पब्लिक लाइव टुडे।ऋषिकेश
सूरजमणी सिलस्वाल
शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह भटक रहे आवारा पशु लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए है।
आए दिन राह चलते लोग व दुपहिया वाहन चालक आवारा पशुओं से टकराकर गंभीर रूप से चोटिल हो रहे है।
आवारा पशुओं के आपसी संघर्ष कई लोगों की जिंदगियां लील चुके है।
प्रशासन से कई बार पीड़ित लोग इन आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग कर चुके है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
ऐसे में राज्य पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेन्द्र मोघा की पहल एक आशा की किरण बनाकर उभरी है।

