त अंक की व्यवस्था दी जाती है।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना जय कृत सिंह रावत ने इस अवसर पर स्वयं सेवियों को स्थापना दिवस पर महत्व के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के ध्वज, बेज, और लक्ष्य गीत का के साथ अनेक उपयोगी जानकारियां दी हैं। इस अवसर पर स्वयं सेवियों द्वारा लक्ष्य गीत और गढ़वाली, हिंदी गीतों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर धनंजय सिंह रांगड़, डॉ सुनील थपलियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161