तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारों से गूंज उठा ऋषिकेश क्षेत्र।


ऋषिकेश।रायवाला
पब्लिक लाईव टुडे

ऋषिकेश के वीरभद्र व रायवाला में क्षेत्रवासियों के साथ ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा अमित ग्राम स्थित शिवालय से प्रारंभ होकर कारगिल शहीद अमित सेमवाल स्मृति द्वार तक पहुंची।
तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष कर क्षेत्र को देशभक्ति के वातावरण गूंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश की आन-बान-शान का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा भी है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है।
हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए।

तिरंगा यात्रा में पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, दर्जाधारी सुरेंद्र मोघा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी धस्माना, पार्षद मुस्कान, पार्षद वीरेंद्र रमोला, गोविंद सिंह रावत, सभी मोर्चो के मंडल अध्यक्षो सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

उधर रायवाला क्षेत्र के प्रतीत नगर (रायवाला) में ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा प्रतीत नगर के हनुमान चौक से प्रारंभ होकर रायवाला के बसंती माता चौक एवं रामलीला चौक होते हुए पुनः हनुमान चौक पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारे गौरवशाली इतिहास, बलिदान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा में रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, मंडल महामंत्री मनोज डंगवाल, प्रतीत नगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, पंचायत सदस्य रमेश शाह, ममता गुसाईं, बिना बंगवाल, लक्ष्मी गुरुंग, पूर्व प्रधान रोहित नौटियाल, एहसान कुरैशी, महेंद्र कुट्टी, अजय साहू, दिलबर पवार, विनोद भट्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161