स्तनपान जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता में अदिति कुकरेती ने प्रथम, हिमानी लोबरे ने द्वितीय, प्रेरणा पंवार ने तृतीय स्थान प्राप्त लिया।


ऋषिकेश। पब्लिक लाईव टुडे।

स्वस्थ जीवन में माँ के दूध का महत्व” विषय पर रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने विश्व स्तनपान सप्ताह  पर “स्वस्थ जीवन के लिए शिशु अवस्था में स्तनपान-शरीर को स्वस्थ व मज़बूत बनाएं” थीम पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवजात शिशुओं के लिए माँ के दूध के महत्व को समझाना और स्तनपान को बढ़ावा देना था।

गोष्ठी का शुभारम्भ अन्तरमन परिवार की संस्थापक अध्यक्ष सुषमा बछेती, आरती पन्त एवं डॉ. रजनी सिंह ने संयुक्त रूप से  दीप प्रज्वलित कर किया। सुषमा बछेती ने कहा कि श्री सत्य साईं अस्पताल द्वारा माताओं और शिशुओं को पूर्णतः निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देना सराहनीय कदम है। कहा कि उत्तराखण्ड के मरीजों के लिए यह सेवाएं ईश्वरीय वरदान से कम नहीं हैं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका रही। “स्वस्थ जीवन में माँ के दूध का महत्व” विषय पर आधारित इस नाटिका के माध्यम से नवजात को माँ का दूध क्यों जरूरी है और स्तनपान कराने के सही तौर-तरीके विस्तार से बताए गए। नाटिका ने उपस्थित माताओं को व्यावहारिक जानकारी दी और कई भ्रांतियों को भी दूर किया। इस मौके पर स्तनपान जागरूकता पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अदिति कुकरेती  प्रथम, हिमानी लोबरे  द्वितीय, प्रेरणा पंवार तृतीय और रीतू चतुर्थ स्थान पर रही। मुख्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लिनिकल कोऑर्डिनेटर नीलम लता रजवाड़े, विशाल मधवाल, उषा रतूड़ी, विनय भट्ट, पूजा देवरानी, कंचन गुसाईं, दीक्षा कंडवाल, सरोनटीन, मन्मवती, भुवनेश्वरी व मनीषा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161