छात्र संघ चुनाव,पुलिस की कॉलेज प्रशासन व छात्र संगठनों के साथ की गोष्ठी।


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

डिग्री कॉलेज ऋषिकेश में 29 सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए ऋषिकेश पुलिस ने कमर कस ली है।
आज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह विष्ट की अध्यक्षता में एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें कॉलेज प्रशासन, विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

गोष्ठी में लिए गए मुख्य निर्णय के अनुसार लिंगदोह समिति के अनुसार चुनाव:- प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने स्पष्ट किया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया लिंगदोह समिति की संस्तुतियों और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही होगी।

सौहार्द बनाए रखने की अपील:- सभी छात्र संगठनों से चुनाव के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया।

कानून व्यवस्था पर सख्ती:- पुलिस ने चेतावनी दी है कि चुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुराने मामलों में नोटिस:- गोष्ठी के दौरान पहले घटी दो घटनाओं के संबंध में पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों को निरोधात्मक कार्रवाई के नोटिस भी तामील कराए और भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने के निर्देश दिए।

पुलिस ने सभी से लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161