पब्लिक न्यूज टुडे। ऋषिकेश
सूरजमणी सिलस्वाल
मंगलवार सुबह आई दैवीय आपदा से ऋषिकेश विधानसभा के कई इलाकों में बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में सुबह सुबह पहुँचकर मौके पर से उपजिलाधिकारी को हालात से अवगत कराकर जल्द से जल्द आपदा प्रभावितों को राहत मुहैया कराने को कहा ।
लगाटर हो रही बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ के पानी के आबादी में घुसने की सूचना से रमोला बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे। बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में कई जगह हालात बहुत ख़राब थे परन्तु सरकार की विकास की योजनाओं की पोल वह तटबंध खोल रहे हैं जो करोड़ों रूपयों की लागत से बने पर गुणवत्ता की कमी के कारण जमींदोज हो गए। चकजोगी वाला के तोनीवाला में घरों मे एवं खेतों में पानी घुसने से फसल बर्बाद हो गई। गोहरी माफ़ी गांव के रस्ते बाढ़ के पानी में डूबने से गांव टापू में बदल गया हालाँकि यह पानी कम हुआ तो लोगों ने आवागमन शुरू किया पर सोचनीय विषय है कि पानी रोकने के लिए लगातार करोड़ों रूपये काम गौहरी माफ़ी में हुए तो फिर भी यह पानी कैसे अंदर आ गया यह सब कार्य की गुणवत्ता की कमी के कारण हुआ है। हमने तो पूर्व में भी इन कामों की शिकायत की थी।
छिद्दरवाला ग्राम प्रधान गोकुल रमोला ने बताया बरसात ने कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है और छिद्दरवाला की चारों ग्रामसभा में सबसे अधिक नुक़सान चकजोगी वाला ग्राम सभा को हुआ और अब सरकार को समय पर पहुंचकर पीड़ितों के नुक़सान का जायजा लेकर उनको मुआवजा देना चाहिए। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, ज्येष्ठ प्रमुख धनबीर बेंदवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि राणा, जितेन्द्र त्यागी, पंचायत सदस्य कुंवर गुसाँई, रोशन व्यास, मनवर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे ।

