ऋषिकेश हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्यामपुर में लगने वाला जाम पिछले दिनों से यात्रियों एव स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। वीकेंड का अंतिम दिन होने के चलते श्यामपुर बायपास से नेपाली फार्म होते हुए हरिद्वार की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राज मार्ग पर आज वाहनों का भीषण जाम लग गया। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों व स्थानीय लोगों,स्कूली छात्र, छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों एव प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाम के दौरान ही ट्रेन के आने का समय होने के कारण रेलवे फाटक बंद होने पर स्थिति और भी खराब हो गई। जिससे ऋषिकेश हरिद्वार राष्ट्रीय राज मार्ग पर सैकड़ों वाहन फंस गए और कई किलोमीटर तक जाम लग गया।
इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी होने से कई स्कूली बसें भी जाम में फंस गईं। बसों में बैठे छोटे-छोटे बच्चों को गर्मी और अव्यवस्था के बीच घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जिससे अभिभावक चिंतित हो गए। लोगों का आरोप है कि इतने लंबे और गंभीर जाम के बावजूद यातायात सुचारू करने के लिए ट्रैफिक पुलिस या कोई व्यवस्था न होने से यात्रियों को जाम से निजात पाने में भारी मशक्कत करनी पास।जिसके चलते जाम खुलवाने के लिए लोगों को खुद मैदान में उतरने को विवश होना पड़ा।
जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि व्यस्त समय में इस मार्ग पर स्थायी रूप से पुलिस व्यवस्था तैनात की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।