विभा शर्मा तीज क्वीन, रजनी धीमान उपविजेता बनी।


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

गुमानीवाला में महिलाओं ने हरियाली तीज महोत्सव  धूमधाम से मनाया।  तीज महोत्सव प्रतियोगिता में विभा शर्मा तीज क्वीन चुनी गईं, जबकि रजनी धीमान उपविजेता चुनी गई।

गुमानीवाला स्थित कल्याणी सेवा संगठन की ओर से हरियाली तीज महोत्सव में क्षेत्र की महिलाओं ने  उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़ कर भाग लेते हुए रंगारंग प्रस्तुतियां देते हुए लोक नृत्य, लोकगीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिता में विभा शर्मा तीज क्वीन चुनी गईं, जबकि रजनी धीमान उपविजेता चुनी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं घर-परिवार और नौकरी सहित तमाम जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाती हैं, लेकिन उन्हें अपने लिए भी समय निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी खुशियों और रुचियों का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है, जितना परिवार की जिम्मेदारियों को निभाना।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को रोजमर्रा की व्यस्तताओं से बाहर निकलकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को सामने लाने का अवसर प्रदान करते हैं। तीज जैसे पर्व हमारी समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

तीज महोत्सव में महिलाओं ने उत्साह के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य प्रस्तुतियों और प्रतिभा प्रदर्शन ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम संयोजक सुनीता खंडूरी के नेतृत्व में  संचालन नीलम चमोली ने किया। आयोजन के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161