भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई।


ऋषिकेश। पब्लिक लाईव टुडे

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र, ऋषिकेश, देहरादून में भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गुलेरिया ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके पश्चात विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने पुष्पहार एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रसेवी नेता को श्रद्धापूर्वक याद किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के राष्ट्र निर्माण में योगदान और उनके आदर्शों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि पंडित पंत का जीवन देशसेवा, जनसेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके विचार और कार्य आज भी नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं।

समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गुलेरिया, जयप्रकाश, सुरेश चंद बलोदी, ललित मोहन जोशी, नरेंद्र सिंह रावत, सुशील सैनी, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. त्रिलोक चंद सोनी, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, श्रीमती सुनीता पवार सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161