

ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे
समाज कोनशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस को नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बाइक सवार युवक से 1 किलो 202 ग्राम अवैध चरस और 7.01 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 27 जुलाई को पुलिस टीम कृष्णा नगर लेबर कालोनी तिराहे पर चेकिंग दौरान वाहन संख्या UK-07-HC-7543 पर सवार एक युवक के पुलिस को देखकर घबराकर वापस भागने का संदेह होने पर उसे रोककर तलाशी लेने पर उसके बैग से एक प्लास्टिक की पन्नी में काला पदार्थ और एक छोटी पन्नी में भूरा पाउडर मिला।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम परमजीत उर्फ रसगुल्ला, पुत्र पदमनाथ, निवासी काले की ढाल ऋषिकेश बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह चरस और स्मैक तस्करी कर भानियावाला में पंचम नाथ से लाता था और ऋषिकेश में नशे के आदी लोगों को मुनाफे के लिए वह चरस में धूपबत्ती मिलाकर बेचता था।
पुलिस ने आरोपी से नशीला पदार्थ और बाइक जब्त की और उसके खिलाफ एंडडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। युवक को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उनि अमित कुमार और कांस्टेबल गौरव यादव मौजूद थे।

