राज्य आंदोलनकारी स्व बडोनी का व्यक्तित्व, सादगी, त्याग और संघर्ष प्रत्येक उत्तराखंडवासी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रेमचंद अग्रवाल


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के जननायक एवं राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय बडोनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान,संघर्ष, त्याग को नमन किया।

प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी  ने पृथक उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। पहाड़ एवं पहाड़ की संस्कृति पहाड़ के लोगों के अधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अद्वितीय थी। उन्होंने अपने संघर्ष और दृढ़ संकल्प के माध्यम से उत्तराखंड राज्य आंदोलन को नई दिशा और मजबूती प्रदान की।

अग्रवाल ने कहा कि बडोनी का सरल व्यक्तित्व, सादगी, त्याग और संघर्ष आज भी प्रत्येक उत्तराखंडवासी के लिए प्रेरणास्रोत है। राज्य निर्माण के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के निर्माण में जिन आंदोलनकारियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उनमें इंद्रमणि बडोनी का स्थान सदैव अग्रणी रहेगा।

अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय बडोनी  ने जिस उत्तराखंड का सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा। प्रदेश के विकास के साथ-साथ पहाड़ों से पलायन रोकने, मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य करना ही बडोनी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि बडोनी के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनके संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।

इस अवसर पर ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, भाजयुमो जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, राजेंद्र बिजलवान, पी.एस. नौटियाल, एम.एस. रावत, शाश्वत नौटियाल, आदित्य नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161