श्यामपुर खदरी में स्कूल में स्वच्छता को प्रेरणा देती पुस्तकों का वितरण किया गया।
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रान्त पर्यावरण संयोजक एवं नगर निगम ऋषिकेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान ने स्वच्छता सेवा अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय खदरी खड़क माफ में विद्यार्थियों को स्वच्छता की कहानियां नामक पुस्तकों का वितरण किया।इस अवसर पर उन्होंने छात्र छात्राओं को स्वच्छता अभियान की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामूहिक जिम्मेदारी है।इसके लिए विद्यार्थियों के माध्यम से हर घर में जागरूकता लानी होगी।उन्होंने कहा कि समाज में अगर स्वच्छता लानी है तो गीला और सूखा कूड़े की तरह ही जैविक और अजैविक कूड़े को अलग अलग करना होगा,ताकि इनका विधिवत निस्तारण किया जा सके।नगर निगम ऋषिकेश की ओर से नगर गौरव सम्मान से सम्मानित स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉ विनोद जुगलान ने बच्चों को न केवल स्वच्छता की जानकारी दी,बल्कि स्वच्छता शपथ भी दिलाई।इस अवसर पर मुख्याध्यापिका अनीता भण्डारी,विद्यालय के शिक्षक वीरेन्द्र सिंह,वन्यजीव छायाकार अखिल भण्डारी,भोजन माता रामेश्वरी पुण्डीर, पुष्पा देवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।