ऋषिकेश वनक्षेत्राधिकारी से जंगली जानवरों से सुरक्षा की मांग की।


पब्लिक न्यूज टुडे। ऋषिकेश

जंगली जानवरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए श्यामपुर व गुमानीवाला क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जनप्रतिनिधियों ने शीटर में जंगली जानवरों  बंदर व हाथी के आतंक से नुकसान व सुरक्षा  दिलाने की मांग की है।
सोमवार को ग्राम प्रधान गुमानीवाला किशोर पैन्यूली, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्यामपुर भाग-एक के प्रतिनिधि गजेन्द्र खरोला व पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्यामपुर-दो प्रभाकर पैन्यूली वन क्षेत्राधिकारी को कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि श्यामपुर और गुमानीवाला क्षेत्र में बंदरों के आतंक से ग्रामीण खासे परेशान है। बंदर जहां घरों के अंदर रखे खाने का सामना उठा कर ले जा रहे हैं साथ ही लोगों पर हमला कर  काट  रहे हैं। जिससे बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को अकेले घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं आए दिन जंगली हाथी किसानों  की फसल को नुकसान पहुंचा रहे है।  हाथी साम ढलते ही क्षेत्र  की गलियों में  धमाचौकड़ी करता है। हाथी ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही देर रात कुंजाम से घर वापस लौटने वाले लोगों  के लिए खतरा बना हुआ है। सुबह लोगो का मार्निंग वॉक पर निकलना जोखिम भरा हो गया है। लोग रात को हाथी के भय से अपने से बाहर निकलने से ड़र रहे हैं। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से वन क्षेत्राधिकारी से बंदरों के आतंक व जंगली हाथी के उत्पात से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161