स्वस्थ नारी सशक्त परिवार सुरक्षित समाज व समृद्ध देश की पहचान। हरिद्वार सांसद,पूर्व मुख्यमंत्री, त्रिवेंद्र रावत


स्वस्थ नारी सशक्त परिवार सुरक्षित समाज व समृद्ध राष्ट्र की पहचान है। इस संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन  को अभियान के रूप में 17 सितंबर से 2अक्टूबर तक मनाने  का निर्णय लिया गया  है। यह बात ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वी वर्तमान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने उपस्थित जन समूह से कही।

जिसके तहत  आज उपजिला चिकित्सालय ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17  सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाने के अभियान का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मेयर शंभू पासवान के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
         इस अवसर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वस्थ्य सेवा पखवाड़ा-निशुल्क सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। कहा कि इस पखवाड़े के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की योजना की जानकारी देना है। कहा कि प्रधानमंत्री ने सबसे बड़ी योजना आयुषमान योजना सहित कई बडी बडी योजनाएं संचालित की है जिसका लाभ देश की गरीब जनता को मिल रहा है। जिसमें 5 लाख रुपए तक का इलाज सरकार द्वारा निशुल्क किया जाता है। प्रधानमंत्री ने सभी लोगों से स्वदेशी का उपयोग करने का भी आह्वान किया है। जिससे हमारे लोगों को स्वरोजगार से जोडा जा सके। उन्होंने चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करने के प्रधानमंत्री के संदेश से  भी लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कल देहरादून में हुई आपदा में अपनी जान गंवा चुके लोगों को अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व मेयर अनिता ममगाई, पार्षद राजेन्द्र प्रेम सिंह विष्ट, दायित्वधारी सुरेंद्र मोगा, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र अग्रवाल, पंकज शर्मा, उपजिलाधिकारी योगेश कुमार, प्रभारी सीएमएस डॉ मुकेश पाडे, पूर्व सीएमएस डॉ विजयेश भारद्वाज, डॉ अमित रौतेला, विकास धस्माना, प्रवेश रतूड़ी सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालक भगवती प्रसाद भट्ट ने किया।-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161