डंपर से स्कूटी सवार युवक को कुचला। मौत


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

देहरादून-हरिद्वार  मार्ग पर छिद्दरवाला में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

कोतवाली रायवाला पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम  से  छिद्दरवाला मेन चौराहा रेड लाइट से आगे देहरादून की तरफ एक्सीडेंट की  सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

जांच में घटना स्थल का मुआयना करने पर सामने आया कि छिद्दरवाला चौक से करीब 50 मीटर आगे देहरादून की ओर जाते हुए डंपर नंबर UK14CA9798 ने स्कूटी नंबर UK15C 3240 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक डंपर को लेकर लालतप्पड़ की ओर भाग गया।

हादसे में स्कूटी चालक अनिकेत गुसाईं (18 वर्ष) पुत्र दीपक गुसाईं, निवासी कोटद्वार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स अस्पताल ऋषिकेश भिजवाया, जहां परिजन मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी चालक डंपर को लालतप्पड़ में लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है।

मृतक के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली रायवाला में आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 142/26 धारा 106(1)/281 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161