ऋषिकेश प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष व दैनिक जागरण ऋषिकेश के पूर्व प्रभारी हरीश तिवारी का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने एम्स ऋषिकेश में अंतिम सांस ली। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे।उनका उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा था। हरीश तिवारी लंबे समय तक दैनिक जागरण ऋषिकेश में प्रभारी रहे। वह अपनी निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। ऋषिकेश प्रेस क्लब की स्थापना में उनकी अहम भूमिका रही और संस्थापक अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पत्रकारों को एकजुट कर संगठन को नई पहचान दिलाई। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। शोक व्यक्त करने वालों में ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल,पूर्व विधायक शूरवीर सिंह सजवाण,ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान,सुधीर राय, आशुतोष शर्मा,राकेश मियां, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक सेमवाल,राजेश शर्मा, महावीर उपाध्याय,दीपक पुरोहित,मनोज राणा, दिनेश सूर्याल, सरोप सिंह पुंडीर,संजय उपाध्याय, राजेंद्र भंडारी, राव शहजाद सहित शहर व ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार सम्मिलित थे।