एम्स ऋषिकेश में सीनियर डॉक्टर ने आत्महत्या की।


पब्लिक न्यूज टुडे।ऋषिकेश

 एम्स ऋषिकेश के सीनियर डॉक्टर ने अपने कमरे में सुसाइट कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि आज एम्स अस्पताल के सुरक्षा कर्मी द्वारा 3:30 बजे चौकी एम्स को सूचना दी कि एम्स हॉस्टल 85 फ्लोर नंबर 3 में रूम नंबर -85308 में डॉक्टर जगपति बाबू निवासी आंध्र प्रदेश उम्र 30 वर्ष जो पिछले 3 साल से एम्स अस्पताल में ग्रंथियां डिपार्टमेंट में नियुक्त थे जो आज अपनी ड्यूटी पर नहीं गए और नहीं फोन उठा रहे है। उनके साथ में नियुक्त अन्य डॉ मांन्सा कंन्था, डॉ किसान्थ, डॉ सन्दीप ने इसकी सूचना अपने सीनियर एच. ओ. डी. डॉ कल्यानी को दी। जिन्होंने वार्डन आशीष को कमरा चैक करने को बोला साथ ही सभी डॉक्टरों ने भी जाकर देखा तो डॉ जगपति बाबू का कमरा अन्दर से बन्द था आवाज देने पर जब कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोडकर अन्दर देखा गया तो डॉ जगपति अपने बिस्तर पर मृत पड़ा था। जिसने अपने बांये हाथ पर ग्लूकोस चढ़ा रखा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें मृतक ने जीवन से निराश होकर जाने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मृतक द्वारा आत्महत्या करना पाया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161