पब्लिक न्यूज टुडे। ऋषिकेश
ऋषिकेश नाव घाट में नहाते समय मां बेटा नदी के तेज बाहव की चपेट में आ गए। बहते समय बेटा एक पत्थर पर रुक गया और वहां पर से सुरक्षित बाहर निकल गया वहीं उसकी माँ नदी में बह गई। जिसकी खोजबीन के लिए पुलिस व एसडीआरएफ का संयुक्त रेस्क्यू आपरेशन जारी है।
एसडीआरएफ ढालवाला के प्रभारी निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना लक्ष्मणझूला से सूचना मिली कि मध्य रात्रि को नाव घाट पर नहाते समय मां-बेटा नदी में बह गए हैं। जिसमें बेटा आगे बह कर पत्थर पर रुक गया और नदी से बाहर आ गया। जबकि उसकी माँ नदीमें बह गई है।
सूचना पर एसडीआरएफ ढालवाला की टीम मौके पर पर पहुंची और पशुलोक बैराज, भीमगोड़ा बैराज तक सर्च अभियान जारी किया। फिलहाल उसकी बेटे की माँ का कुछ पता नहीं चल पाया है। तथा का सर्चिंग अभियान जारी है।
बेटे का नाम:- यश श्रीधर पुत्र महेश श्रीधर उम्र 26 वर्ष।
लापता मां का नाम:-
बिना श्रीधर पत्नी महेश श्रीधर उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी जी 2 स्वस्तिक अपार्टमेंट गोविंदपुरी सिटी सेंटर ग्वालियर।

