प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने पौधारोपण कर रक्तदान किया।


पब्लिक न्यूज टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने  हरिद्वार सांसद के साथ वृक्षारोपण और रक्तदान किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सेवा पखवाड़ा के अवसर पर “सिंह सभा गुरुद्वारा”  रेलवे रोड में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने रक्तदान कर जीवनरक्षक कार्य में भाग लिया और समाज में सेवा भावना के संदेश के साथ पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता किया।
मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  कहा रक्तदान  मानव जीवन रक्षा का सबसे बड़ा दान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा भाव से मनाना उनके आदर्श का सच्चा सम्मान है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश नेतृत्व का नया आयाम दिया है। उन्होंने हमेशा जनहित और विकास व देश रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री मोदी की सोच और दृष्टि से देश में सकारात्मक बदलाव आया है और उनका जन्मदिवस सेवा और समर्पण के कार्यों में मनाना प्रेरणा देता है।
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि रक्तदान और पौधारोपण जीवनदायी कार्य हैं और संगठन को मजबूत बनाते हैं।
डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सेवा पखवाड़ा आमजन को जोड़ने और समाजहित कार्यों में भाग लेने का उत्तम अवसर है।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर पूरे जिले में सेवा कार्य किए जा रहे हैं, जो संगठन की ताकत और समर्पण का प्रतीक हैं। कार्यक्रम में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रतीक कालिया, पूर्व मेयर अनिता ममगाई, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, दीवान सिंह रावत, पुष्पा ध्यानी, विनय कंडवाल, राहुल अग्रवाल, गणेश रावत, मनोज ध्यानी, देवदत्त शर्मा, सुरेंद्र सिंह, सुमन, निखिल बर्थवाल, कविता शाह, विकास तेवतीया, इंद्र कुमार गोदवानी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161