ए.बी.बी.पी ने नकारा तो निर्दलीय मैदान में उतरे वैभव रावत।


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। ABVP से अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार माने जाने वाले वैभव रावत को टिकट न मिलने से उनके निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
आज आईएसबीटी स्थित ऋषिकेश प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में वैभव रावत ने कहा कि वह पिछले करीब दो वर्षों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे और उन्हें अध्यक्ष पद के लिए टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी। टिकट न मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। वैभव रावत ने बताया कि उनके इस निर्णय के बाद NSUI, स्वाभिमान मोर्चा, उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन, यूकेडी, सत्यम शिवम छात्र संगठन और जय हो छात्र संगठन सहित कई छात्र संगठनों ने उन्हें समर्थन दिया है।

“प्रचार सामग्री फाड़ने और दबाव बनाने का लगाया आरोप”

पत्रकार वार्ता के दौरान वैभव रावत ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके चुनाव प्रचार से जुड़े होर्डिंग और बैनर भाजपा समर्थित लोगों द्वारा फाड़े जा रहे हैं और उनके समर्थकों पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ABVP कार्यकर्ताओं द्वारा खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है, जबकि कार्रवाई सिर्फ उन्हीं के खिलाफ की जा रही है। उन्होंने मांग की कि छात्रसंघ चुनाव को किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव से मुक्त रखा जाए और सभी प्रत्याशियों को समान अवसर दिया जाए।
वैभव रावत ने अपने चुनावी एजेंडे को स्पष्ट करते हुए कहा कि अगर छात्र उन्हें आशीर्वाद देते हैं तो वह परीक्षा परिणामों से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान करेगें, कॉलेज के खेल मैदान को व्यवस्थित और खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम करेंगे, परिसर में खराब पड़े शौचालयों की स्थिति में सुधार करेंगे, छात्रों के लिए पूरे परिसर्प में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत सदस्य व स्वाभिमान मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पा रावत, NSUI की पूर्व प्रत्याशी मानसी सती, यूकेडी के दिनेश चांद मास्टर, हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु भंडारी, उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन के गढ़वाल मंडल प्रभारी जतिन चौहान, रवि थापा सहित कई छात्र नेता व समर्थक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161