वडयूडा में मकान के मलवे में दबने से एक महिला और उसके दो बच्चों की दर्दनाक मौत।


अल्मोड़ा।पब्लिक लाईव टुडे

सोमेश्वर तहसील के ग्राम वडयूडा में आज सुबह एक मकान अचानक भर भरा कर ढहने से उसमें दबकर एक महिला और उसके दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह डीसीआर/आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि वडयूडा गांव में एक मकान गिर गया है और कुछ लोग मलबे में दबे हैं। सूचना पर पोस्ट सरियापानी से उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में SDRF टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। रास्ते में घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर पहले पहाड़ी से मलबा आने के कारण सड़क बंद थी, जिसके चलते टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ पैदल ही घटनास्थल पर पहुंची। वहां पहुंचकर SDRF ने स्थानीय ग्रामीणों, फायर सर्विस और जिला पुलिस के साथ समन्वय कर सघन सर्च और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से तीन शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (42 वर्ष) पत्नी राजेंद्र राम, कल्पना आर्या (19 वर्ष) पुत्री राजेंद्र राम, मनीष कुमार (18 वर्ष) पुत्र राजेंद्र राम के रूप में हुई। बताया गया कि परिवार के एक अन्य सदस्य गुलाब राम मकान से बाहर बने कमरे में सोए हुए थे, इसलिए उनकी जान बच गई। SDRF ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161