ऋषिकेश सफाई के प्रति जागरूक, नगर निगम के 40 वार्डों में चलाया सफाई अभियान।


पब्लिक लाईव टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी ऋषिकेश शहर की सफाई के प्रति प्रतिबद्ध है।  समर्पण के साथ स्वच्छता के प्रति निगम के सभी 40 वार्डों में जागरूक जनता के सहयोग से सफाई अभियान को संपन्न किया।

भारत सरकार के निर्देशानुसार  भारत वर्ष  में आयोजित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर निगम ऋषिकेश ने सभी 40 वार्डों ने स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
आज एक दिन, एक घंटा, एक साथ थीम पर नगर निगम ने त्रिवेणी घाट परिसर के साथ ही सभी 40 वार्डों में वृहद श्रमदान व स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में महापौर शंभू पासवान सहित सभी पार्षदों, शहर की विभिन्न संस्थाओं, संगठन, एनजीओ, त्रिवेणी सेना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकर्ता, नगर निगम ऋषिकेश के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं, स्कूली छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों ने बढ़चढ़ कर इस सफाई अभियान में भाग लिया व पांच टन से अधिक प्लास्टिक व अन्य सूखा कूड़ा एकत्रित कर नगर निगम के कूड़ा निस्तारण प्लांट भेजा। इस अवसर पर महापौर ने सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम व शहर को स्वच्छ रखने की अपील की। तथा सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कहा कि नगर निगम ऋषिकेश द्वारा इसी तरह समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161