ऋषिकेश। सूरजमणी सिलस्वाल
एम्स ऋषिकेश से निकल गए 56 संविदा कर्मियों के मामले में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। एम्स प्रशासन के निर्देश पर आज संविदा कर्मचारियों को सुरक्षा गार्डों ने एम्स में प्रवेश करने से गेट पर ही रोकने के चलते अपदस्त संविदा कर्मियों व सुरक्षा कर्मियों के बीच जमकर नोंकझोंक हो गई।जिसके कारण संस्थान के अन्य कर्मचारियों के भी परिचय पत्र की जांच कर भीतर जाने दिया गया।
इस कार्रवाई के खिलाफ संविदा कर्मियों ने मौके पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। जिसके चलते स्थिति तनावपूर्ण बन गई। जानकारी के मुताबिक एम्स की कार्यकारी निर्देशक के आने से पूर्व अधीनस्थ अधिकारी अपदस्त संविदा कर्मचारियों को आश्वस्त करते रहे की कार्यकारी निदेशक से वार्ता के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

