ग्लोबल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (GCCI) द्वारा ग्राफिक एरा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, देहरादून के नॉलेज पार्टनरशिप में 3rd International Smart & Future Cities Conclave 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन ऋषिकेश में किया गया।
‘Evolving Uttarakhand – Rising India’ थीम पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में स्मार्ट सिटी, सतत शहरीकरण, आधुनिक तकनीक और नागरिक सहभागिता जैसे अहम मुद्दों पर वैश्विक विमर्श हुआ। सम्मेलन में 18 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और उत्तराखंड को वैश्विक निवेश व स्मार्ट अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर का नया केंद्र बनाने पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में आयोजित विशेष Diplomatic Conclave में अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण साझा किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत में इक्वाडोर दूतावास के डिप्टी हेड ऑफ मिशन Mr. Henry Larrea, विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर नगर निगम ऋषिकेश शम्भू पासवान एवं मलेशिया से Mr. Thava Kumar मौजूद थे।
मुख्य वक्ता के रूप में IIM लखनऊ के प्रो. डॉ. एस. वेंकट तथा Brodino Inc, वर्जीनिया (USA) के चेयरमैन Dr. Armugam Murukiah ने भविष्य के शहरों को तकनीकी रूप से सक्षम, पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ और नागरिक-केंद्रित बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर महापौर शम्भू पासवान ने कहा कि स्मार्ट शहर का निर्माण केवल सरकार से नहीं, बल्कि नागरिकों की सक्रिय भूमिका से होगा। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा से ही आधुनिक, स्वच्छ और सुरक्षित शहर बनेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच राज्य को वैश्विक निवेशकों और तकनीकी संस्थाओं से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होंगे। इस अवसर पर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. नरपिंदर सिंह, GCCI के CEO इंजी. आशीष गुप्ता, प्रो. डॉ. अजय कुमार पांडे आदि मौजूद थे।