खेल प्रतिभाओं को तराशने उत्तराखंड आयेंगे फुटबॉल वाइचेंग भूटिया।


  • फुटबॉल प्रतिभाओं को तराशने के लिए उत्तराखंड को मिला बाइचुंग भूटिया का साथ!
  • वाईचुग भूटिया से फुटबॉल की बारीकियां सीखेंगे गढ़वाल के खिलाड़ी।
  • विश्व फुटबॉल में उत्तराखंड की प्रतिभाएं भारत का नाम रोशन कर सकती है : अनिल बलूनी 

उत्तराखंड में फुटबॉल खेल प्रेमियों के लिए बहुत बहुतबखूस खबरी है। फुटबॉल से वास्ता रखने वाले खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों को गढ़वाल संसद तोहफा देने जा रहे है। उत्तराखंड की खेल प्रतिभाओं  को तराशने, निखारने को लेकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और फुटबाल स्टार बाइचुंग भूटिया  की सार्थक  मुलाकात हुई। में आने वाले दिनों में गढ़वाल की युवा प्रतिभा को निखारने, परखने आ सकते हैं भूटिया…बलूनी ने जानकारी देते हुए बताया, भारत के प्रसिद्ध पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और भारतीय फुटबॉल के ध्वजवाहक श्री बाइचुंग भूटिया से मुलाकात का अवसर मिला। इस अवसर पर गढ़वाल सहित पूरे उत्तराखंड में छिपी फुटबॉल प्रतिभाओं को तलाशने, उन्हें उचित मंच और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर सार्थक चर्चा हुई । भूटिया गढ़वाल हीरोज फुटबॉल क्लब के साथ मिलकर उदीयमान खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने पर सार्थक चर्चा हुई। हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड के गांवों और कस्बों से निकलने वाली प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, अनुभवी मार्गदर्शन और प्रतिस्पर्धी अवसर मिलें।हमारा संकल्प है कि ये प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के मंच पर भी उत्तराखंड और भारत का नाम रोशन करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161