एसडीआरएफ ने गंगा में डूबते हरियाणा के युवक को बचाया।


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात SDRF के जवानों ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र स्थित गीता भवन घाट नंबर-3 पर SDRF जवानों ने उफनती गंगा की तेज धारा में बह रहे एक कांवड़िए को सकुशल बचा लिया।

हरियाणा के झज्जर निवासी नवीन कुमार, 29 वर्ष गंगाजल लेने आए थे। स्नान के दौरान तेज बहाव के कारण उनका पैर फिसल गया और वह मुख्य धारा में बहने लगे। नदी का वेग अधिक होने से स्थिति गंभीर हो गई।

घाट पर अफरा-तफरी के बीच कांवड़ ड्यूटी पर तैनात SDRF टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। हेड कांस्टेबल राकेश रावत ने साहस दिखाते हुए तेज धारा में छलांग लगाई और डूब रहे कांवड़िए को पकड़ लिया। इसके बाद अन्य जवानों ने रेस्क्यू उपकरणों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।समय पर हुई इस कार्रवाई से नवीन कुमार की जान बच गई। सुरक्षित बाहर आने पर उन्होंने और अन्य श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड पुलिस एवं SDRF टीम का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161