संस्कार, संस्कृति व सामाजिक समर्पण के प्रणेता है हिंदू संगठन महंत रघुवीर गिरी महाराज।


पब्लिक लाईव टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

हिंदू संगठन के त्रयोदश स्थापना दिवस  कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि महंत रघुवीर महाराज ने कहा हिन्दु संगठन  धर्म , संस्कृति,संस्कार के लिए समर्पित है।  जो समय समय पर जागरूकता का कार्य कर हिंदू संगठन की विचारधारा को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करता रहता है।

ऋषिकेश के  आई डी पी एल वीरभद्र  स्थित  दुर्गा मंदिर परिसर में  हिंदू संगठन के त्रयोदश स्थापना दिवस को धूमधाम से  मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।   विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व महापौर अनीता ममगाई  ने कहा कि हिन्दू धर्म सनातन परंपरा जीवन को जीने के संस्कारों से ओतप्रोत है। जो मनुष्य को सौहार्द से जीने की कला सिखाता है। स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने हिंदू संगठन के समर्पण की प्रशंसा की। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने  संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये। कार्यक्रम में हिंदू शेरनी के नाम से मशहूर चाहत सिंह राजावत का ओजस्वी भाषण  आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर गोल्ड मेडलिस्ट मुस्कान जीनवाल को सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश्वर शर्मा (सदस्य राष्ट्रीय परिषद) ने की।  कार्यक्रम संयोजक सुभाष सैनी व कार्यक्रम जिला अध्यक्ष विजय सिंह बिष्ट संरक्षण में स्कूली बच्चों  को मुख्य अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिंदू संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद फोदानी ,कांत भट्ट प्रमोद गर्ग, जगदीश सिंह भंडारी ,अविनाश सेमेल्टी, नरेंद्र शर्मा, मोहन प्रसाद भट्ट दिनेश पाल नंदराम संजय सिंह बिष्ट ममता नेगी प्रमिला त्रिवेदी पुनीता भंडारी विनीता बिष्ट शशि राणा ऋषभ गॉड वायुराज एवं नगर निगम के सम्मानित पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट सुरेंद्र सिंह नेगी विनोद नाथ मुस्कान आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अपने उपस्थिति दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161