मनुष्य के हर दुःख हर लेंगे, आध्यात्मिक गुरु मास्टरजी।


में तुम्हारा जीवन खुशियों से भर दूंगा। आध्यात्मिक गुरु मास्टर जी।

मनुष्य के जीवन में किसी भी तरह का दुःख, कष्ट समाप्त करने की विद्या के ज्ञाता आध्यात्मिक गुरु मास्टर विनोद जी का  सौ प्रतिशत गारंटी के साथ दावा है कि उनकी वाणी / प्रवचन को एक बार सुनने मात्र से व्यक्ति के जीवन के हर संकट, कष्ट हमेशा हमेशा के लिए समाप्त हो जाएंगे।

पब्लिक न्यूज टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

योग नगरी ऋषिकेश में एक आध्यात्मिक संत का दावा है कि उसके सोलह वर्ष की तपस्या, अनुसंधान से हासिल आत्मबोध से उपलब्ध ज्ञान से आम जन के दुःख व कष्टों को समाप्त कर जीवन खुशहाल बना देगा। उनकी वाणी को सुनने से जीवन की समस्याओं , कष्टों से दुखी व्यक्ति का जीवन खुशियों से भर जाएगा।   जीवन के दुखों को खुशियों में बदलने का गारंटी शुदा दावा करने वाले मुंबई से योग एवं आध्यामिक नगरी ऋषिकेश के जनार्दन आश्रम पहुंचे आध्यात्मिक गुरु मास्टर विनोद जी ने प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों के जीवन को खुशियों से भर देने का दावा करते हुए यह बाते मीडिया के समक्ष कही। उन्होंने बताया कि उनके आत्मबोध वाणी  से अब तक लाखों लोगों का जीवन खुशियों से भर गया है। उन्होंने अब तक विश्वभर के देशों में अपनी वाणी से लोगों के जीवन में खुशहाली लाई है। 250  से अधिक प्लेटफार्म के माध्यम से अपने आत्मबोध वाणी  से लोगों को खुशहाल कर चुके है।पत्रकारों से रूबरू होते हुए आध्यात्मिक गुरु मास्टर जी ने  बताया कि उन्होंने देश की  सेना के साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों को अपनी सेवाएं दी है। बताया कि उनका उद्देश्य   आध्यात्मिक अनुभव एवं अनुसंधान  से प्राप्त आत्मबोध ज्ञान वाणी  से  ल आमजन को  निःशुल्क लाभान्वित कर  जीवन में खुशहाली,हैप्पीनेस से ओतप्रोत करना है बताया कि  उनका लक्ष्य 800 करोड़ लोगों के जीवन में खुशहाली, प्रसन्नता लाकर आमूलचूल परिवर्तन करना है। कहना था कि उनकी आत्मबोध वाणी को सुनने से उनके जीवन का दर्द उन्हें दुखी नहीं करेगा। क्योंकि उनकी वाणी से हर दर्द में प्रभु के दर्शन होने लगेंगे। कहा कि सत्य में विश्वास करना भक्ति की राह का पहला कदम होता है। यही जीवन की मंजिल है। विश्वास से अनुभव और अनुभव से प्रेम उत्पन्न होता है। प्रेम से श्रद्धा और भक्ति का जन्म होता है जो भगवान से मिलाकर जीवन को सफल बना देता है। मास्टर ने आत्मबोध के ज्ञान (वाणी) से विश्व के 800 करोड़ लोगो को हैप्पीनेस गारंटी देने का दावा किया। बता दें कि 2007 में आत्मबोध (ज्ञानोदय) प्राप्त करने के बाद से गुरु मास्टर जी जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने “मिशन 800 करोड़” के तहत ऋषिकेश को अपनी आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बनाकर इसे दुनियाभर के लोगों तक पहुँचाने का प्रयास किया। उनका दावा है कि 30 दिनों तक उनकी वाणी सुनने से प्रत्येक व्यक्ति को आत्म बोध का ज्ञान प्राप्त होगा। जिससे किसी भी वर्ग या आयु का व्यक्ति ज़ीवन में कभी भी दुखी नहीं होगा। वह किसी भी परिस्थिति में ख़ुश रहकर अपने जीवन को साकार बनाएगा। विशेषकर जो युवा मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद, अनिन्द्र, आत्मघाती विचार और नशे की लत जैसे परेशानियों से जूझ रहे हैं। वह युवा उनकी वाणी के माध्यम से अपने जीवन में बदलाव ला सकते हैं।

आध्यात्मिक गुरु मास्टर जी कहा कि उन्हें 17 साल पहले जीवन में गीता का ज्ञान हुआ। जिसके बाद उन्होंने अपनी वाणी से 16 साल तक दुनिया के लाखों लोगों को आत्मबोध का ज्ञान कराया। जिससे लोगों का जीवन खुशहाली से भर गया। इससे प्रेरित होकर उन्होंने 2023 में दुनिया के 800 करोड लोगों में हैप्पीनेस गारंटी देने का लक्ष्य रखा। उन्होंने देश-विदेश में सर्वधर्म कार्यक्रम के माध्यम से लाखों लोगों को हैप्पीनेस की गारंटी दी। उनका लक्ष्य दुनिया के अंतिम छोर तक लोगो को अपनी वाणी से खुशहाली कि गारंटी देना हैं।

बताया  कि उनकी “रोज़ की एक वाणी रखे दुखों से दूर।” प्रेरणादायक ‘वाणी’ उनके YouTube चैनल ‘MAAsterG’ पर पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध हैं। इस अवसर पर श्रुति तनेजा,आश्रम के विभिन्न संत, व अनुयासी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161