

ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारियों की समस्या को लेकर महामंत्री प्रतीक कालिया के नेतृत्व में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज से मुलाकात की।
व्यापारियों को दिए नोटिस पर सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आश्वस्त किया कि विभाग व्यापारियों से किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए वे सदैव खड़े हैं। कहा कि व्यापारी समाज क्षेत्र की आर्थिक रीढ़ है और उनकी किसी भी समस्या को लेकर संगठन हर स्तर पर आवाज उठाएगा। प्रशासन के साथ संवाद के माध्यम से हर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
इस अवसर पर हेमंत सुनेजा, रमेश अरोडा , संजय, गुरविंदर समेत अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

