देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में बुधवार को ऋषिकेश महानगर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दून तिराहे पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका और बढ़ती महंगाई पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की।
महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम आदमी का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने के बजाय जनता को लगातार महंगाई का बोझ उठाने के लिए मजबूर कर रही है।
पुष्पा मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को घर का बजट संभालने में सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। रसोई के सामान से लेकर बच्चों की शिक्षा और दैनिक जरूरतों तक हर क्षेत्र में खर्च बढ़ गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराया इनमें मधु जोशी, उमा ओबेरॉय, रीमा भारद्वाज, इंद्रावती देवी, उर्मिला देवी, जमुना शाह, सीमा अधिकारी, वर्षा, ममता ,रेखा, रीता ,रीमा, गीता ,अंबिका देवी, राजेश्वरी देवी, स्नेहा राजभर, पलक राव, राजपति देवी, पार्वती देवी, बिंदु देवी, सलोनी राजभर, रवि थापा, छोटेलाल राजभर, मधु मिश्रा, संजय भारद्वाज, परमेश्वर राजभर, राजेश शाह, बप्पी अधिकारी आदि बहुत से कांग्रेसजन उपस्थित रहे l