क्षेत्र में बीती रात से लगातार हो रही बारिश के चलते चंद्रेश्वर नगर में चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी घरों में घुसने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण कर बाढ़ सुरक्षा एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।
क्षेत्रीय पार्षद रूपा देवी ने कि विधायक निधि से ₹3.50 लाख की लागत से निर्मित पुस्ते के कारण बरसाती पानी के तेज बहाव के बावजूद क्षेत्र के मकानों को क्षति नहीं पहुंची और बड़ा नुकसान होने से बच गया। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बरसाती पानी के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुस्ते की शीघ्र मरम्मत के लिए 3 लाख रूपये विधायक निधि से की गयी घोषणा से जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही कर बाढ़ सुरक्षा कार्य प्रारंभ करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव और नदी के बढ़ते जलस्तर से होने वाले संभावित नुकसान को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।अग्रवाल ने अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को भी कहा। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि किशन मंडल, गायत्री देवी, सावित्री देवी, शैला देवी, जुगल राजभर, राजेश चौहान, गिरजा राजभर, कमलेश्वर राजभर, मेवालाल राजभर, तुलाराम थापा, बल बहादुर थापा, शांति थापा, लक्ष्मी देवी, अमित थापा, रजनी थापा आदि मौजूद थे।