गढ़ी मयचक में बिजली कनेक्शन नहीं देने से ऋषिकेश विधायक नाराज।


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

 

ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र की ग्राम सभा  गढ़ी मयचक के आधा दर्जन से अधिक भवनों को विद्युत विभाग बिजली संयोजन नहीं दे रहा है। यहां निवास कर रहे लोग लंबे समय से विभाग की हठधर्मिता व  लालफीताशाही एवं टाल मटोल रवैए से त्रस्त  है।  स्थानीय ग्रामीणों ने  लंबित विद्युत कनेक्शन की समस्या को लेकर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा नए कनेक्शन जारी न किए जाने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। कहा कि उनके मकान घर  जंगल की सीमा  से सटा हुआ है। यह हमेशा जंगली जानवरों का भय बना रहता है। बिना बिजली के रात के अंधेरे एवं सन्नाटे में जंगली जानवरों से कभी भी जानमाल का नुकसान व अन्य जनहानि अथवा अनहोनी घट सकती है। ऐसे में लोगों का अंधेरा होते ही  रात के समय घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। जिससे वे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे है। ग्रामीणों की पीड़ा सुनने के बाद विधायक अग्रवाल ने तत्काल विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता शक्ति सिंह से फोन कर संबंधित अधिकारियों  को  बिजली कनेक्शन वितरित किए जाने के लिए निर्देशित किया। कहा कि क्षेत्र के पात्र परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं, जिससे आमजन को राहत मिल सके।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। किसी भी नागरिक को बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए विभाग को त्वरित कार्यवाही करनी होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान बॉबी रांगड़, उपप्रधान शुभांकित रावत, शिल्पा त्यागी, मनोज राणा, रघुवीर सिंह, पवन जुयाल, हरपाल रांगड़, दीपक सोनी, सुजीत नेगी, विजय लक्ष्मी नेगी, वीरेंद्र राणा, आदित्य सैनी, रचना पंवार, मंशाराम सिलस्वाल, हरपाल सिंह, वीरेंद्र पंवार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161